ePaper
Live Updates

Kisan Andolan LIVE Update : हरियाणा के इन 15 जिलों में इंटरनेट सेवा ठप

Updated at : 29 Jan 2021 5:17 PM (IST)
विज्ञापन
Kisan Andolan LIVE Update :  हरियाणा के इन 15 जिलों में इंटरनेट सेवा ठप

New Delhi: Bharatiya Kisan Union Spokesperson Rakesh Tikait addresses farmers during their ongoing protest against the new farm laws, at Ghazipur border in New Delhi, Thursday, Jan 28, 2021. (PTI Photo/Kamal Singh) (PTI01_28_2021_000184A)

Kisan Andolan LIVE Updates: ट्रैक्टर परेड में फैली हिंसा के बाद कमजोर पड़ते किसान आंदोलन पर राकेश टिकैट के आंसू भारी पड़ते नजर आ रहा है. टिकैत के आंसू ने आंदोलन में नई जान फूंक दी है. राकेश टिकैत के समर्थन में आज मुजफ्फरनगर में महापंचायत हो रही है. इधर राकेश टिकैत के भाई नरेश टिकैत ने कहा है कि किसान आंदोलन को निर्णायक स्थिति में पहुंचाएंगे. किसान आंदोलन से जुड़ी हर अपडेट के लिए बने रहे https://www.prabhatkhabar.com/ के साथ...

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
5:17 PM. 29 Jan 215:17 PM. 29 Jan

हरियाणा के इन 15 जिलों में इंटरनेट सेवा ठप

किसान आंदोलन के मद्देनजर राज्य सरकार ने 15 जिलों में इंटरनेट सेवा ठप की है.

4:51 PM. 29 Jan 214:51 PM. 29 Jan

कांग्रेस किसानों के साथ आंदोलन से एक इंच पीछे ना हटें 

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज किसान आंदोलन पर प्रेस कॉन्फ्रेंस किया. यहां इन्होंने किसानों के पक्ष में अपनी बात रखी और कहा तीनों किसान बिल सरकार किसानों के खिलाफ ला रही है, इसलिए किसान आंदोलन कर रहे हैं. अगर सरकार को यह लगता है कि किसान घर जायेंगे तो ऐसा नहीं है. मेरी चिंता है कि यह बढ़ेगा.

4:51 PM. 29 Jan 214:51 PM. 29 Jan

महापंचायत  में बोले जयंत चौधरी, किसानों के साथ अन्याय कर रही है सरकरा 

महापंचायत में नेता जयंत चौधरी ने किसानों के पक्ष में अपनी बात रखी उन्होंने कहा सरकार जो भी किसानों के साथ कर रही है वह गलत है.

4:51 PM. 29 Jan 214:51 PM. 29 Jan

भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति, आंदोलन में वापस लौटा

गणतंत्र दिवस के दिन हुई हिंसा के बाद किसान आंदोलन से दूर हटे संगठनों में एक संगठन दोबारा वापस लौट गया है.

3:39 PM. 29 Jan 213:39 PM. 29 Jan

सिंघु बार्डर के बाद अब टिकरी बोर्डर पर भी किसानों का आंदोलन खत्म करने पहुंचे स्थानीय लोग

गणतंत्र दिवस के दिन हुई ट्रैक्टर रैली के बाद लाल किले पर तीरंगे का अपमान हुए, इसे लेकर किसान आंदोलन कमजोर हो गया अब दिल्ली के बोर्डर पर विरोध कर रहे किसानों के खिलाफ स्थानीय लोग भी उतर रहे हैं. सिंघु बोर्डर के बाद अब टिकरी बोर्डर पर भी स्थानीय लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं.

3:39 PM. 29 Jan 213:39 PM. 29 Jan

दिल्ली के सिंघु बार्डर पर जारी है तनाव, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

दिल्ली के सिंघु बोर्डर पर तनाव जारी है, पुलिस ने लाठीचार्ज किया है और आंसु गैस के गोले भी छोड़े हैं. इस हमले में एसएचओ के भी घायल होने की खबर है. उन्होंने इसकी पुष्टि की है कि उन पर हमला हुआ है.

2:38 PM. 29 Jan 212:38 PM. 29 Jan

मुजफ्फरनगर में महापंचायत जारी

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में किसानों की महापंचायत शुरू हो गई है. हजारों की संख्या में किसान महापंचायत में जुटे हैं.

2:38 PM. 29 Jan 212:38 PM. 29 Jan

एसएचओ को लगी तलवार

स्थानीय लोगों और किसानों के बीच सिंघु बॉर्डर पर जमकर हंगामा हुआ. हंगामे के बीच एसएचओ को तलवार लग गई है, जिससे वो घायल हो गये है. उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है.

2:38 PM. 29 Jan 212:38 PM. 29 Jan

लोगों और किसानों के बीच झड़प

किसानों के आंदोलन का विरोध कर रहे स्थानीय लोगों और किसानों के बीच झड़प होने की खबर आ रही है. दोनों ओर से लोग एक दूसरे को डंडे दिखा रहे है. इस बीच दोनों ओर से पत्थरबाजी भी हो रही है. भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात.(टीवी न्यूज)

2:38 PM. 29 Jan 212:38 PM. 29 Jan

सिंघु बार्डर पर लोगों ने लगाये नारे 

सिंघु बार्डर पर लोगों का जमावड़ा लगा हुआ है. सभी किसानों से आंदोलन स्थल खाली करने की मांग कर रहे हैं. लोगों का कहना है कि आंदोलन के कारण उसके रोजी रोजगार की हालत खस्ता हो गई है. इस बीच लोगों ने जमकर नारे भी लगाये.

2:38 PM. 29 Jan 212:38 PM. 29 Jan

दिल्ली के सीएम ने किया राकेश टिकैत का समर्थन

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने किया राकेश टिकैत के समर्थन का ऐलान कहा, हम पूरी तरह से किसानों के साथ हैं. आपकी माँगे वाजिब हैं. किसानों के आंदोलन को बदनाम करना, किसानों को देशद्रोही कहना और इतने दिनों से शांति से आंदोलन कर रहे किसान नेताओं पर झूठे केस करना सरासर ग़लत है.

2:38 PM. 29 Jan 212:38 PM. 29 Jan

मनीष सिसोदिया पहुंचे गाजीपुर बॉर्डर

दिल्ली सरकार के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया गाजीपुर बॉर्डर पर किसानों के प्रदर्शनस्थल पर पहुंचे. उन्होंने कहा, “किसान नेताओं ने सीएम से पानी, बिजली और टॉयलेट्स की सुविधा के लिए निवेदन किया था. रात को ही यहां व्यवस्था कर दी गई थी.

2:38 PM. 29 Jan 212:38 PM. 29 Jan

दादागिरी से संघर्ष को खत्म करना चाहती है सरकार

अकाली दल के नेता सुखबीर सिंह बादल ने कहा है कि, पिछले 6 महीने से आंदोलन कर रहे कम से कम 200-300 किसान अपनी जान गंवा चुके हैं. अब तक भारत सरकार ने उनकी बात नहीं सुनी, अब दादागिरी के साथ उनके संघर्ष को खत्म करना चाहते हैं.

2:38 PM. 29 Jan 212:38 PM. 29 Jan

किसानों का प्रदर्शन आज 65वें दिन भी जारी

कृषि कानूनों के खिलाफ टिकरी बॉर्डर पर किसानों का विरोध प्रदर्शन आज 65वें दिन भी जारी है. कड़ाके की सर्दी में कमीज उतारकर किसान कर रहे हैं प्रदर्शन

2:38 PM. 29 Jan 212:38 PM. 29 Jan

किसानों के बारे में भी बोलें पीएम मोदी 

गाज़ीपुर बाॅर्डर से राष्ट्रीय लोकदल के नेता जयंत चौधरी ने कहा है कि, आज संसद के सत्र का पहला दिन है और ये मुद्दा संसद के अंदर भी उठना चाहिए. अगर सरकार पीछे हटती है तो इससे उनकी कमजोरी नहीं झलकेगी. प्रधानमंत्री सब विषयों पर बोलते हैं, किसान के बारे में भी बोल दें.

2:38 PM. 29 Jan 212:38 PM. 29 Jan

हम सिंघु बॉर्डर नहीं छोड़ेंगे- सतनाम सिंह पन्नू

सिंघु बॉर्डर से किसान मजदूर संघर्ष समिति के अध्यक्ष सतनाम सिंह पन्नू ने कहा है कि सरकार जो भी करे हम सिंघु बॉर्डर नहीं छोड़ेंगे. जब तक कानून रद्द नहीं हो जाते और MSP पर नया कानून नहीं बन जाता हम यहां से नहीं जाएंगे.

2:38 PM. 29 Jan 212:38 PM. 29 Jan

प्रदर्शन स्थल खाली नहीं करेंगे

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा है कि, हम प्रदर्शन स्थल खाली नहीं करेंगे, हम पहले अपने मुद्दों पर भारत सरकार से बात करेंगे

2:38 PM. 29 Jan 212:38 PM. 29 Jan

4 फरवरी तक तैनात रहेंगे जवान

किसान आंदोलन को देखते हुए गाजीपुर बॉर्डर पर पुलिस फोर्स की तैनाती बढ़ा दी गई है. बॉर्डर पर रैपिड एक्शन फोर्स के जवान तैनात रहेंगे. इसके साथ ही इनकी तैनाती की समय सीमा भी बढ़ा दी गई है. अब 4 फरवरी तक तैनात रहेंगे जवान.

2:38 PM. 29 Jan 212:38 PM. 29 Jan

राष्ट्रीय लोकदल नेता जयंत चौधरी गाजीपुर बॉर्डर पहुंचे

राष्ट्रीय लोकदल (RLD) के नेता जयंत चौधरी गाज़ीपुर बॉर्डर पर पहुंचे. कृषि कानूनों के खिलाफ यहां किसानों का विरोध-प्रदर्शन जारी है.

2:38 PM. 29 Jan 212:38 PM. 29 Jan

समर्थन में उतरा विपक्ष

राकेश टिकैत के आंसू ने किसान आंदेलन को फिर से संजीवनी दे दी है. किसानों के साथ- साथ कई राजनीतिक दल भी खुलकर किसानों के समर्थन में आ गये हैं. राहुल गांधी-प्रियंका गांधी के बाद अब समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने कहा है कि सबका पेट भरनेवाले किसानों को भाजपा भूखा-प्यासा रखकर व झूठे आरोप लगाकर हराना चाहती है.

2:38 PM. 29 Jan 212:38 PM. 29 Jan

लाल किले पर धार्मिक झंडा लगानेवाले युवक का परिवार अंडरग्राउंड

लाल किले पर धार्मिक झंडा लगानेवाले युवक की पहचान जुगराज सिंह (22) के रूप में हुई है. वह पंजाब के तरनतारन जिले का रहनेवाला है. इस घटना के बाद जुगराज के पिता बलदेव सिंह, मां भगवंत कौर और एक बहन अंडरग्राउंड हो गये हैं. जुगराज से भी कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है.

2:38 PM. 29 Jan 212:38 PM. 29 Jan

भारी संख्या में सुरक्षाबलों की तैनाती

किसान आंदोलन को लेकर टिकरी बॉर्डर पर भारी संख्या में सुरक्षाबलों की तैनाती की गयी है.

2:38 PM. 29 Jan 212:38 PM. 29 Jan

गाजीपुर बॉर्डर पर किसानों का विरोध प्रदर्शन जारी

गाजीपुर बॉर्डर पर किसानों का विरोध प्रदर्शन जारी है. किसान नेता जगतार सिंह बाजवा ने बताया, “हमारे पास अभी ऐसा(प्रदर्शन स्थल खाली करने का) कोई आदेश नहीं आया है. कल शाम को डीएम की तरफ से एक नोटिस आया था, उस पर चर्चा करने के बाद उसका जवाब देंगे.”

2:38 PM. 29 Jan 212:38 PM. 29 Jan

दिल्ली के कई इलाकों में भारी ट्रैफिक

किसानों के प्रदर्शन के चलते गाजीपुर बॉर्डर बंद, दिल्ली के कई इलाकों में भारी ट्रैफिक जाम लग गया है. लोगों को आवाजाही में काफी परेशानी हो रही है.

2:38 PM. 29 Jan 212:38 PM. 29 Jan

जारी रहेगा आंदोलन 

गाजीपुर बॉर्डर पर मौजूद किसानों का साफ कहना है कि जबतक तीनों कृषि कानून रद्द नहीं हो जाता तबतक वो पीछे नहीं हटेंगे

2:38 PM. 29 Jan 212:38 PM. 29 Jan

सरकार किसानों पर अपनी बात थोपना चाहती है

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा है कि, सरकार और किसानों की कई दौर की वार्ता चल रही है लेकिन नतीजा नहीं निकल रहा है. यह दर्शाता है कि सरकार किसानों पर अपनी बात थोपना चाहती है. किसान आंदोलन को पहले दिन से ही बदनाम करने की कोशिश की जा रही है.

2:38 PM. 29 Jan 212:38 PM. 29 Jan

किसानों की महापंचायत आयोजित

वहीं, राकेश टिकैत के समर्थन में आज यूपी के मुजफ्फरनगर में किसानों की महापंचायत आयोजित हो रही है.

2:38 PM. 29 Jan 212:38 PM. 29 Jan

निर्णायक स्थिति में पहुंचाएंगे आंदोलन

नरेश टिकैत ने कहा है कि किसान आंदोलन को निर्णायक स्थिति में पहुंचाएंगे.

2:38 PM. 29 Jan 212:38 PM. 29 Jan

जुटने लगे हैं किसान

पीसी में राकेश टिकैत के रोने की खबर के बाद हरियाणा और यूपी से किसान एक बार फिर लामंबद होने शुरू हो गए हैं. हरियाणा के जींद, हिसार, भिवानी और गाजियाबाद से किसान एक बार फिर आंदोलन स्थल की ओर लोटने लगे हैं. किसानों ने साफ कर दिया है कि वे किसी भी हाल में आंदोलन को कमजोर नहीं होने देंगे.

7:34 AM. 29 Jan 217:34 AM. 29 Jan

राकेश टिकैट के आंसू ने आंदोलन में फूंकी नई जान

ट्रैक्टर परेड के दौरान हिंसा के बाद किसानों के कमजोर पड़ते आंदोलन में राकेश टिकैट के आंसू ने नई जान फूंक दी है. प्रशासन ने प्रदर्शनकारी किसानों से गाजियाबाद गेट खाली करने का आदेश दिया था. लेकिन, किसान नेता राकेश टिकैत अपनी मांग पर अड़े रहे और कहा कि वह आत्महत्या कर लेंगे पर आंदोलन खत्म नहीं करेंगे. इस बीच अपने प्रेस कॉन्फ्रेंस में राकेश टिकैत फूट-फूटकर रोते नजर आए. जिसके बाद किसान वापस आंदोलन की तरफ मुड़ गये हैं.

7:34 AM. 29 Jan 217:34 AM. 29 Jan

Posted by: Pritish Sahay

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola