Kerala Students Protest: केरल में छात्र संगठन का जोरदार प्रदर्शन, मुख्यमंत्री से गृह विभाग का पद छोड़ने की मांग की

प्रदर्शनकारी छात्रों और पुलिस के बीच झड़प
Kerala Students Protest: केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में छात्रों ने गुरुवार को जोरदार प्रदर्शन किया. छात्रों ने मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन से गृह मंत्रालय का पद छोड़ने की मांग की. प्रदर्शन के दौरान पुलिस के साथ छात्रों की झड़प भी हुई.
Kerala Students Protest: केरल के छात्रों ने पुलिस राज का आरोप लगाते हुए भारी विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान पुलिस जवानों के साथ झड़प भी हुई. पुलिस ने छात्रों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने पानी की बौछारें कीं. पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे छात्र संघ के सदस्यों को हिरासत में भी लिया. छात्र लगातार मुख्यमंत्री से गृह मंत्री पद छोड़ने की मांग करते हुए प्रदर्शन कर रहे थे. उन्होंने अपने प्रदर्शन के दौरान राज्य में ‘पुलिस राज’ का आरोप भी लगाया.
हिरासत में यातना को लेकर यूडीएफ ने भी सरकार को घोरा
हिरासत में यातना की कथित घटना को लेकर कांग्रेस नीत संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) ने मंगलवार को राज्य सरकार पर हमला बोला था. यूडीएफ ने भी मुख्यमंत्री पिनराई विजयन से गृह विभाग का प्रभार छोड़ने की मांग की थी. कांग्रेस विधायकों ने अपनी मांग करते हुए मांग की थी कि मुख्यमंत्री गृह विभाग छोड़ दें, नहीं तो विभाग की खराब स्थिति के लिए उन्हें ही जिम्मेदार माना जाएगा.
मुख्यमंत्री ने विपक्ष के आरोप पर बताया- अधिकारियों पर तत्काल कार्रवाई की गई
मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने राज्य में हिरासत में यातना के मामलों में कथित वृद्धि के संबंध में विपक्षी कांग्रेस के नेतृत्व वाले संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) द्वारा लाए गए स्थगन प्रस्ताव पर सदन में चर्चा के दौरान कहा था कि अधिकारी के खिलाफ शिकायत मिलने पर उसे तुरंत त्रिशूर शहर यातायात प्रवर्तन इकाई में स्थानांतरित कर दिया गया था. घटना के समय पीची थाना प्रभारी पीएम रथीश थे.
क्या है मामला?
दो साल पहले त्रिशूर में एक रेस्तरां के कर्मचारियों की कथित रूप से पिटाई की गई थी. इस मामले में केरल पुलिस ने मंगलवार को एक अधिकारी को निलंबित कर दिया. रेस्तरां के मालिक और ‘लैली ग्रुप’ के प्रबंध निदेशक केपी ओसेफ के अनुसार, 24 मई, 2023 को पीची थाने के अंदर उनके कर्मचारियों की कथित तौर पर पिटाई की गयी थी. उन्होंने घटना का सीसीटीवी फुटेज जारी किया था. ओसेफ के अनुसार, यह घटना पलक्कड़ के धिनीश और पट्टीकाड स्थित उनके रेस्टोरेंट के कुछ कर्मचारियों के बीच हुई बहस के बाद शुरू हुई. धिनीश ने बाद में पीची पुलिस से संपर्क किया और दावा किया कि होटल के कर्मचारियों ने उन पर हमला किया. ओसेफ के अनुसार, यह घटना पलक्कड़ के धिनेश और पट्टीकाड स्थित उनके रेस्तरां के कुछ कर्मचारियों के बीच हुई कहासुनी के बाद शुरू हुई. ओसेफ ने आरोप लगाया, “जल्द ही मेरे होटल प्रबंधक रोनी जॉनी और चालक लिबिन फिलिप को थाने बुलाया गया। वहां उपनिरीक्षक पीएम रथीश ने उन दोनों को पीटा. जब मेरा बेटा पॉल जोसेफ थाने पहुंचा, तो उसे हवालात में बंद कर दिया गया.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










