2025 में इसरो के अंतरिक्ष मिशनों की उड़ान, 6 बड़े मिशन 2025 में होंगे लॉन्च

Updated at : 01 Jan 2025 8:29 AM (IST)
विज्ञापन
ISRO Six Big Space Mission

ISRO Six Big Space Mission

ISRO Six Big Space Mission: मार्च में भारत और अमेरिका द्वारा विकसित NISAR उपग्रह को लॉन्च किया जाएगा. इस उपग्रह की लागत ₹12,505 करोड़ है, जो इसे अब तक का सबसे महंगा उपग्रह बनाती है.

विज्ञापन

ISRO Six Big Space Mission: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के लिए 2025 एक ऐतिहासिक और रोमांचक वर्ष होने वाला है. अंतरिक्ष मंत्री जितेंद्र सिंह ने जानकारी दी कि इस साल के पहले छह महीनों में इसरो छह बड़े मिशन लॉन्च करेगा. इन मिशनों में गगनयान के तहत महिला रोबोट ‘व्योममित्र’ का प्रक्षेपण और भारत-अमेरिका द्वारा संयुक्त रूप से निर्मित दुनिया का सबसे महंगा उपग्रह NISAR का लॉन्च शामिल है.

जनवरी में इसरो अपने 100वें मिशन के रूप में उन्नत नेविगेशन उपग्रह NVS-02 को लॉन्च करेगा. यह प्रक्षेपण GSLV रॉकेट के जरिए किया जाएगा. इसके बाद गगनयान मिशन के तहत मानव रहित परीक्षण उड़ान में ‘व्योममित्र’ को अंतरिक्ष में भेजा जाएगा. यह मिशन गगनयान के मानव मिशन की तैयारी का एक महत्वपूर्ण कदम है.

इसे भी पढ़ें: 2024 को विदाई, 2025 का दुनिया भर में जोरदार स्वागत!

मार्च में भारत और अमेरिका द्वारा विकसित NISAR उपग्रह को लॉन्च किया जाएगा. इस उपग्रह की लागत ₹12,505 करोड़ है, जो इसे अब तक का सबसे महंगा उपग्रह बनाती है. यह उपग्रह हर 12 दिन में पृथ्वी की सतह और बर्फ की निगरानी करेगा, जिसमें उच्च रेजोल्यूशन की क्षमताएं होंगी.

इसरो के अध्यक्ष एस. सोमनाथ ने बताया कि 2025 में इसरो चार GSLV, तीन PSLV और एक SSLV रॉकेट लॉन्च करेगा. उन्होंने कहा कि यह वर्ष भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम को नई ऊंचाई पर ले जाएगा. मंत्री जितेंद्र सिंह ने इसरो की उपलब्धियों पर जोर देते हुए कहा कि एक समय अमेरिका चंद्रमा मिशन में व्यस्त था और आज इसरो अमेरिकी उपग्रहों को लॉन्च कर रहा है. 2025 न केवल इसरो की तकनीकी प्रगति का गवाह बनेगा, बल्कि भारत की अंतरिक्ष शक्ति को वैश्विक स्तर पर और अधिक सशक्त करेगा.

विज्ञापन
Aman Kumar Pandey

लेखक के बारे में

By Aman Kumar Pandey

अमन कुमार पाण्डेय डिजिटल पत्रकार हैं। राजनीति, समाज, धर्म पर सुनना, पढ़ना, लिखना पसंद है। क्रिकेट से बहुत लगाव है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका के यूपी डेस्क पर बतौर ट्रेनी कंटेंट राइटर के पद अपनी सेवा दे चुके हैं। वर्तमान में प्रभात खबर के नेशनल डेस्क पर कंटेंट राइटर पद पर कार्यरत।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola