Jaipur Hospital Fire Video : अस्पताल में आग का तांडव, मरीजों को बेड समेत सड़क पर लेकर भागे परिजन, 6 की मौत

Updated:
विज्ञापन
जयपुर के अस्पताल में आग (Photo: ANI)

Jaipur Hospital Fire Video : जयपुर के एसएमएस अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में रविवार रात भीषण आग लग गई. इससे 6 लोगों की मौत हो गई. दूसरी मंजिल के आईसीयू में लगी आग से अफरा-तफरी मच गई. मरीजों को बेड समेत बाहर निकाला गया. परिजन उन्हें सड़क पर ले आए.

विज्ञापन

Jaipur Hospital Fire Video : राजस्थान की राजधानी जयपुर के सवाई मान सिंह (SMS) अस्पताल में रविवार रात बड़ा हादसा हो गया. ट्रॉमा सेंटर की दूसरी मंजिल के आईसीयू में अचानक आग लग गई जिसके बाद अफरा-तफरी मच गई. आग की लपटें उठते ही मरीजों और उनके परिजनों में भगदड़ मच गई. लोग जान बचाने के लिए बेड और गद्दों समेत बाहर भागे. दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया, लेकिन हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई. इस घटना के बाद का वीडियो सामने आया है. जो बहुत ही भयावह है.

ट्रॉमा सेंटर की दूसरी मंजिल पर दो आईसीयू : ट्रॉमा सेंटर के इंचार्ज ने बताया

जयपुर के एसएमएस अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर के इंचार्ज अनुराग धाकड़ ने बताया कि ट्रॉमा सेंटर की दूसरी मंजिल पर दो आईसीयू हैं. पहला एक ट्रॉमा आईसीयू और दूसरा एक सेमी आईसीयू. वहां कुल 24 मरीज भर्ती थे, जिनमें 11 ट्रॉमा आईसीयू में और 13 सेमी आईसीयू में थे. ट्रॉमा आईसीयू में शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई, जिससे जहरीला धुआं फैल गया. अधिकांश मरीज गंभीर स्थिति में और कुछ बेहोश थे. अस्पताल के स्टाफ, नर्सिंग अधिकारी और वार्ड बॉय तुरंत सक्रिय हुए और मरीजों को स्ट्रेचर व ट्रॉली की मदद से बाहर निकाला. सभी को दूसरी जगह शिफ्ट किया गया. इनमें से 6 मरीज बहुत गंभीर थे, जिन्हें सीपीआर देकर बचाने की पूरी कोशिश की गई, लेकिन उन्हें नहीं बचाया जा सका. मरने वालों में दो महिलाएं और चार पुरुष शामिल हैं. पांच मरीजों की हालत अब भी नाजुक है. कुल 24 मरीजों को सफलतापूर्वक बाहर निकाला गया.

हादसे में परिजन खो चुके एक व्यक्ति ने बताया कि आईसीयू में आग लगने के बाद वहां आग बुझाने के कोई साधन नहीं थे. न तो सिलेंडर थे और न ही पानी की व्यवस्था. अस्पताल में जरूरी सुविधाएं नहीं होने के कारण मरीजों को बचाया नहीं जा सका. उन्होंने दुख जताते हुए कहा कि इसी वजह से उनकी मां की मौत हो गई.

जयपुर में हुए आग हादसे को लेकर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जांच के आदेश दिए हैं. इसके लिए एक जांच समिति बनाई गई है, जिसकी अध्यक्षता चिकित्सा शिक्षा विभाग के आयुक्त इकबाल खान करेंगे. यह समिति आग लगने के कारण, अस्पताल प्रबंधन की कार्रवाई, ट्रॉमा सेंटर और एसएमएस अस्पताल में अग्निशमन व्यवस्था, मरीजों की सुरक्षा और निकासी की स्थिति की जांच करेगी. साथ ही, भविष्य में ऐसे हादसे रोकने के उपायों पर भी रिपोर्ट तैयार करेगी.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola