Live Updates

Kisan Andolan LIVE Updates: रेलमंत्री पीयूष गोयल ने नए कृषि कानूनों पर किसानों की सलाह नहीं लेने के आरोपों को किया खारिज

Updated:
विज्ञापन

New Delhi: Farmers during their sit-in protest against the Centre’s farm reform laws, near Ghazipur border in New Delhi, Saturday, Dec. 12, 2020. (PTI Photo/Manvender Vashist)(PTI12-12-2020_000182B)

Kisan Andolan, Farmers protest LIVE Updates : नये कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली बॉर्डर पर किसानों का आंदोलन शुक्रवार 24वें दिन भी जारी है. किसान केंद्र सरकार के तीन नए कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग कर रहे हैं. वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मध्य प्रदेश में होने वाले किसान सम्मेलनों को संबोधित करेंगे. पीएम मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से संबोधित करेंगे.किसान आंदोलन से जुड़ी हर अपडेट के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ…

विज्ञापन

अब स्मृति ईरानी ने कांग्रेस पर बोला हमला, अपने शासन में क्या किया

स्मृति ईरानी ने एक कार्यक्रम में कहा कि नरेंद्र मोदी ने अपने शासनकाल में किसानों को एमएसपी में 8 लाख करोड़ रुपये दिये, जबकि यूपीए ने अपने 10 साल के कार्यकाल में केवल 3.5 लाख करोड़ रुपये ही दिये. कांग्रेस को बताना चाहिए कि सत्तारूढ़ दल होने पर उन्होंने क्या किया?

रेलमंत्री पीयूष गोयल ने नए कृषि कानूनों पर किसानों की सलाह नहीं लेने के आरोपों को किया खारिज

रेलमंत्री पीयूष गोयल ने नए कृषि कानूनों पर किसानों की सलाह नहीं लेने के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए एक बड़ा बयान दिया है. गोयल ने शुक्रवार को कहा कि किसानों से कृषि कानूनों के प्रावधान पर चर्चा कर ये कानून बनाए गए हैं.

किसानों की तकलीफ को दूर करने के लिए पूरी ईमानदारी से काम किया

किसान सम्मेलन में पीएम मोदी ने कहा- हमने किसानों की तकलीफ को दूर करने के लिए पूरी ईमानदारी से काम किया. हमारी सरकार एमएसपी पर गंभीर है.

विपक्ष पर साधा निशाना

उनको पीड़ा इस बात से नहीं ​है कि कृषि कानूनों में सुधार क्यों हुआ. उनको तकलीफ इस बात से है कि जो काम हम कहते थे लेकिन कर नहीं पाते थे वो मोदी ने कैसे किया.

किसानों को उनसे जवाब मांगना चाहिए, जिन्होंने झूठेवादे किये

पीएम मोदी ने कहा कि, किसान कानून रातोंरात नहीं आये. नए कानून को लेकर काफी चर्चा की गई है. उन्होंने ये भी कहा कि, किसानों को उन लोगों से जवाब मांगना चाहिए जो पहले अपनी घोषणापत्रों में सुधारों की बात लिखते थे, लेकिन वादों को कभी पूरा नहीं किया.

कृषि कानून पर झूठे आंसू बहाया जा रहा है

किसानों से संवाद में पीएम मोदी ने विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए कहा कि, स्वामीनाथन रिपोर्ट लागू ना करने वाले आज कृषि कानून पर झूठे आंसू बहा रहे हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola