Madhya Pradesh by Election 2020 : घुटने पर शिवराज ! कहा- लोग कहते थे सूपड़ा साफ हो जाएगा...

Madhya Pradesh by Election 2020,shivraj singh Chauhan attack on congress : मध्य प्रदेश में 28 सीटों पर होने वाले उपचुनाव (MP By Poll) को लेकर सूबे में बयानों का दौर शुरू हो चुका है.
Madhya Pradesh by Election 2020 : मध्य प्रदेश में 28 सीटों पर होने वाले उपचुनाव (MP By Poll) को लेकर सूबे में बयानों का दौर शुरू हो चुका है. प्रदेश में मुख्य मुकाबला भाजपा (BJP) और कांग्रेस (Congress) के बीच है. दोनों ही पार्टियों के नेता मतदाताओं को आकर्षित करने का कोई भी मौका गंवाना नहीं चाहते हैं.
शुक्रवार को एक जनसभा में सूबे के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह (shivraj singh chauhan ) ने कहा कि आज मेरे दिल में आ रहा है कि मैं यहां बैठकर सिर झुकाकर मंदसौर और नीमच की जनता को प्रणाम कर कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दूं…. चुनाव के समय लोग कहते थे कि मंदसौर और नीमच में सूपड़ा साफ हो जाएगा, तब आपने ऐसा साथ दिया कि मैं कभी नहीं भूलूंगा…
इस सभा की एक तसवीर भी सामने आयी है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो चली है. इस तसवीर में शिवराज सिंह घुटने पर नजर आ रहे हैं और जनता से अशिर्वाद मांग रहे हैं. सभा में उन्होंने कहा कि एक मजबूत, सशक्त और जनहितैषी सरकार को बनाए रखने के लिए भाजपा को अपना आशीर्वाद दीजिए… आपको बता दें कि उपचुनाव के लिए मतदान 3 नवंबर को है जबकि मतों की गिनती 10 नवंबर को होगी.

प्रदेश को भ्रष्टाचार और दलालों का अड्डा बना दिया : सूबे के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (kamal nath) पर करारा हमला किया. उन्होंने कहा कि कमलनाथ ने पूरे प्रदेश को भ्रष्टाचार और दलालों का अड्डा बना दिया. पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर किसानों को धोखा देने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि कर्जमाफी के बहाने किसानों को धोखा दिया जा रहा था और पूर्व मुख्यमंत्री ने उन्हें 6,000 करोड़ रुपये का पूरा भुगतान नहीं किया. अउन्होंने मेरी पिछली सभी योजनाओं को भी बंद करने का काम भी किया.
राहुल गांधी पर निशाना : पत्रकारों से बात करते हुए शिवराज सिंह ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना भी साधा और कहा कि राहुल गांधी ट्रैक्टर में घूम रहे हैं, सोफे पर बैठे हुए हैं…. वह खेती के बारे में कुछ भी चीज नहीं जानते हैं…. राहुल को यह भी पता नहीं है कि प्याज मिट्टी के अंदर उगाया जाता है या बाहर…. आपको बता दें कि मध्य प्रदेश में 28 सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान 3 नवंबर को डाले जाएंगे जबकि मतगणना 10 नवंबर को होगी.
Posted By : Amitabh Kumar
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




