'कर्नाटक का CM कौन होगा, BJP को इसकी बहुत चिंता', कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कसा तंज

Published by :ArbindKumar Mishra
Published at :16 May 2023 2:06 PM (IST)
विज्ञापन
'कर्नाटक का CM कौन होगा, BJP को इसकी बहुत चिंता', कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कसा तंज

पवन खेड़ा ने कर्नाटक के नये मुख्यमंत्री को लेकर जारी बैठकों के दौर के बीच भारतीय जनता पार्टी पर तंज कसा है. उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा, बीजेपी इस बात को लेकर बहुत चिंतित है कि कर्नाटक में हमारा मुख्यमंत्री कौन होगा और कब तक होगा.

विज्ञापन

कर्नाटक में अगले मुख्यमंत्री को लेकर कांग्रेस में मंथन जारी है. राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के दिल्ली स्थित घर पर पार्टी आलाकमान की बैठक हो रही है. जिसमें राहुल गांधी भी शामिल हैं. इधर मुख्यमंत्री पद को लेकर जारी खींचतान के बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन खेड़ा ने बीजपी पर बड़ा हमला किया है.

कर्नाटक का CM कौन होगा, BJP को इसकी बहुत चिंता: खेड़ा

पवन खेड़ा ने कर्नाटक के नये मुख्यमंत्री को लेकर जारी बैठकों के दौर के बीच भारतीय जनता पार्टी पर तंज कसा है. उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा, बीजेपी इस बात को लेकर बहुत चिंतित है कि कर्नाटक में हमारा मुख्यमंत्री कौन होगा और कब तक होगा. उन्होंने आगे लिखा, कर्नाटक के लोग जानना चाहते हैं कि विपक्ष का नेता कौन होगा और बीजेपी किस तारीख तक विपक्ष का नेता चुन लेगी.

शिवकुमार और सिद्धारमैया ने दिल्ली में किया कैंप

कर्नाटक प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार और सिद्धारमैया दिल्ली पहुंच चुके हैं. दोनों नेता मुख्यमंत्री की दौड़ में सबसे आगे चल रहे हैं. दोनों नेताओं को कांग्रेस आलाकमान ने दिल्ली बुलाया था. सिद्धारमैया जहां सोमवार को ही दिल्ली पहुंच गये थे, वहीं शिवकुमार मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी पहुंचे.

Also Read: सिद्धारमैया या डीके शिवकुमार… कौन बनेगा कर्नाटक का मुख्यमंत्री! दिल्ली दरबार जल्द लगाएगी मुहर

शिवकुमार और सिद्धारमैया ने मुख्यमंत्री पद को लेकर ठोका दावा

डीके शिवकुमार और सिद्धारमैया ने कर्नाटक मुख्यमंत्री को लेकर दावा ठोका है. दोनों नेताओं के समर्थकों ने भी अपने नेता के समर्थन में पार्टी आलाकमान पर दबाव बनाया है. सिद्धारमैया ने मुख्यमंत्री को लेकर फार्मूला भी दे दिया है. उन्होंने सुझाव दिया है कि पहले दो साल के लिए उन्हें मुख्यमंत्री बनाया जाए और बाद के तीन साल शिवकुमार को सीएम की कुर्सी सौंपी जाए. इधर शिवकुमार ने दिल्ली रवाना होने से पहले मीडिया के साथ बातचीत में कहा कि उनको जो कुछ चाहिए होता है, वह मां पूरी कर देती है. उन्होंने कहा, पार्टी उनके लिए मां और मंदिर के समान है. उन्होंने यह भी कहा, उनकी सबसे बड़ी ताकत नवनिर्वाचित 135 विधायक हैं.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola