केरल विधानसभा चुनाव: सनी जोसेफ, चांडी ओम्मन लडेंगे चुनाव, कांग्रेस ने जारी की 55 उम्मीदवारों की पहली सूची

मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी और केसी वेणुगोपाल, फोटो- पीटीआई
Kerala Assembly Elections: नौ अप्रैल को होने वाले केरल विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने मंगलवार को 55 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है. पार्टी ने वी सतीशन, सनी जोसेफ, के. मुरलीधरन समेत कई वरिष्ठ नेताओं का नाम पहली सूची में शामिल किया है. पार्टी ने विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष वी डी सतीशन को पारावूर से एक बार फिर उम्मीदवार बनाया है. वह वर्तमान में इसी सीट से विधायक हैं.
Kerala Assembly Elections: केरल विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने कमर कस ली है. पार्टी ने मंगलवार को चुनाव के लिए 55 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी कर दी है. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सनी जोसेफ को पेरावूर सीट से पार्टी ने टिकट दिया है. वहीं वीडी सतीसन परवूर से चुनाव लड़ रहे हैं. जबकि, चांडी ओम्मन को पुथुपल्ली से प्रत्याशी बनाया गया है. चांडी ओम्मन केरल के पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी के बेटे हैं. इसके अलावा रमेश चेन्निथला को हरिपद से, राम्या हरिदास को चिरयिनकीझु से और के मुरलीधरन को वट्टियूरकावु सीट से मैदान में उतारा गया है. कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) ने मंगलवार की बैठक में उम्मीदवारों के नामों पर मुहर लगाई थी. केरल की सभी 140 सीट के लिए नौ अप्रैल को मतदान होगा. मतगणना चार मई को होगी.
कांग्रेस ने अपनी पहली लिस्ट में 19 मौजूदा विधायकों को टिकट दिया है. पार्टी ने नए चेहरों को भी मौका दिया है. पहली लिस्ट में उन निर्वाचन क्षेत्रों को छोड़ दिया गया है जहां अभी भी चर्चा जारी है. पीर्टी ने किसी वर्तमान सांसद को चुनावी मैदान में नहीं उतारा है. वरिष्ठ कांग्रेस नेता के सुधाकरन और अदूर प्रकाश चुनाव लड़ने पर विचार कर रहे हैं, लेकिन उनसे जुड़े निर्वाचन क्षेत्रों कन्नूर और कोन्नी में उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की गई है. (इनपुट भाषा)
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By प्रीतीश सहाय
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










