क्या छेड़छाड़ अब आम बात है? कर्नाटक मंत्री का हैरान कर देने वाला बयान

Published by : Neha Kumari Updated At : 07 Apr 2025 3:02 PM

विज्ञापन

Karnataka Home Minister Statement on women harassment

Karnataka Home Minister Statement: बेगलुरु में दो महिलाओं के साथ हुए छेड़छाड़ की घटना के ऊपर कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर का एक बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने बड़े शहरों में छेड़छाड़ जैसी गंभीर समस्या को आम बात कहा है.

विज्ञापन

Karnataka Home Minister Statement: बेंगलुरु के सुद्दागुंटेपल्या इलाके से शुक्रवार को दो महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया था, जिसके बाद कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर का इस घटना के ऊपर एक विवादित बयान सामने आया. जिसमें उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं बड़े शहरों में आए दिन होती रहती हैं. जिसके बाद लोगों का गुस्सा भड़क गया और लोगों ने कड़ी निंदा करना शुरू कर दिया है.

क्या है पूरा मामला?

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक सीसीटीवी फुटेज का वीडियो शेयर किया गया था, जिसमें दावा किया गया था कि बेंगलुरु के बीटीएम लेआउट इलाके में दो लड़कियों के साथ छेड़छाड़ की गई है. वीडियो में घटना का समय 4 अप्रैल की देर रात 1 बजकर 52 मिनट बताया गया है. दोनों लड़कियां जब सड़क से जा रही होती हैं, तभी एक शख्स आ जाता है. फिर एक लड़की को दीवार पर धक्का देकर वहां से भाग जाता है. इसके बाद दोनों लड़कियों का सड़क पर रोते हुए चिल्लाते वीडियो में देखा जा सकता है. वीडियो के वायरल होने के बाद बेंगलुरु पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक दोनों महिलाओं ने पुलिस में आधिकारिक तौर पर शिकायत दर्ज नहीं करवाई है.

लोगों ने की माफी मांगने की मांग?

कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर का बयान सामने आने के बाद से लोगों का उन पर गुस्सा भड़क गया है. स्थानीय लोगों का कहना है कि छेड़छाड़ जैसे गंभीर मुद्दे पर इस तरह की टिप्पणी करना निंदनीय है. हालांकि जी परमेश्वर ने इस मामले की कड़ी जांच करने की भी बात कही है, लेकिन लोग उनसे अभी भी नाराज दिख रहे हैं और माफी मांगने की मांग कर रहे हैं. इस मुद्दे पर गृह मंत्री जी परमेश्वर की तरफ से अभी तक किसी भी प्रकार की प्रतिक्रिया नहीं आई है.

यह भी पढ़े: Surya Tilak Ram Mandir  : राम मंदिर में भगवान का सूर्य तिलक देखने उमड़ी भीड़

विज्ञापन
Neha Kumari

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola