VIDEO: मां से बिछड़े 5 नन्हे वनमानुष, खिलौनों में ढूंढा साथी; नंदनकानन जू में खेलते-पोज देते आए नजर
भुवनेश्वर के नंदनकानन जू उछल कूदते और खेलते नजर आए वनमानुष. फोटो- PTI
ओडिशा के बालासोर से बचाए गए पांच नन्हे वनमानुष नंदनकानन जूलॉजिकल पार्क में आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं. मां से दूर होने पर सहमे बच्चों ने स्टफ्ड खिलौनों को बनाया अपना साथी. उनकी मासूम हरकतें लोगों का दिल जीत रही हैं.
ओडिशा के बालासोर जिले के जंगल से बचाए गए पांच नन्हे वनमानुष (ओरंगुटान) इन दिनों भुवनेश्वर स्थित नंदनकानन चिड़ियाघर में आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं. जू पहुंचने के बाद पांचों वनमानुष को फिलहाल एक अलग आइसोलेशन बाड़े में रखा गया है. अपनी मां से दूर होने के कारण शुरुआत में वे काफी सहमे और शांत नजर आ रहे थे. देखभाल करने वालों ने उनके व्यवहार में बदलाव लाने के लिए खास इंतजाम किए.
स्टफ्ड खिलौनों को बनाया अपना साथी
कीपरों ने नन्हे ओरंगुटानों को उनके जैसे दिखने वाले स्टफ्ड खिलौने दिए. इसके बाद उनके व्यवहार में धीरे-धीरे बदलाव देखने को मिला. वे खिलौनों के साथ खेलने लगे और उन्हें अपने करीब रखने लगे. कर्मचारियों के मुताबिक, अब पांचों पहले की तुलना में काफी ज्यादा सक्रिय और चंचल नजर आ रहे हैं.
खिलौनों के साथ खेलते देख भावुक हुए लोग
इन नन्हे ओरंगुटानों की खिलौनों के साथ बढ़ती दोस्ती बेहद दिल छू लेने वाली है. अपनी मां की कमी के बीच वे इन खिलौनों को ही अपना साथी मानकर उनके साथ समय बिता रहे हैं. नंदनकानन में उनकी तस्वीरें और वीडियो सामने आने के बाद यह कहानी लोगों के बीच तेजी से चर्चा में है.
ये भी पढ़ें: ओडिशा के जंगल में कहां से आए 5 वनमानुष? भारत में क्यों नहीं मिलते ओरंगुटान, जानिए पूरी कहानी
नंदनकानन में धीरे-धीरे ढल रहे हैं पांचों
चिड़ियाघर के कर्मचारियों की लगातार निगरानी और देखभाल के बीच पांचों ओरंगुटान अब नए माहौल में धीरे-धीरे सहज हो रहे हैं. उनका खेलना-कूदना और आसपास की चीजों में रुचि लेना इस बात का संकेत माना जा रहा है कि वे नए वातावरण के साथ तालमेल बैठा रहे हैं.
ये भी पढ़ें: VIDEO: ओडिशा के जंगल में मिले 5 वनमानुष, नंदनकानन जू में किया गया क्वारंटीन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए