Kal Ka Mausam: 28 अगस्त को ओडिशा सहित इन राज्यों में भारी बारिश, अगले 7 दिन के लिए अलर्ट

Updated:
विज्ञापन
imd rain alert

भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित

Kal Ka Mausam: मौसम विभाग (IMD) के अनुसार ओडिशा, छत्तीसगढ़, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कोंकण, मध्य महाराष्ट्र, केरल और तटीय कर्नाटक में 28 अगस्त को भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. जबकि जम्मू और कश्मीर में बारिश से राहत मिलने की संभावना है. हालांकि आईएमडी ने अगले 6-7 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत में छिटपुट भारी वर्षा जारी रहने का अनुमान लगाया है.

विज्ञापन

Kal Ka Mausam: मौसम विभाग के अनुसार 28-30 अगस्त के दौरान छत्तीसगढ़, ओडिशा, विदर्भ, मध्य प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में छिटपुट भारी वर्षा होने की संभावना है. 30 अगस्त से 1 सितंबर के दौरान बिहार में; 29 और 30 अगस्त को झारखंड में; 28 तारीख को छत्तीसगढ़ में बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है.

पूर्व और मध्य भारत में अगले 7 दिन गरज और बिजली गिरने की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार अगले 7 दिनों के दौरान पूर्व और मध्य भारत में अधिकांश/कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा के साथ गरज और बिजली गिरने की संभावना है.

28 और 29 अगस्त को इन राज्यों में भारी बारिश की संभावना

आईएमडी के अनुसार 28 और 29 अगस्त को तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तेलंगाना, केरल और माहे, तमिलनाडु में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना है. जबकि 28 तारीख को आंतरिक कर्नाटक; 28 अगस्त से 2 सितंबर के दौरान तटीय कर्नाटक में भारी वर्षा की संभावना है. 28 अगस्त को तटीय कर्नाटक में बहुत भारी वर्षा की संभावना है.

अगले 2-3 दिनों के दौरान दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में गरज और बिजली गिरने की संभावना

आईएमडी के अनुसार अगले 2-3 दिनों के दौरान दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा के साथ गरज और बिजली गिरने की संभावना है.

28 अगस्त को मराठवाड़ा में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार अगले 7 दिनों के दौरान गुजरात क्षेत्र, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र में और 28 अगस्त को मराठवाड़ा में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है. जबकि 28 अगस्त को मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों में बहुत भारी वर्षा हो सकती है. आईएमडी के अनुसार पश्चिम भारत में अगले 7 दिनों के दौरान अधिकांश/कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है.

उत्तर प्रदेश में 1 और 2 सितंबर को अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना

अगले 7 दिनों के दौरान उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, हरियाणा में; जम्मू-कश्मीर और पंजाब में 30 अगस्त से 1 सितंबर तक; पश्चिमी राजस्थान में 29 से 31 अगस्त तक; उत्तर प्रदेश में 1 और 2 सितंबर को अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है. उत्तराखंड में 28 और 29 अगस्त, 1 और 2 सितंबर को अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी बारिश की संभावना है.

उत्तराखंड में अगले 7 दिनों के दौरान गरज और बिजली कड़कने की संभावना

जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद, पश्चिमी राजस्थान में 28 अगस्त को; उत्तराखंड में अगले 7 दिनों के दौरान गरज और बिजली कड़कने की संभावना है.

28-30 अगस्त के दौरान अरुणाचल प्रदेश में भारी वर्षा की संभावना

28-30 अगस्त के दौरान अरुणाचल प्रदेश में; अगले 7 दिनों के दौरान असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा जारी रहने की संभावना है. अगले 5 दिनों के दौरान कई स्थानों पर गरज और बिजली कड़कने के साथ हल्की/मध्यम वर्षा होने की संभावना है.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola