ePaper

Kerala Assembly Elections 2021 : केरल की 140 विधानसभा सीटों पर 6 अप्रैल होगा मतदान, 2 मई को घोषित किए जाएंगे नतीजे

Updated at : 26 Feb 2021 7:11 PM (IST)
विज्ञापन
Kerala Assembly Elections 2021 : केरल की 140 विधानसभा सीटों पर 6 अप्रैल होगा मतदान, 2 मई को घोषित किए जाएंगे नतीजे

Kerala Assembly Elections 2021 : देश में चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के विधानसभा चुनावों का ऐलान कर दिया गया है. मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने शुक्रवार को आयोजित संवाददाता सम्मेलन में केरल में होने वाले चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी है.

विज्ञापन

Kerala Assembly Elections 2021 : देश में चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के विधानसभा चुनावों का ऐलान कर दिया गया है. मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने शुक्रवार को आयोजित संवाददाता सम्मेलन में केरल में होने वाले चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी है. सूबे की 140 विधानसभा सीटों के लिए एक ही चरण में मतदान कराए जाएंगे. केरल विधानसभा के लिए आगामी 6 अप्रैल को मत डाले जाएंगे, जबकि 2 मई को नतीजे घोषित किए जाएंगे. इसके साथ ही, राज्य में चुनाव की तारीखों की घोषणा के साथ ही आचार संहिता लागू हो गया है.

चुनाव आयोग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, केरल की 140 विधानसभा सीटों के लिए 40 हजार से अधिक मतदान केंद्र बनाए गए हैं. मुख्य चुनाव आयुक्त अरोड़ा ने कहा कि राज्य के सभी संवेदनशील मतदान केंद्रों की पहचान कर ली गई है. यहां के सभी संवेदनशील मतदान केंद्रों पर वीडियोग्राफी कराई जाएगी. सभी मतदान केंद्र भूतल पर ही बनाए जाएंगे और मतदान के दौरान केंद्रों में एहतियाती सुरक्षा के लिए स्थानीय पुलिस के साथ ही केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के जवानों को तैनात किया जाएगा.

उन्होंने कहा कि राज्य के सभी मतदान केंद्रों पर पीने के पानी, बिजली, वेटिंग एरिया, सैनिटाइजर, मास्क, सोप वाटर, बुजुर्गों के लिए वील चेयर आदि की व्यवस्था की जाएगी. उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान लोग विजिल ऐप की मदद से होने वाले भ्रष्टाचार को लेकर शिकायत कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि राज्य के प्रत्याशियों को अधिकतम 38 लाख रुपये खर्च करने की अनुमति होगी. सभी प्रत्याशी ऑनलाइन ही सिक्योरिटी मनी जमा करा सकेंगे.

उन्होंने कहा कि त्योहारों और परीक्षा वाले दिन मतदान नहीं कराया जाएगा. कोरोना काल में कोविड-19 के नियमों को ध्यान में रखते हुए चुनाव कराए जाएंगे. इसके मद्देनजर मतदान करने के समय में एक घंटे की बढ़ोतरी की गई है. इसके साथ ही, सभी चुनावकर्मी को ड्यूटी पर तैनात होने के पहले टीका लगाया जाएगा. इसके अलावा, मतदान केंद्रों में आने वाले मतदाताओं को भी सामान्य जांच की प्रक्रिया से गुजरनी होगी.

बता दें कि केरल विधानसभा का कार्यकाल आगामी 1 जून 2021 को समाप्त हो जाएगा. फिलहाल, यहां भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के नेतृत्व वाले लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (एलडीएफ) की सरकार है. यहां के मुख्यमंत्री पिनरई विजयन है. केरल में वर्ष 2016 के चुनाव में एलडीएफ को 91 सीटों पर जीत मिली थी, जबकि कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) ने 47 सीटें हासिल की थी. यहां बहुमत के लिए 71 सीटें की जरूरत होती है.

Also Read: Assembly Election date 2021 : पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों का हो गया शंखनाद, जानिए कहां कैसी होगी तैयारी

Posted by : Vishwat Sen

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola