Madhya Pradesh by Election 2020 : '…तो आपको घुटने टेकने की जरूरत नहीं होती शिवराज ', कमलनाथ का कटाक्ष

Updated at : 11 Oct 2020 6:12 AM (IST)
विज्ञापन
Madhya Pradesh by Election 2020 : '…तो आपको घुटने टेकने की जरूरत नहीं होती शिवराज ', कमलनाथ का कटाक्ष

Madhya Pradesh by Election 2020,congress attack on shivraj singh Chauhan ,Kamal Nath : मध्य प्रदेश में 28 सीटों पर होने वाले उपचुनाव (MP By Poll) को लेकर सूबे में बयानों का दौर शुरू हो चुका है.

विज्ञापन

Madhya Pradesh by Election 2020 : मध्य प्रदेश में 28 सीटों पर होने वाले उपचुनाव (MP By Poll 2020) को लेकर सूबे में नेताओं के बीच तीखे बोल की शुरूआत हो चुकी है. सोशल मीडिया पर सूबे के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (shivraj singh chauhan ) की एक तस्वीर वायरल (Viral Photo) है जिसमें वे घुटनों पर बैठकर जनता से आशीर्वाद ले रहे हैं. इस तस्वीर को लेकर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Kamal Nath) ने कटाक्ष किया है.

एक तस्वीर ट्वीट करते हुए कमलनाथ ने कहा कि यदि नेता जनता को झूठे सपने… झूठे सब्ज़बाग़ ना दिखाये… झूठी घोषणाएं ना करे… झूठे चुनावी नारियल ना फोड़े… जनता से किये अपने हर वादे को वचन समझ पूरा करे.. जनता को झूठे- लच्छेदार भाषण परोसकर मूर्ख ना समझे…अपनी सत्ता लोलुपता के लिये सौदेबाज़ी से जनादेश का अपमान कर राजनीति को कलंकित नहीं करें….जनहित उसके लिये सदैव सर्वोपरि हो तो जनता उसे हमेशा सर आंखो पर बैठाने का काम करती है, अपने सर का ताज बनाती है, उसको घुटने टेकने की कभी ज़रूरत ही नहीं पड़ती है….

प्रदेश का कोई भी हिस्सा सुरक्षित नहीं : अगले ट्वीट में कमलनाथ ने कहा कि आज प्रदेश का कोई भी हिस्सा सुरक्षित नहीं है. अब आपके ही गृह ज़िले सिहोर के जावर थाना क्षेत्र में एक दलित महिला के साथ दुष्कर्म की घटना घटित हुई है. आख़िर कब यह घटनाएं रुकेगी ? आगे उन्होंने लिखा कि महिला अपराधों में, दुष्कर्म में प्रदेश फिर देश में शीर्ष पर पहुंच रहा है. बहन-बेटियों के साथ प्रदेश में रोज़ दरिंदगी की घटनाएं घट रही है…

Also Read: Madhya Pradesh by Election 2020 : घुटने पर शिवराज ! कहा- लोग कहते थे सूपड़ा साफ हो जाएगा…

बहन- बेटियां सबसे ज़्यादा असुरक्षित : एक और ट्वीट करते हुए कमलनाथ ने कहा कि शिवराज जी, आप अपनी चुनावी सभाओं में रोज़ हाथ उठाकर भले कितना भी संकल्प दिलवा दीजिये कि बहन- बेटियों की सुरक्षा के लिये मुझे टेम्पररी से परमानेंट मुख्यमंत्री बनवा दो…सच यह है कि जब से प्रदेश में भाजपा की सरकार आयी है, आज बहन- बेटियां सबसे ज़्यादा असुरक्षित हो गयी हैं…

तस्वीर वायरल : शुक्रवार को एक जनसभा में सूबे के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि आज मेरे दिल में आ रहा है कि मैं यहां बैठकर सिर झुकाकर मंदसौर और नीमच की जनता को प्रणाम कर कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दूं…. चुनाव के समय लोग कहते थे कि मंदसौर और नीमच में सूपड़ा साफ हो जाएगा, तब आपने ऐसा साथ दिया कि मैं कभी नहीं भूलूंगा… इस सभा की एक तस्वीर भी सामने आयी है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो चली है. इस तस्वीर में शिवराज सिंह घुटने पर नजर आ रहे हैं और जनता से अशीर्वाद मांग रहे हैं.

Posted By : Amitabh Kumar

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola