भारत-जापान दोस्ती और भरोसे का नया अध्याय शुरू, डिफेंस से लेकर AI तक कई अहम समझौतों पर मुहर
पीएम मोदी और जापानी पीएम सनाए तकाइची फोटोशूट कराते हुए, फोटो पीटीआई
India Japan Summit: राजधानी दिल्ली के हैदराबाद हाउस में भारत और जापान के बीच महत्वपूर्ण सहयोग ज्ञापनों (MoC) पर हस्ताक्षर किए गए. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत के दौरे पर आईं जापान की पहली महिला प्रधानमंत्री सनाए तकाइची की मौजूदगी में यह बैठक हुई.
India Japan Summit: बैठक के बाद जापानी पीएम सनाए तकाइची के साथ संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनका स्वागत किया. पीएम मोदी ने कहा, “भारत-जापान सालाना समिट के लिए अपनी पहली यात्रा पर भारत आने पर प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची का स्वागत करते हुए मुझे बेहद खुशी हो रही है. वह जापान की पहली महिला प्रधानमंत्री और एक दूरदर्शी व लोकप्रिय नेता हैं.” पीएम ने भावुक जुड़ाव जोड़ते हुए कहा कि पीएम तकाइची जापान के ‘नारा प्रान्त’ से आती हैं, जो भारत और जापान की साझा बौद्ध विरासत का एक बेहद महत्वपूर्ण केंद्र है.
वैश्विक उथल-पुथल में आपसी भरोसा सबसे बड़ी ताकत: पीएम मोदी
प्रधानमंत्री मोदी ने हाल ही में हुए G7 समिट का जिक्र करते हुए कहा कि आज के वैश्विक उथल-पुथल के माहौल में, आपसी भरोसा हमारी सबसे बड़ी रणनीतिक संपत्ति है. उन्होंने गर्व जताते हुए कहा कि भारत-जापान की साझेदारी इस पैमाने पर पूरी तरह खरी उतरती है. पीएम मोदी ने कहा- “पिछले कुछ दशकों में, ऑटोमोटिव से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे सेक्टरों में, जापान ने भारत की विकास यात्रा में अहम भूमिका निभाई है और दोस्ती व भरोसे का एक अनमोल रिश्ता बनाया है. आज, प्रधानमंत्री तकाइची की यात्रा के साथ, हम अपनी ‘खास रणनीतिक और ग्लोबल साझेदारी’ के एक नए अध्याय की शुरुआत कर रहे हैं.”
#WATCH | Delhi: During press statement with Japanese PM Sanae Takaichi, Prime Minister Narendra Modi says, "Prime Minister Takaichi and I believe that a technology partnership will become the strongest pillar of our cooperation. To realise this vision, we have also issued a joint… pic.twitter.com/Nc8rKIDamY
— ANI (@ANI) July 2, 2026
इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में शांति और स्थिरता साझा प्राथमिकता
पीएम मोदी और जापानी पीएम ने इस बात पर जोर दिया कि भारत और जापान दोनों ही दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में शुमार हैं. एक आजाद, समृद्ध और नियमों पर आधारित इंडो-पैसिफिक क्षेत्र दोनों देशों की साझा प्राथमिकता है. पीएम मोदी ने कहा कि इस क्षेत्र की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक और बाजार-आधारित अर्थव्यवस्थाओं के तौर पर आज कई अहम पहल की गई हैं, जो मिलकर पूरे क्षेत्र में शांति, स्थिरता और तरक्की का रास्ता तैयार करेंगी.
इन क्षेत्रों में हुए समझौते
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI): टेक्नोलॉजी पार्टनरशिप को सहयोग का सबसे मजबूत स्तंभ बताते हुए दोनों देशों ने AI के क्षेत्र में एक संयुक्त बयान जारी किया है. भारतीय AI इकोसिस्टम के कई प्रमुख संस्थानों ने जापानी साझेदारों के साथ समझौते किए हैं. जापान की सटीक हार्डवेयर टेक्नोलॉजी और भारत की सॉफ्टवेयर क्षमताएं मिलकर ग्लोबल AI डेवलपमेंट को नई गति देंगी.
डिफेंस और को-डेवलपमेंट: रक्षा क्षेत्र में एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए दोनों देशों के बीच पहले ‘को-डेवलपमेंट प्रोजेक्ट’ पर समझौता हुआ है. इसके तहत नेवल रेडियो एंटीना ‘यूनिकॉर्न’ से जुड़े प्रोजेक्ट पर काम होगा, जो समुद्री सुरक्षा और क्षेत्रीय शांति को मजबूत करेगा.
हेल्थकेयर और फार्मा: फार्मास्यूटिकल्स, मेडिकल डिवाइस और बायोटेक्नोलॉजी के क्षेत्रों में भी कई अहम समझौते हुए हैं. भारत के बड़े पैमाने (Scale) और जापान की क्वालिटी को मिलाकर दुनिया को किफायती, भरोसेमंद और एडवांस्ड हेल्थ सॉल्यूशन दिए जाएंगे, जिससे ग्लोबल हेल्थ सिक्योरिटी मजबूत होगी.
ये भी पढ़ें: US-ईरान वार्ता के केंद्र में रहा हॉर्मुज, टोल लगाने की बात पर अमेरिका सहमत नहीं
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए