Kal Ka Mausam : दिल्ली में चलेगी तेज हवा, इन राज्यों में बारिश के आसार

बारिश से बचने की कोशिश करता युवक
Kal Ka Mausam : दिल्ली में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. झारखंड के तापमान में अब बढ़ोतरी देखने को मिलेगी. जानें मौसम विभाग ने क्या दी जानकारी.
Kal Ka Mausam : दिल्ली में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम में औसत तापमान से 1.8 डिग्री अधिक है. मौसम विभाग ने तेज हवाएं चलने और अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया है. विभाग के अनुसार, शुक्रवार को सुबह में हल्का धुंध देखने को मिल सकता है. दिन में 25 से 30 किलोमीटर/ घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है. 14 फरवरी को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 25-27 और 9-10 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है.
झारखंड में अब बढ़ेगा तापमान
झारखंड में अगले 5 दिन तक मौसम में कोई भी बड़ा बदलाव नहीं देखने को मिलेगा. इस संबंध में रांची स्थित मौसम विभाग ने जानकारी दी है. विभाग ने कहा कि 18 फरवरी तक सुबह में कुछ धुंध रहेगा. इसके बाद आसमान साफ हो जाएगा. शुक्रवार को राज्य का अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 28 और 13 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया जा सकता है. इसके बाद तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी.
इन राज्यों में होगी बारिश
स्काइमेट वेदर के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. बर्फबारी के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश का भी पूर्वानुमान है. सिक्किम, असम, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और मेघालय में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. उत्तर-पश्चिम और उससे सटे मध्य और पूर्वी भारत में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे गिरावट आ सकती है. उसके बाद धीरे-धीरे तापमान में वृद्धि होगी.
बिहार में चढ़ा पारा
बिहार में अब भीषण गर्मी पड़ने के संकेत मिल रहे हैं. तापमान में अचानक बड़ा बदलाव दिख रहा है. अभी से ही बिहार के आधा दर्जन जिलों का तापमान 30 डिग्री के पार पहुंच गया है. दो दर्जन शहरों में पारा 5.2 डिग्री तक चढ़ चुका है. आने वाले दिनों में गर्मी भी बेहद खतरनाक पड़ने का पूर्वानुमान है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










