ePaper

कुड़मियों ने अनुसूचित जनजाति में शामिल करने की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर किया प्रदर्शन

Updated at : 27 Oct 2023 9:21 PM (IST)
विज्ञापन
कुड़मियों ने अनुसूचित जनजाति में शामिल करने की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर किया प्रदर्शन

झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के कुड़मियों ने समाज को अनुसूचित जनजाति में शामिल करने की मांग को लेकर शुक्रवार को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया. देखें photos

विज्ञापन
undefined

ब्यूरो, नयी दिल्ली : झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के कुड़मियों ने समाज को अनुसूचित जनजाति में शामिल करने की मांग को लेकर शुक्रवार को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया.

undefined

हजारों की संख्या में आये कुड़मियों ने कहा कि अनुसूचित जनजाति में शामिल करने की हमारी मांग काफी पुरानी है. इस बाबत केंद्र और राज्य सरकारों को कई पत्र लिखा गया, लेकिन हमारी वर्षों पुरानी मांग पूरी नहीं हो पायी है.

undefined

यह प्रदर्शन पूर्वांचल आदिवासी कुड़मी समाज के बैनर तले आयोजित किया गया. प्रदर्शनकारियों की मांग है कि छोटानागपुर क्षेत्र के कुड़मी कृषि पर आश्रित हैं और समाज की आर्थिक स्थिति काफी दयनीय है. साथ ही शिक्षा का स्तर भी कम है.

undefined

झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में कुड़मी समाज से कोई भी आईएएस और आईपीएस या ग्रेड-ए में नहीं है. यही नहीं इन राज्यों के प्रशासनिक सेवा में भी इस वर्ग का प्रतिनिधित्व नहीं है. समाज के लोग क्लर्क, प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों में शिक्षक के पद पर हैं.

undefined

पूर्वांचल आदिवासी कुड़मी समाज ने आरक्षण की मांग को लेकर गृह मंत्री को पत्र लिखा है. पत्र में कहा गया है कि इन राज्यों का कुड़मी समाज अनुसूचित जनजाति वर्ग में शामिल नहीं होने के कारण आर्थिक और सामाजिक तौर पर काफी पिछड़ गया है.

undefined

गृह मंत्री से मांग की गयी है कि अनुसूचित वर्ग में शामिल करने के लिए नयी प्रक्रिया अपनाने की बजाय 1931 की अनुसूचित जनजाति की सूची पर गौर किया जाये.

विज्ञापन
Aditya kumar

लेखक के बारे में

By Aditya kumar

I adore to the field of mass communication and journalism. From 2021, I have worked exclusively in Digital Media. Along with this, there is also experience of ground work for video section as a Reporter.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola