ISRO Bomb Threat: इसरो मुख्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप
इसरो के वैज्ञानिक, फाइल फोटो- एएनआई
ISRO Bomb Threat: नॉर्थ बेंगलुरु के डीसीपी बाबासाब नेमागौडा ने बताया कि गुरुवार दोपहर संजय नगर थाना क्षेत्र स्थित इसरो (ISRO) मुख्यालय को बम की धमकी वाला फोन कॉल आया. सूचना मिलते ही पुलिस, डॉग स्क्वॉड और बम निरोधक दस्ते की टीम मौके पर पहुंची और पूरे परिसर की गहन तलाशी ली.
ISRO Bomb Threat: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) को धमकी मिलने के बाद पूरे परिसर में हडकंप मच गया. सुरक्षा एजेंसियां तुरंत एक्शन में आ गईं. सूचना मिलते ही पुलिस ने पूरे परिसर में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू कर दिया. धमकी मिलने के बाद पुलिस टीम, डॉग स्क्वॉड और बम का पता लगाने और उसे निष्क्रिय करने वाला दस्ता मौके पर पहुंचा. सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पूरे परिसर खाली कराकर गहन जांच शुरू की गई. हालांकि, जांच के दौरान कोई भी संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक नहीं मिला और धमकी फर्जी साबित हुई.
जांच में नहीं मिला कोई संदिग्ध सामान
पुलिस ने बताया कि धमकी के बाद एहतियात के तौर पर इसरो मुख्यालय में मौजूद सभी कर्मचारियों को बाहर निकाल लिया गया. इसके बाद इमारत के हर हिस्से की गहन तलाशी ली गई, ताकि किसी भी संभावित खतरे को टाला जा सके. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि तलाशी अभियान के दौरान कोई भी संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक नहीं मिला. प्रारंभिक जांच में यह धमकी झूठी साबित हुई है और स्थिति पूरी तरह सामान्य है.
फोन करने वाले की तलाश जारी
पुलिस ने बताया कि मामले की जांच संजय नगर थाना कर रहा है. फोन किसने और कहां से किया इसका पता लगाने के लिए तकनीकी जांच की जा रही है. फिलहाल मामले की गहन जांच जारी है.
Also Read: भारत-जापान दोस्ती और भरोसे का नया अध्याय शुरू, डिफेंस से लेकर AI तक कई अहम समझौतों पर मुहर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By प्रीतीश सहाय
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए