ePaper

Jammu-Kashmir: आतंकियों ने उड़ाया घर, की अंधाधुंध फायरिंग, फारूक अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती ने कही यह बात

Updated at : 02 Jan 2023 4:32 PM (IST)
विज्ञापन
Indian Army

Indian Army

साल 2023 की शुरुआत जम्मू-कश्मीर और वहां रह रहे लोगों के लिए काफी बुरा रहा. साल के पहले ही दिन से जम्मू-कश्मीर में आतंकी गतिविधियां बढ़ गयी है. इन गतिविधियों के चलते आज सुबह एक बच्चे की मौत हो गयी जबकि, पांच अन्य घायल हो गए हैं.

विज्ञापन

Jammu-Kashmir: नया साल जम्मू-कश्मीर और वहां रहने वाले लोगों के लिए काफी दुखद साबित हुआ है. साला की शुरुआत होते के साथ जम्मू-कश्मीर में आतंकी गतिविधियां बढ़ गयी है. इन आतंकी घटनाओं का सिलसिला रविवार से ही शुरू हो चुका है. बता दें साला के पहले ही दिन जम्मू-कश्मीर के राजौरी में एक बड़ा हमला किया गया इस हमले में कुल 7 लोग घायल हो गए थे, जिन्हे तुरंत अस्पताल भी पहुंचाया गया लेकिन, बाद में उनमें से 3 लोगों की मौत हो गयी. केवल यही नहीं, साल के दुसरे दिन भी आतंकियों के यह सिलसिला नहीं रुका आज जम्मू-कश्मीर के डांगरी गांव में आतंकियों ने एक आईडी विस्फोट किया है. इस विस्फोट में 1 बच्चे की मौत हो गयी है जबकि, 5 अन्य घायल हो गए हैं. इन आतंकी गतिविधियों पर जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला और PDP प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने भी अपना बयान दिया है.

फारूक अब्दुल्ला ने कही यह बात

जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकवादी हमलों पर बात करते हुए जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि- ये बहुत दुख की बात है कि आतंकवाद अभी भी इस रियासत में चल रहा है. बेगुनाहों को मारा जा रहा है. पूरे देश में जिस तरह की नफरत फैलाई जा रही है, ये उसी का नतीजा है. उन्होंने आगे आरोप लगते हुए कहा कि- आज धर्म के आधार पर देश को बांटा जा रहा है. कौन जिम्मेदार है? कौन नफरत फैला रहा है? इस पर गृह मंत्रालय में रास्ता निकालने कि जरूरत है.


महबूबा मुफ्ती ने भी दिया बयान

जम्मू-कश्मीर आतंकी हमलों पर बात करते हुए PDP प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने भी अपना बयान दिया है. अपने बयान में उन्होंने कहा है कि- इस घटना की निंदा करते हैं. गांधी, जवाहर लाल नेहरू ने इसे सेक्युलर देश बनाया यह और बात है कि इसे गोडसे का मुल्क बना रहे हैं. यहां मुसलमान रोज़ ही मरते हैं लेकिन जहां हमारे हिंदू भाई मरते हैं उसका फायदा एक खुसुसी जमात उठाती है.


जम्मू-कश्मीर पुलिस को अलर्ट मोड में रहने की जरुरत

पिछले कुछ समय से जम्मू-कश्मीर में आतंकी गतिविधियां काफी कम हो गयी थी. लेकिन, बीते दो दिनों से जम्मू कश्मीर में जिस तरह की घटनाओं को आतंकियों द्वारा अंजाम दिया जा रहा है. उन्हें, देखते हुए जम्मू-कश्मीर की पुलिस बल और सैनिकों को काफी अलर्ट रहने की जरुरत है.

विज्ञापन
Vyshnav Chandran

लेखक के बारे में

By Vyshnav Chandran

Vyshnav Chandran is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola