J&K DDC Election Result Live : डीडीसी चुनाव में BJP बनी सबसे बड़ी पार्टी, गुपकार सबसे बड़ा गठबंधन

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

J&K DDC Election Result Live : जम्मू-कश्मीर में जिला विकास परिषद (DDC) चुनाव के नतीजें आने लगे हैं. अब तक जो रुझान आये हैं उसके अनुसार भाजपा और गुपकार के बीच कड़ी टक्कर चल रही है.

विज्ञापन

डीडीसी चुनाव में BJP बनी सबसे बड़ी पार्टी, गुपकार सबसे बड़ा गठबंधन

डीडीसी चुनाव में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, तो गुपकार सबसे बड़ा गठबंधन. कश्मीर डिवीजन में गुपकार को 87, भाजपा 3, अपनी पार्टी को 8, कांग्रेस को 8 और अन्य को 32 सीटें मिली. जबकि जम्मू डिवीजन में भाजपा ने बाजी मार ली और 74 सीटों पर जीत दर्ज की. वहीं गुपकार को केवल 16 सीटों से ही संतोष करना पड़ा. कांग्रेस को यहां 15 सीटें मिली. अन्य को 33, जबकि अपनी पार्टी को केवल 2 सीटें मिली हैं.

280 में से 278 सीटों का रुझान, बीजेपी 73 और गुपकार 97 सीटों पर आगे

डीडीसी चुनाव के नतीजों में अब तक 280 में से 278 सीटों के रुझान आ गए हैं. ताजा रुझानों में भाजपा 73, गुपकार 97, कांग्रेस 25, अन्य-71 सीटों पर आगे चल रही है.

जम्मू में BJP को, तो कश्मीर में गुपकार को बड़ी बढ़त

ताजा रुझानों के अनुसार जम्मू में भाजपा, तो कश्मीर में गुपकार बड़ी बढ़त की ओर है. जम्मू क्षेत्र के 6 जिलों में BJP बहुमत का आंकड़ा पार कर गई है. जम्मू क्षेत्र में कुल 10 जिले हैं, जिनमें जम्मू, सांबा, कठुआ, उधमपुर, डोडा और रेसाई में भाजपा ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है.

अनुराग बोले – लोग न गोली से डरे, न ही आतंक से, जम्मू-कश्मीर में जनतंत्र की जीत

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने जम्मू-कश्मीर डीडीसी चुनाव में भाजपा के शानदार प्रदर्शन पर कहा, लोग न तो गोली से डरे और न ही आतंक से. जम्मू-कश्मीर में जनतंत्र की जीत हुई है.

DDC चुनाव में गुपकार की बड़ी बढ़त, भाजपा दे रही कड़ी टक्कर

DDC चुनाव परिणाम के ताजा रुझान के अनुसार भाजपा फिलहाल 73 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि गुपकार 102 सीटों पर आगे चल रही है. कांग्रेस 25 और अन्य 78 सीटों पर आगे है.

DDC चुनाव में गुपकार के अच्छी बढ़त, भाजपा 56 सीटों पर आगे

DDC चुनाव परिणाम के ताजा रुझान के अनुसार भाजपा फिलहाल 56 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि गुपकार 96 सीटों पर आगे चल रही है.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola