केदारनाथ धाम त्रासदी : 10 साल बाद भी लोग नहीं भुला पाये वो मंजर, जब मंदाकिनी के रौद्र रूप से बिछ गयी थीं लाशें

Edited by Rajneesh Anand
Updated:
विज्ञापन

केदारनाथ धाम में 2013 में जो आपदा आयी उसे विशेषज्ञ प्राकृतिक नहीं मान रहे थे. उनका यह कहना था कि यह प्रकृति के साथ छेड़छाड़ का नतीजा है. मानव ने अपनी सुविधा के लिए नदियों-पहाड़ों का दोहन किया है जिसकी वजह से यह आपदा आयी.

विज्ञापन

केदारनाथ धाम की त्रासदी को आज 10 वर्ष हो गये हैं. साल 2013 में बादल फटने की घटना के बाद वहां भयंकर तबाही हुई थी और लगभग पांच हजार से ज्यादा लोगों के शव बरामद हुए थे और लगभग उतने ही लोग लापता थे. जिस वक्त त्रासदी हुई थी उस वक्त भी चार धाम की यात्रा जारी थी और प्रतिदिन 20 से 25 हजार लोग दर्शन के लिए केदारनाथ पहुंच रहे थे. उस त्रासदी में कई होटल और मकान भी चपेट में आये, लेकिन मंदिर को कोई नुकसान नहीं हुआ था. आज जबकि केदारनाथ त्रासदी को दस हो गये हैं, लोगों के जेहन में उस त्रासदी की भयावहता कायम है.

दो-तीन साल तक मानव अंग के टुकड़े मिलते रहे

लगातार बारिश और बादल फटने की घटना के बाद केदारनाथ धाम में मंदाकिनी नदी उफान पर थी और उसने अपना रौद्र रूप दिखाया था. जलप्रलय की स्थिति में हजारों लोगों की मौत हुई तो हजारों लोग लापता हुए. प्रलय के दो-तीन साल बाद भी वहां मानव अंग के टुकड़े मिलते रहे थे. हजारों स्थानीय और पर्यटक मारे गये थे.

मंदिर को नहीं हुआ कोई बड़ा नुकसान

त्रासदी के बाद भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने मंदिर की नींव की स्थिति का अध्ययन किया. उनकी मदद आईआईटी मद्रास के विशेषज्ञों ने की और उन्होंने कई बार मंदिर का दौरा करने के बाद यह जानकारी दी थी कि मंदिर को इस जलप्रलय से कोई खास नुकसान नहीं हुआ है. एएसआई ने मंदिर के जीर्णोद्धार का काम किया, लेकिन उन्होंने मंदिर की मूल संरचना में ना तो कोई बदलाव किया और ना ही उन्होंने इसकी जरूरत महसूस की.

क्या थी आपदा की वजह

केदारनाथ धाम में 2013 में जो आपदा आयी उसे विशेषज्ञ प्राकृतिक नहीं मान रहे थे. उनका यह कहना था कि यह प्रकृति के साथ छेड़छाड़ का नतीजा है. मानव ने अपनी सुविधा के लिए नदियों-पहाड़ों का दोहन किया है जिसकी वजह से यह आपदा आयी. साल 2013 में जितनी बारिश हुई वह केदारनाथ के लिए असामान्य नहीं थी उतनी वर्षा वहां होती रहती है. उत्तराखंड के डिजास्टर मिटिगेशन एंड मैनेजमेंट सेंटर ने बताया था कि सड़क निर्माण के लिए प्रयोग हो रहे विस्फोटकों के कारण पहाड़ ज्यादा गिरे हैं. मंदाकिनी पर बन रही दो परियोजनाओं में 15 से 20 किमी की सुरंगें निर्माणाधीन थीं. ये परियोजनाएं केदारनाथ के नजदीक हैं. इन सुरंगों को बनाने के लिए भारी मात्र में विस्फोटों का प्रयोग किया गया था, जिससे पहाड़ हिल गये और टूटने लगे. मंदाकिनी नदी में पहाड़ों के बड़े-बड़े टुकड़े गिरे और आमतौर पर शांत वेग से बहने वाली मंदाकिनी मानो क्रोधित हो बिफर गयी और हजारों लोगों के लिए काल बन गयी.

गर्मियों में शुरू होती है यात्रा

केदारनाथ धाम की यात्रा करना एक आम भारतीय का सपना होता है. चार धाम की यात्रा में केदारनाथ धाम की यात्रा भी शामिल है. इस वर्ष चार धाम की यात्रा की शुरुआत 22 अप्रैल से हुई है. 22 अप्रैल को गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट खुले 25 को केदारनाथ के और 27 को बद्रीनाथ के कपाट खुले थे. प्रतिवर्ष गर्मी के मौसम में चार धाम यात्रा की शुरुआत होती है और सर्दियों की शुरुआत के साथ ही यह यात्रा समाप्त हो जाती है.

Also Read: जीतन राम मांझी पर गहरा चुका था नीतीश कुमार का शक, सीएम ने कहा- हमने सामने रख दिए थे ये दो ऑप्शन..

विज्ञापन
Rajneesh Anand

लेखक के बारे में

By Rajneesh Anand

रजनीश आनंद प्रभात खबर में सीनियर चीफ कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत है.पत्रकारिता के क्षेत्र में 25 वर्षों का अनुभव रखती हैं. झारखंड की राजधानी रांची में रहने वाली रजनीश ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की और वर्ष 2000-01 में पत्रकारिता की शुरुआत की. इन्होंने पहली नौकरी झारखंड जागरण दैनिक अखबार में की. उसके बाद इन्होंने प्रभात खबर, हिंदुस्तान, रांची एक्सप्रेस तथा दैनिक जागरण सहित कई प्रमुख समाचार संस्थानों के लिए रिपोर्टिंग और लेखन किया. प्रिंट मीडिया के दैनिक, साप्ताहिक, पाक्षिक और सांध्य संस्करणों में काम करने के बाद वे वर्ष 2012 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. रजनीश आनंद की पहचान तथ्यपरक रिपोर्टिंग, गहन शोध और विश्लेषणात्मक लेखन के लिए है. उनकी रुचि राजनीति, सामाजिक सरोकारों, ग्रामीण विकास, महिला मुद्दों, इतिहास, खेल, जनजातीय समाज और सार्वजनिक नीतियों से जुड़े विषयों में रही है। उन्होंने हमेशा उन मुद्दों को प्राथमिकता दी है जो समाज के हाशिये पर खड़े लोगों के जीवन को प्रभावित करते हैं, लेकिन मुख्यधारा की चर्चा में अपेक्षाकृत कम स्थान पाते हैं. वे कई प्रतिष्ठित पत्रकारिता फेलोशिप से जुड़ी रही हैं. इन्क्लूसिव मीडिया–यूएनडीपी फेलोशिप के तहत उन्होंने झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले में माहवारी स्वच्छता और किशोरियों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों पर विस्तृत अध्ययन और रिपोर्टिंग की. झारखंड सरकार मीडिया फेलोशिप के दौरान उन्होंने महिला सशक्तिकरण, सरकारी योजनाओं के प्रभाव और सामाजिक बदलाव के विभिन्न आयामों पर कार्य किया. इसके अतिरिक्त सेव द चिल्ड्रन फेलोशिप के तहत उन्होंने बच्चों के अधिकार, शिक्षा, सुरक्षा और बाल कल्याण से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग की. आदिवासी समाज, विशेषकर मुंडा जनजाति के इतिहास, संस्कृति और समकालीन चुनौतियों पर उनका काम उल्लेखनीय माना जाता है. उन्होंने भूमि, पहचान, परंपरा, सामाजिक बदलाव और आदिवासी समुदायों के अधिकारों से जुड़े विषयों पर व्यापक फील्ड रिपोर्टिंग की है. हाल के वर्षों में उन्होंने झारखंड में ऊर्जा संक्रमण (Energy Transition) और जस्ट ट्रांजिशन की अवधारणा पर भी काम किया है. विशेष रूप से कोयला आधारित अर्थव्यवस्था वाले क्षेत्रों में भविष्य की चुनौतियों, रोजगार, आजीविका और सामाजिक प्रभावों पर उनकी रिपोर्टिंग ने महत्वपूर्ण प्रश्न उठाए हैं. उनका मानना है कि ऊर्जा परिवर्तन की प्रक्रिया तभी सफल होगी जब उसमें प्रभावित समुदायों की भागीदारी और हितों को केंद्र में रखा जाए.पत्रकारिता उनके लिए केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने का माध्यम है. जमीनी रिपोर्टिंग, तथ्यों की पड़ताल और जनसरोकारों को केंद्र में रखकर लिखना उनकी कार्यशैली की विशेषता रही है. इसके अतिरिक्त रजनीश आनंद कहानियां और कविताएं लिखने का शौक भी रखती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola