पंजाब पुलिस के डीसीपी और आप विधायक के बीच हाथापाई, शिकायत दर्ज, जानें क्या है मामला

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 22 Sep 2022 4:47 PM

विज्ञापन

डीसीपी के भांजे के प्रॉपर्टी विवाद से जुड़े मामले में दोनों के बीच आप विधायक के साथ विवाद हुई. दरअसल शास्त्री चौके के पास दो दुकानदारों के बीच विवाद था. अतिक्रमण को लेकर दुकानदार आपस में भिड़े गये.

विज्ञापन

जालंधर के डीसीपी सिक्योरिटी नरेश डोगरा और आम आदमी पार्टी के विधायक रमन अरोड़ा के बीच हाथापाई की खबर है. जिसके बाद दोनों और से इस मामले में शिकायत दर्ज करायी गयी है. बताया जा रहा है डीसीपी और विधायक के बीच करीब 7 घंटे विवाद जारी रखा. दोनों के बीच विवाद हाथापाई तक पहुंच गयी थी.

क्या है मामला

खबर है डीसीपी के भांजे के प्रॉपर्टी विवाद से जुड़े मामले में दोनों के बीच आप विधायक के साथ विवाद हुई. दरअसल शास्त्री चौके के पास दो दुकानदारों के बीच विवाद था. अतिक्रमण को लेकर दुकानदार आपस में भिड़े गये. जिसके बाद बारादरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामला शांत कराया. इसी बीच डीसीपी नरेश डोगरा भी वहां पहुंच गये और दोनों पक्षों में समझौता कराकर मौके से निकल गये. वहीं एक दुकानदार ने विधायक रमन अरोड़ा को बुला लिया. विधायक मौके पर पहुंचकर एसएचओ और पुलिस अधिकारियों को फटकार लगायी. आप विधायक ने डीसीपी डोगरा और विवाद करने वाले दुकानदार के खिलाफ मामला दर्ज कराने का निर्देश दिया. मामला थाने तक पहुंचा. बताया जाता है कि डीसीपी और विधायक के बीच थाने में विवाद बढ़ गया और मामला हाथापाई तक पहुंचा.

Also Read: पंजाब: ऑपरेशन लोटस के खिलाफ ‘आप’ विधायकों ने खोला मोर्चा, राज्यपाल कार्यालय के बाहर किया प्रदर्शन

विधायक ने डीसीपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की

विवाद बढ़ने के बाद विधायक रमन अरोड़ा ने डीसीपी नरेश डोगरा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराया और कार्रवाई की मांग की. हालांकि जालंधर के पुलिस आयुक्त गुरशरण सिंह संधू ने बताया कि अभी तक कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है. विधायक समर्थकों ने भी डीसीपी पर आरोप लगाया है कि विवाद में उन्हें निशाना बनाया, जिसमें तीन घायल हुए हैं, जिनका इलाज अस्पताल में कराया जा रहा है.

Also Read: पुरानी पेंशन योजना लागू करने की तैयारी में पंजाब सीएम भगवंत मान, अरविंद केजरीवाल ने कहा- बहुत खूब

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola