ePaper

कश्मीर में सुरक्षा बलों के हाथों मारा गया जैश कमांडर जाहिद वानी, 12 घंटे की मुठभेड़ में 5 पाक आतंकी ढेर

Updated at : 30 Jan 2022 9:26 AM (IST)
विज्ञापन
कश्मीर में सुरक्षा बलों के हाथों मारा गया जैश कमांडर जाहिद वानी, 12 घंटे की मुठभेड़ में 5 पाक आतंकी ढेर

कश्मीर के आईजीपी विजय कुमार ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों के साथ करीब 12 घंटे तक चली मुठभेड़ में पांच पाकिस्तानी आतंकवादी ढेर कर दिए गए हैं. मारे गए आतंकियों में जैश कमांडर और आतंकी जाहिद वानी और पाकिस्तान के आतंकवादी भी शामिल हैं.

विज्ञापन

जम्मू : जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों के साथ करीब 12 घंटे तक चली मुठभेड़ में पांच पाकिस्तानी आतंकवादी ढेर कर दिए गए हैं. इस मुठभेड़ में पाकिस्तान समर्थित जैश-ए-मोहम्मद का कमांडर जाहिद वानी भी सुरक्षा बलों के हाथों मार गिराया गया है. कश्मीर के आईजीपी विजय कुमार ने मीडिया को बताया कि मारे गए आतंकियों में जैश कमांडर और आतंकी जाहिद वानी और पाकिस्तान के दहशतगर्द शामिल हैं.

कश्मीर के आईजीपी विजय कुमार ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों के साथ करीब 12 घंटे तक चली मुठभेड़ में पांच पाकिस्तानी आतंकवादी ढेर कर दिए गए हैं. मारे गए आतंकियों में जैश कमांडर और आतंकी जाहिद वानी और पाकिस्तान के आतंकवादी भी शामिल हैं.

बताते चलें कि पिछले दिनों जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई थी. पुलिस, सेना और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम इस ऑपरेशन को अंजाम दे रही थीं. पुलिस को जिले के नियारा इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी, जिसके आधार पर सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम ने तलाशी अभियान शुरू किया था. इसी दौरान आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई के साथ मुठभेड़ शुरू हो गई.

Also Read: साल 2021 में भारत के जवानों ने दुश्मनों को दिया मुंहतोड़ जवाब, जम्मू कश्मीर में अमन

सुरक्षा बलों से हुई मुठभेड़ में चार आतंकी पुलवामा में जबकि एक आतंकी बडगाम जिले में ढेर हो गया. दोनों स्थानों पर अलग-अलग हुईं मुठभेड़ों में सुरक्षा बलों को भारी मात्रा में हथियार मिले हैं. सुरक्षा बलों ने दोनों स्थानों पर तलाशी अभियान जारी कर दिया है. कश्मीर के बडगाम जिले में भी आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई. आतंकी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग न सकें, इसके लिए पुख्ता इंतजाम किए गए.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola