Kolkata Fire : 7 घंटे तक आग से धधकता रहा कोलकाता का खिदिरपुर बाजार, मची अफरातफरी

Updated:
विज्ञापन
Kolkata Fire

Kolkata Fire

Kolkata Fire : खिदिरपुर के आर्फनगंज मार्केट में आग लग गई. कम से कम 1300 दुकानों को नुकसान इससे पहुंचा. दमकल की 22 गाड़ियों की मदद से सात घंटे में आग पर काबू पाया गया.

विज्ञापन

Kolkata Fire : (रिपोर्ट- विकास कुमार गुप्ता) कोलकाता के खिदिरपुर इलाके में स्थित आर्फनगंज मार्केट में आग लगने से अफरातफरी मच गई. इसके बाद सूचना दमकल विभाग को दी गई. दमकल की 22 गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया गया. इलाके के लोगों ने दमकल की गाड़ियों के देर से वहां पहुंचने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि यदि समय से दमकल की गाड़ियों आतीं तो नुकसान कम होता.

खबर पाकर दमकल मंत्री भी वहां पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया. सोमवार सुबह 7 बजे आग पर काबू पा लिया गया. स्थानीय भाजपा नेता ने आग लगने की घटना में दमकल कर्मी के काफी देर से पहुंचने के कारण आग की घटना को साजिश करार दिया.

आर्फनगंज मार्केट में लगी आग

आग बुझाने में कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ा

पुलिस ने बताया कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है और न ही किसी के लापता होने की खबर है. राज्य के अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवा मंत्री सुजीत बोस ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है लेकिन कुछ जगहों पर अब भी आग लगी हुई है. दमकल की गाड़ियों को आग पर काबू पाने के लिए भेजा गया. बोस ने बताया कि चूंकि दशकों पुराना खिदिरपुर बाजार भीड़भाड़ वाला इलाका है इसलिए अग्निशमन कर्मियों को शुरू में आग बुझाने में कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ा. घटना में कई दुकानें जलकर खाक हो गयी हैं.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola