Kisan Andolan LIVE Updates: पंजाब के 32 किसान संगठनों के साथ हुई सरकार की बैठक, बुधवार को होगा अहम फैसला
Kisan Andolan, Farmers protest LIVE Updates: किसान आंदोलन का आज 27वां दिन है. पिछले 4 हफ्तों से दिल्ली की हाड़ कपा देने वाली ठंड में राजधानी के अलग-अलग बॉर्डरों पर किसानों का प्रदर्शन जारी है. दिल्ली की सीमाओं पर डटे किसानों को देश के तमाम राज्यों के किसानों का समर्थन मिल चुका है. वहीं किसान आंदोलन को समर्थन देने के लिए महाराष्ट्र स्थित नासिक के किसान संगठन ने दिल्ली की ओर कूच कर दिया है. केन्द्र सरकार के तीन नये कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसान कानून वापसी की अपनी मांग पर अड़े हुए हैं. किसान आंदोलन से जुड़ी हर अपडेट के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ…
पंजाब के 32 किसान संगठनों के साथ हुई सरकार की बैठक, बुधवार को होगा अहम फैसला
किसान नेता कुलवंत सिंह संधू ने मंगलवार को कहा कि आज पंजाब के 32 किसान संगठनों की बैठक हुई और उसमें ये फैसला किया गया कि केंद्र सरकार की चिट्ठी पर कल की बैठक में फैसला लिया जाएगा. इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि हरियाणा के किसान 25-27 दिसंबर को हरियाणा के टोल प्लाजा फ्री करेंगे.
प्रदर्शनकारी किसानों ने गाज़ीपुर (दिल्ली-गाजियाबाद) सीमा को पूरी तरह से ब्लाक कर दिया है, जिससे दिल्ली आने-जाने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. किसान आंदोलन से जुड़ी हर Latest News in Hindi से अपडेट रहने के लिए बने रहें हमारे साथ.
कृषि कानूनों के वापसी के बगैर वापस नहीं जायेंगे – राकेश टिकैत
भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने कहा है कि हमें कृषि मंत्री से अभी तक कोई बैठक का निमंत्रण नहीं मिला है. किसानों ने निर्णय लिया है कि जब तक सरकार सभी 3 कृषि कानूनों को वापस नहीं ले लेती तब तक वे वापस नहीं जाएंगे. सभी मुद्दों को हल करने में एक महीने से अधिक समय लगेगा. सरकार हमारे पास आएगी.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए