Jammu Kashmir Encounter : जम्मू-कश्मीर में मुठभेड़, पांच आतंकियों को सुरक्षाबलों ने मार गिराया

Jammu Kashmir Encounter : जम्मू-कश्मीर के कुलगाम और पुलवामा जिले में दो अलग-अलग जगह पर मुठभेड़ हुई जिनमें पांच आतंकवादी मारे गए हैं. इस संबंध में पुलिस के एक अधिकारी ने जानकारी दी कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने कुलगाम जिले के जोदार इलाके में घेराबंदी कर तलाश अभियान चलाया.
-
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम और पुलवामा जिले में दो अलग-अलग जगह पर मुठभेड़
-
पांच आतंकवादी मारे गए
-
आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद कार्रवाई
Jammu Kashmir Encounter : जम्मू-कश्मीर के कुलगाम और पुलवामा जिले में दो अलग-अलग जगह पर मुठभेड़ हुई जिनमें पांच आतंकवादी मारे गए हैं. इस संबंध में पुलिस के एक अधिकारी ने जानकारी दी कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने कुलगाम जिले के जोदार इलाके में घेराबंदी कर तलाश अभियान चलाया.
आगे अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों द्वारा सुरक्षा बलों पर गोलियां चलाई गई जिससे अभियान मुठभेड़ में बदल गया. सुरक्षाबलों ने आतंकियों को मुंह तोड़ जवाब दिया जिसमें पांच आतंकी मारे गये. आखिरी रिपोर्ट मिलने तक सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई में लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादी मारे गए थे.
अधिकारी ने बताया कि पुलवामा जिले के पुचल इलाके में भी मुठभेड़ हुई जिसमें दो आतंकवादी मारे गए. टीवी रिपोर्ट के अनुसार एक अन्य जगह पर भी मुठभेड हुई जिसमें एक आतंकी मारा गया.
विजय कुमार ने जानकारी दी : IGP कश्मीर विजय कुमार ने जानकारी दी है कि सूचना मिली कि कुलगाम ज़िले में राष्ट्रीय राजमार्ग के पास लश्कर-ए-तैयबा के 2 आतंकवादी हाईवे पर हमला करेंगे. सेना और कुलगाम पुलिस ने मिलकर घात लगाया था. दोनो आतंकवादी मारे गए हैं. दोनो स्थानीय आतंकवादी हैं और LeT से सबंध रखते हैं.
Posted By : Amitabh Kumar
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए