ePaper

Jammu-Kashmir Encounter: कुलगाम में 2 आतंकी ढेर, 24 घंटे में सेना ने 3 आतंकी मार गिराए

Updated at : 16 Dec 2021 10:10 AM (IST)
विज्ञापन
Jammu-Kashmir Encounter: कुलगाम में 2 आतंकी ढेर, 24 घंटे में सेना ने 3 आतंकी मार गिराए

Jammu-Kashmir Encounter: मुठभेड़ को लेकर पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि सुरक्षा बलों ने कुलगाम जिले के रेडवानी इलाके में बुधवार रात घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरू किया था.

विज्ञापन

Jammu-Kashmir Encounter : जम्मू कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में आज सुबह दो आंतकी ढेर कर दिये गये हैं. पुलिस की ओर से यह जानकारी दी गई है. मुठभेड़ को लेकर पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि सुरक्षा बलों ने कुलगाम जिले के रेडवानी इलाके में बुधवार रात घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरू किया था.

जम्मू कश्मीर के कुलगाम जिले में सर्च ऑपरेशन के दौरान आतंकवादियों ने उन पर गोलियां चला दी. इसके बाद सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की और मुठभेड़ शुरू हो गई. तड़के हुई मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर कर दिये गये. इलाके में सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है.

Also Read: जम्मू-कश्मीर के अवंतीपुरा में आतंकी समीर अहमद तांत्रे मुठभेड़ में ढेर, इस संगठन से है संबंध

पुलिस की ओर से बताया गया कि आतंकवादियों की शिनाख्त करने और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है. अभी पता नहीं चल सका है कि वे किस आतंकवादी संगठन से जुड़े थे.

पुलवामा में मुठभेड़ में हिज्बुल मुजाहिदीन का एक आतंकवादी मारा गया

इससे पहले जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में बुधवार को हिज्बुल मुजाहिदीन (एचएम) का एक अति वांछित आतंकवादी मारा गया था. पुलिस की ओर से जानकारी दी गई कि पुलिस और सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में प्रतिबंधित आतंकी संगठन एचएम के ‘ए+’ श्रेणी का एक आतंकवादी मारा गया है.

तीन जवान हुए थे शहीद

आपको बता दें कि श्रीनगर में सोमवार की शाम सुरक्षाबलों के बस पर हुए आतंकी हमले में तीन पुलिसकर्मी शहीद हो गये थे जबकि 11 अन्य घायल हुए हैं. घटना के बाद गृह मंत्रालय लगातार जम्मू-कश्मीर प्रशासन से संपर्क में था. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी हमले में शहीद हुए सुरक्षाकर्मियों के परिवारों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं थी. इस आतंकी हमले को काफी गंभीर बताया जा रहा था. आतंकियों ने बस को रोकने के लिए पहले टायर पर फायरिंग की. इसके बाद बस पर तीन ओर से ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगे.

Posted By : Amitabh Kumar

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola