ePaper
Live Updates

Kisan Andolan LIVE : 14 दिसंबर को देशव्यापी धरना-प्रदर्शन और घेराव करेंगे किसान, आंदोलन होगा और तेज

Updated at : 09 Dec 2020 9:58 PM (IST)
विज्ञापन
Kisan Andolan LIVE : 14 दिसंबर को देशव्यापी धरना-प्रदर्शन और घेराव करेंगे किसान, आंदोलन होगा और तेज

Kisan Andolan (Farmers protest Against New Farm Laws Modi govt) LIVE Updates : कृषि काननों के विरोध में बुलाये गये भारत बंद के बीच मंगलवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने किसान नेताओं (Farmer leaders) से वार्ता की. इसके बाद यह तय हुआ कि बुधवार को लिखित प्रस्ताव देगी. हालांकि आज किसान नेताओं और सरकार के बीच छठे दौर की वार्ता होने वाली थी जिसे किसानों ने स्थगित कर दिया है. जबकि छठी दौर की वार्ता से पहले अमित शाह के किसानों की बैठक काफी अहम मानी जा रही थी पर यह बैठक भी बेनतीजा रही. सरकार के प्रस्ताव पर आज किसान नेता सिंघू बॉर्डर पर बैठक करेंगे. वहीं सरकार गृहमंत्री ने साफ कर दिया है कि सरकार कृषि कानून को वापस नहीं लेगी. कृषि कानूनों के विरोध में जारी किसान आंदोलन से जुड़ी हर अपडेट के लिए बने रहें prabhatkhabar.com के साथ…

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
9:58 PM. 9 Dec 209:58 PM. 9 Dec

देशव्यापी धरना-प्रदर्शन और घेराव करेंगे किसान, आंदोलन होगा और तेज

देशव्यापी धरना-प्रदर्शन और घेराव करेंगे किसान, आंदोलन होगा और तेज

9:58 PM. 9 Dec 209:58 PM. 9 Dec

14 को भाजपा कार्यालय घेरेंगे किसान, सरकार पर बिल वापसी के लिए बनायेंगे दबाव

14 को भाजपा कार्यालय घेरेंगे किसान, सरकार पर बिल वापसी के लिए बनायेंगे दबाव

6:55 PM. 9 Dec 206:55 PM. 9 Dec

बुराड़ी के निरंकारी संगम ग्राउंड में जमा हुए किसान, सरकारी सुविधाएं लेने से मना किया

किसान आंदोलन में शामिल किसान बुराड़ी निरंकारी संगम ग्राउंड में जमा हुए हैं उन्होंने सरकारी सुविधाएं लेने से मना कर दिया है. एक किसान नेता ने कहा कि संघर्ष हमेशा अपने बल पर करना चाहिए, हम सहानुभूति रखने वालों से सहयोग लेंगे लेकिन सरकार से नहीं क्योंकि वे सिर्फ वोट लेना जानती हैं.

5:25 PM. 9 Dec 205:25 PM. 9 Dec

अमित शाह से मिलने पहुंचे नरेंद्र सिंह तोमर

किसानों ने ठुकराया सरकार का प्रस्ताव, दिल्ली-आगरा और जयपुर हाईवे करेंगे बंद, अमित शाह से मिलने पहुंचे तोमर

5:25 PM. 9 Dec 205:25 PM. 9 Dec

किसानों ने सरकार का प्रस्ताव ठुकराया कहा-12 दिसंबर तक दिल्ली-जयपुर हाइवे ब्लॉक करेंगे

किसानों ने सरकार का लिखित प्रस्ताव ठुकरा दिया है. आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्रांतिकारी किसान यूनियन ने नेता दर्शन पाल ने कहा कि हम 12 दिसंबर तक दिल्ली-जयपुर हाइवे ब्लॉक करेंगे.

5:25 PM. 9 Dec 205:25 PM. 9 Dec

एमएसपी पर सरकार देगी लिखित आश्वासन

किसानों को मिले 20 पेज के प्रस्ताव में उन शंकाओं का समाधान बताया गया है जिसपर किसानों को घोर आपत्ति है. प्रस्ताव में कहा गया है कि सरकार एमएसपी खत्म नहीं कर रही है, इसलिए किसानों को घबराने की जरूरत नहीं है. सरकार इस एमएसपी पर लिखित आश्वासन देगी. साथ ही सरकार किसानों के लिए बिजली की दर में भी कोई परिवर्तन नहीं करने जा रही है.

5:25 PM. 9 Dec 205:25 PM. 9 Dec

सरकार के लिखित प्रस्ताव पर किसानों का क्या है फैसला, पांच बजे प्रेस कॉंन्फ्रेंस में मिलेगी जानकारी

सरकार के लिखित प्रस्ताव पर किसानों ने क्या फैसला किया है इसकी जानकारी शाम पांच बजे प्रेस कॉंन्फ्रेंस में मिलेगी. गौरतलब है कि किसान नेता रोज शाम को प्रेस कॉंन्फ्रेंस कर मीडिया को अपनी रणनीति के बारे में जानकारी देते हैं.

5:25 PM. 9 Dec 205:25 PM. 9 Dec

सरकार का लिखित प्रस्ताव मिलने के बाद सिंघु बॉर्डर पर 40 किसान संगठनों के नेताओं की बैठक शुरू

सरकार का लिखित प्रस्ताव मिलने के बाद सिंघु बॉर्डर पर 40 किसान संगठनों के नेताओं की बैठक शुरू

2:50 PM. 9 Dec 202:50 PM. 9 Dec

सिघूं बॉर्डर पर सरकार ने किसानों को लिखित प्रस्ताव दिया

अमित शाह के साथ हुए बैठक के बाद केंद्र की ओर से कहा गया था कि सरकार किसानों को लिखित प्रस्ताव देगी. यह प्रस्ताव सिघूं बॉर्डर पर किसानों को दे दिया गया है.

2:50 PM. 9 Dec 202:50 PM. 9 Dec

अगर सरकार जिद्दी है तो किसान भी जिद पर अड़े हैं: राकेश टिकैत

भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि हम अपनी बैठक में रणनीति बनाएंगे और उनके (केंद्र) प्रस्ताव पर चर्चा करेंगे. किसान पीछे नहीं हटेंगे, यह उनके सम्मान की बात है. क्या सरकार कानून वापस नहीं लेगी? क्या अत्याचार होगा? अगर सरकार जिद्दी है, तो किसान भी जिद पर अड़े हैं. कानून वापस लेना होगा.

2:50 PM. 9 Dec 202:50 PM. 9 Dec

कृषि कानून किसानों के हित के लिए क्रांतिकारी कदम: शिवराज सिंह चौहान

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि किसान हमारे भगवान हैं और उनकी आय को दोगुना करना पीएम मोदी का सबसे बड़ा संकल्प है. #FarmLaws उस ओर एक क्रांतिकारी कदम है. लेकिन जिन राजनीतिक नेताओं ने अपने शासन के दौरान किसानों के लिए कुछ नहीं किया, जिन्होंने किसानों को दिवालिया बना दिया, वहीं नेता आज राष्ट्रपति से मिलने जा रहे हैं. साथ ही उन्होंने कहा कि लोगों ने उन्हें नकार दिया, किसानों ने उन्हें खदेड़ दिया. उन्हें किसानों से माफी मांगनी चाहिए, वे किसानों की खराब स्थिति के प्रति जवाबदेह हैं. कहीं से खारिज किए गए लोग किसानों के शुभचिंतक होने का नाटक कर रहे हैं. लोगों ने उनके पाखंड को मान्यता दी है.

2:50 PM. 9 Dec 202:50 PM. 9 Dec

अपनी जिद छोड़ दे प्रधानमंत्री: दिग्विजय सिंह

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि मोदी जी को अपनी जिद छोड़ देनी चाहिए. किसानों की बात है, ऐसी जिद किसी के लिए भी सही नहीं है. तीनों कानूनों को निरस्त किया जाना चाहिए. संयुक्त संसदीय समिति बनाई जाए, जो किसानों से बात करने के बाद इसका हल निकालेगी.

2:50 PM. 9 Dec 202:50 PM. 9 Dec

सरकार के लिखित प्रस्ताव पर गौर करेंगे: हन्नान मोल्लाह

अखिल भारतीय किसान सभा के महासचिव हन्नान मोल्लाह ने कहा कि अगर सरकार आज लिखित में कुछ भेजती है, तो हम इस पर गौर करेंगे। आज दोपहर 12 बजे हमारी बैठक है. एक व्यापक समिति इस पर चर्चा करेगी. साथ ही कहा कि यदि सरकार का लिखित प्रस्ताव संशोधन पर है, तो हमारी स्थिति बहुत स्पष्ट है. यदि यह विधेयक को निरस्त करने पर है, तभी हम इस पर ध्यान दे सकते हैं और विचार कर सकते हैं. यदि पत्र आता है और हम इसे सकारात्मक मानते हैं, तो बैठक कल हो सकती है.

10:33 AM. 9 Dec 2010:33 AM. 9 Dec

आंदोलन में शामिल होने जा रहे लोगों को मिल रहा मुफ्त डीजल

पंजाब: शिरोमणि अकाली दल के कार्यकर्ता आज केंद्र सरकार के #FarmLaws के खिलाफ आंदोलन में शामिल होने के लिए दिल्ली जाने वाले किसानों को दिल्ली-अमृतसर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक पेट्रोल पंप पर मुफ्त डीजल मुहैया करा रहे हैं.

9:59 AM. 9 Dec 209:59 AM. 9 Dec

सरकार के साथ छठे दौर की वार्ता रद्द

भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि हम केंद्र द्वारा भेजे गए मसौदे पर एक बैठक करेंगे. साथ ही कहा कि सरकार के साथ 6 वें दौर की वार्ता रद्द कर दी गई है. सरकार द्वारा भेजे गये ड्राफ्ट पर किसानों की बैठक में चर्चा की जाएगी और आगे की कार्रवाई तय की जाएगी. हमें उम्मीद है कि आज शाम 4-5 बजे तक चीजें स्पष्ट हो जाएंगी.

9:59 AM. 9 Dec 209:59 AM. 9 Dec

तीन बड़े संशोधन के लिए राजी हुई सरकार

कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के विरोध को देखते हुए सरकार तीन बड़े संसोधन पर राजी हुई है. संशोधित कानून के तहत कोर्ट जाने के अधिकार को शामिल किया जा सकता है, जबकि नये कानून में कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग के कानून में अभी किसान के पास कोर्ट जाने का अधिकार नहीं है. किसानों ने पंजीकरण व्यवस्था की मांग की है. जबकि प्राइवेट प्लेयर अभी पैन कार्ड की मदद से काम कर सकते हैं. कयास लगाये जा रहे हैं कि सरकार इस शर्त को मान सकती है. इसके साथ ही किसानों की मांग है कि जो निजी फर्म इस क्षेत्र में आयेंगे उनके लिए भी टैक्स लगाया जाये, इस बात पर सरकार राजी हो सकती है. साथ ही कल अमित शाह के साथ हुई वार्ता के बाद किसान नेताओं ने कहा कि गृहमंत्री ने उन्हें भरोसा दिलाया है कि किसानों की सहूलियत के हिसाब से एमएसपी और मंडी सिस्टम में बदलाव कर सकती है.

9:59 AM. 9 Dec 209:59 AM. 9 Dec

तीनों कानून को वापस ले सरकार

भारतीय किसान यूनियन प्रवक्ता राकेश टिकैत ने गृहमंत्री अमित शाह से मिलने के बाद कहा कि गृहमंत्री के साथ बैठक सकारात्मक रही. सरकार किसान नेताओं को एक प्रस्ताव देगी, जिस पर चर्चा की जाएगी. हम तीन कृषि बिलों को वापस लेना चाहते हैं, लेकिन सरकार विधेयकों में संशोधन चाहती है.

9:59 AM. 9 Dec 209:59 AM. 9 Dec

सिंघू बॉर्डर पर किसानों के प्रदर्शन का 14वां दिन

दिल्ली: कृषि कानूनों के विरोध में किसान सिंघू बॉर्डर (हरियाणा-दिल्ली बॉर्डर) पर डेरा डाले हुए हैं. कृषि कानूनों के खिलाफ सिंघू सीमा पर किसानों का विरोध प्रदर्शन का आज 14 वां दिन है.

7:41 AM. 9 Dec 207:41 AM. 9 Dec

आज 12 बजे बैठक करेंगे किसान

अखिल भारतीय किसान सभा के महासचिव हन्नान मोल्लाह ने बताया कि आज सभी किसान 12 बजे सिंघू बॉर्डर (दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर) पर एक बैठक करेंगे.

Posted By: Pawan Singh

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola