Live Updates

Weather Forecast Updates: जन्माष्टमी के मौके पर यूपी के मथुरा समेत दिल्ली-NCR, बिहार व अन्य राज्यों में अच्छी बारिश की संभावना, जानें झारखंड समेत अन्य राज्यों का हाल

Updated:
विज्ञापन

Weather Forecast Updates Today : देशभर में मानसून सक्रिय हो रहा है. मौसम विभाग (The Meteorological Department) की मानें तो दिल्ली (Weather Forecast Delhi), समेत पूरे उत्तर भारत में अगले 24-48 घंटों में व्यापक वर्षा की संभावना है. यूपी (Weather Forecast UP), बिहार (Weather Forecast Bihar), मध्य प्रदेश (Weather Forecast Madhya Pradesh) , मुंबई, महाराष्ट्र (Weather Forecast Mumbai) समेत पूर्वोत्तर भारत में भी अच्छी वर्षा की संभावना है. हालांकि, झारखंड (Weather Forecast Jharkhand), बंगाल (Weather Forecast Bengal) और केरल (Weather Forecast Keral) में हल्की से मध्य वर्षा होगी. आइये जानते हैं अन्य राज्यों का हाल..

विज्ञापन

ऋषिकेश में गंगा का स्तर बढ़ा

उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्र में हो रही बारिश के कारण ऋषिकेश में गंगा का स्तर बढ़ गया है. यहां गंगा चेतावनी रेखा को छूकर बह रही है. स्वर्गाश्रम परमार्थ घाट पर गंगा शिवमूर्ति के पास पहुंच गई है. वहीं, त्रिवेणी घाट में आरती स्थल समेत सभी सीढ़िया जलमग्न है.

उत्तर प्रदेश के इन इलाकों में हो रही है बारिश

पूर्वी उत्तर प्रदेश के गोरखपुर सहित अधिकांश जिलों में उसम भरी भीषण गर्मी पड़ रही है।.इस बीच मौसम विशेषज्ञ का पूर्वानुमान राहत देने वाला है. मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय के मुताबिक मंगलवार से दो-तीन दिन तक रुक-रुक कर होने वाली बारिश की वायुमंडलीय परिस्थितियां तैयार हैं. मंगलवार को पूर्वी उत्तर प्रदेश के 70 से 75 फीसद हिस्से में हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है. मंगलवार दोपहर से गोरखपुर मेें हल्‍‍‍‍की बूंदा बांंदी शुुुरू हो गई.

केरल में कुछ स्थानों पर होगी भारी बारिश

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने केरल में कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश का पूर्वानुमान व्यक्त किया है जिसके बाद अधिकारियों ने आठ जिलों- अलपुझा, कोट्टायम, एर्नाकुलम, इडुक्की, वायनाड, कोझिकोड, कन्नूर, कासरगोड- में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

दिल्ली और आस-पास में होगी बारिश

अगले दो घंटे में दिल्ली और आस-पास के क्षेत्रों में हो हल्के और मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. इस दौरान तेज हवाएं भी चलेंगी. दिल्ली, मुरादाबाद, संभल, साहसवन, सोनिपत, बागपत, नोएडा, चंदौसी और नरोरा में बारिश की संभावना है.

मध्य प्रदेश शहर में मध्यम वर्षा जारी

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज भोपाल के कुछ हिस्सों में लगातार बारिश की संभावना जतायी है. आपको बता दें कि भोपाल के मध्य प्रदेश शहर में मध्यम वर्षा जारी है. विभाग ने यहां आसमान में बादल छाए रहने की भविष्यवाणी की है.

बिहार में आज का मौसम (Bihar Weather)

मौसम विभाग की मानें तो बिहार के उत्तरी हिस्सों में आज भारी बारिश की संभावना है. स्काईमेट वेदर की मानें तो इन हिस्सों में ज्यादा वर्षा होने से बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो जाती है. हालांकि, यहां पहले की तरह बारिश गतिविधियां बन रही है. इन क्षेत्रों में मानसून ट्रफ रेखा के कारण मध्यम से मूसलाधार बारिश की संभावना है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola