जम्मू-कश्मीर में सेना को बड़ी सफलता हाथ लगी, घुसपैठ की कोशिश कर रहे 3 आतंकवादियों को मार गिराया

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 03 Nov 2022 4:52 PM

विज्ञापन

पीआरओ डिफेंस जम्मू ने बताया, आज भारतीय सेना के जवानों ने पुंछ सेक्टर में एलओसी पर कुछ घुसपैठियों की संदिग्ध हरकत देखी. सैनिकों ने घुसपैठियों को चुनौती दी. जिसके बाद आतंकवादियों ने सेना के जवानों पर गोलियां चलानी शुरू कर दी.

विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में सेना के जवानों ने घुसपैठ की बड़ी घटना को नाकाम कर दिया. ऐसी खबर आ रही है कि इस दौरान सेना के जवानों ने तीन आतंकवादियों को मार गिराया.

एक आंतकी का शव बरामद

पुंछ सेक्टर में सर्च अभियान के दौरान सेना के जवानों से एक आतंकी का शव बरामद किया है. साथ ही बड़ी संख्या में हथियार भी बरामद किये गये हैं. पीआरओ डिफेंस जम्मू ने बताया, आज भारतीय सेना के जवानों ने पुंछ सेक्टर में एलओसी पर कुछ घुसपैठियों की संदिग्ध हरकत देखी. सैनिकों ने घुसपैठियों को चुनौती दी. जिसके बाद आतंकवादियों ने सेना के जवानों पर गोलियां चलानी शुरू कर दी. जिसके बाद जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें तीन आतंकवादी मारे गये. जिसमें एक का शव बरामद कर लिया गया है. पीआरओ ने बताया, सर्च ऑपरेशन में 2 एके-47 राइफल, एक पिस्तौल और अन्य जंगी सामान बरामद किये गये हैं.

Also Read: PM Modi: ‘यह दशक जम्मू-कश्मीर के इतिहास का सबसे महत्वपूर्ण,’ रोजगार मेले में पीएम मोदी ने कहा

1 नवंबर को मुठभेड़ में चार आतंकवादी ढेर

इससे पहले 1 नवंबर को जम्मू कश्मीर के पुलवामा और अनंतनाग जिलों में दो अलग-अलग मुठभेड़ में चार आतंकवादी मारे गए थे. पुलवामा के खांडीपोरा में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में जहां तीन आतंकवादी मारे गए, वहीं अनंतनाग के सेमथान में एक आतंकी को ढेर किया गया.

लश्कर-ए-तैयबा के तीन हाइब्रिड आतंकवादी गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार सर्च ऑपरेशन के दौरान लश्कर-ए-तैयबा के तीन कथित हाइब्रिड आतंकवादियों को श्रीनगर और बडगाम जिलों में आतंकवाद रोधी अभियान के दौरान गिरफ्तार भी किया गया है. कश्मीर के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक विजय कुमार ने पुलवामा मुठभेड़ में आतंकवादियों के मारे जाने को सुरक्षा बलों के लिये बड़ी सफलत करार दिया. उन्होंने एक ट्वीट में कहा, अवंतीपोरा मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गए.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola