पर्यटकों को आकर्षित कर रहा है कश्मीर में बसा 'बांग्लादेश', गांव की सुंदरता देख सैलानी हो रहे मंत्रमुग्ध
उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले स्थित जुरिमांज गांव को कश्मीर का बांग्लादेश के नाम से भी जाना जाता है. इसकी सबसे बड़ी खासियत है यहां की प्राकृतिक सुंदरता. कश्मीर के शानदार वुलर झील के किनारे बसे इस आकर्षक गांव में कुदरत की हर नेमत मौजूद है.
Kashmir Bangladesh Village: कहते हैं जम्मू कश्मीर धरती का स्वर्ग है. यहां की सुंदरता देखने दुनिया भर से पर्यटक आते हैं. यहां के जर्रे-जर्रे में आकर्षण हैं. इसी कडी में अब एक और नाम जुड़ता जा रहा है जो धरती के इस स्वर्ग की न सिर्फ सुंदरता बढ़ा रहा है बल्कि धीरे-धीरे पर्यटकों का पसंदीदा जगह भी बनता जा रहा है. न्यूज एजेंसी एएनआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक, वुलर झील के किनारे बसा यह ऐसा गांव जो आकर्षण का केन्द्र बनता जा रहा है. इस गांव को कश्मीर का बांग्लादेश के नाम से भी जाना जाता है.
कश्मीर के बांग्लादेश में प्रकृति के अद्भुत नजारे: उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले स्थित जुरिमांज गांव को कश्मीर का बांग्लादेश के नाम से भी जाना जाता है. इसकी सबसे बड़ी खासियत है यहां की प्राकृतिक सुंदरता. कश्मीर के शानदार वुलर झील के किनारे बसे इस आकर्षक गांव में कुदरत की हर नेमत मौजूद है. आश्चर्यजनक प्राकृतिक सुंदरता और शांत वातावरण इसी सुंदरता को कई गुना बढ़ा देते हैं. दूर-दूर से पर्यटक इसे देखने आ रहे हैं.
पर्यटकों को आकर्षित कर रही है प्राकृतिक सुंदरता: न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, दक्षिण एशिया में मीठे पानी की सबसे बड़ी झीलों में से एक वुलर झील के पास बसे इस गांव में आने वाले पर्यटकों के लिए नौका विहार, फिशिंग और बर्डवॉचिंग समेत कई और चीजें मौजूद हैं. इनसबके अलावा यह जगह बेहद खूबसूरत है. पूरे भारत से पर्यटक इसकी सुंदरता देखने के लिए गांव में आ रहे हैं.
स्थानीय लोग पर्यटकों के आने से काफी खुश: इस गांव में पर्यटकों की बढ़ी चिलचस्पी से स्थानीय लोग काफी खुश हैं. ग्रामीणों का कहना है कि अगर सरकार इस गांव में और बेहतर सुविधाएं देती है और गांव का विकास करती है तो और अधिक पर्यटक जूरीमांज गांव आएंगे. वहीं, यहां आने वाले पर्यटकों का कहना है कि यहां का नजारा अद्भुत हैं. उन्होंने कहा कि गांव को और विकसित किया जाये तो आने वाले समय में पर्यटकों के आने का सिलसिला बढ़ेगा.
Also Read: स्वदेशीकरण के लिए 928 रक्षा सामानों के आयात पर प्रतिबंध, घरेलू रक्षा उद्योग को बढ़ावा देने की कवायद
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










