Jahangirpuri Violence: AAP नेता आतिशी का दावा, जहांगीरपुरी हिंसा का मुख्य आरोपी अंसार है BJP लीडर

Jahangirpuri Violence: दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में शनिवार को हनुमान जयंती के मौके पर निकाली गई शोभायात्रा के दौरान हुई हिंसा मामले पर सियायत गरमाने लगी है. इस बीच, जहांगीरपुरी हिंसा मामले में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता आतिशी की ओर से मंगलवार को एक चौंकाने वाला खुलासा किया गया है.
Jahangirpuri Violence: दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में शनिवार को हनुमान जयंती के मौके पर निकाली गई शोभायात्रा के दौरान हुई हिंसा मामले पर सियायत गरमाने लगी है. इस बीच, जहांगीरपुरी हिंसा मामले में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता आतिशी की ओर से मंगलवार को एक चौंकाने वाला खुलासा किया गया है. आम आदमी पार्टी की विधायक आतिशी ने बड़ा दावा करते हुए ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने कहा कि जहांगीरपुरी दंगों का मुख्य आरोपी अंसार बीजेपी का नेता है. अंसार ने बीजेपी की प्रत्याशी संगीता बजाज को चुनाव लड़वाने में प्रमुख भूमिका निभायी थी.
AAP नेता आतिशी ने अपने ट्वीट में आगे लिखा, इससे साफ है कि भाजपा ने दंगे करवाए. इसके साथ ही आतिशी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से कुछ तस्वीरों को भी शेयर किया है. इनमें जहांगीरपुरी हिंसा का मुख्य आरोपी अंसार बीजेपी नेताओं के साथ मंच पर नजर आ रहा है. वहीं, एक तस्वीर में अंसार लोगों को हाथ दिखाते हुए भी देखा जा सकता है.
जहाँगीरपुरी दंगों का मुख्य आरोपी- अँसार- भाजपा का नेता है। उसने भाजपा की प्रत्याशी संगीता बजाज को चुनाव लड़वाने में प्रमुख भूमिका निभायी और भाजपा में सक्रिय भूमिका निभाता है
ये साफ़ है कि भाजपा ने दंगे करवाए। भाजपा दिल्ली वालों से माफ़ी माँगे।
भाजपा गुंडों-लफ़ंगों की पार्टी है pic.twitter.com/BcjifgTmWx
— Atishi (@AtishiAAP) April 19, 2022
इससे पहले आतिशी ने जहांगीरपुरी में हुई हिंसा के लिए बीजेपी को जिम्मेदार ठहराया था. आम आदमी पार्टी की विधायक आतिशी ने कहा कि बीजेपी दिल्ली के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने दो दिन पहले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर हमला करने वाले लफंगों को सम्मानित कर देश भर में ये संदेश दे दिया कि वो गुंडों और लफंगों के साथ है. उन्होंने कहा कि जहांगीरपुरी हिंसा मामले की भी जांच होगी, तो पता चलेगा कि दंगे करने वाले भाजपा के ही लोग हैं.
आम आदमी पार्टी की विधायक आतिशी ने यह भी कहा कि बीजेपी दंगे करवाती है. कल हमारे नेताओं ने भी शोभा यात्रा निकाली थी, पूरा माहौल शांतिपूर्ण था. आतिशी ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल खुद सुंदर कांड के आयोजन में शामिल हुए, कोई समस्या नहीं आई. लेकिन, जब भाजपा शोभा यात्रा निकालती है, उनके लोग शामिल होते हैं तो दंगे हो जाते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




