अगले साल जी-20 की अध्यक्षता करेगा भारत, अमेरिका ने जताया समर्थन, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कही ये बात

Published by : Pritish Sahay Updated At : 01 Dec 2022 1:45 PM

विज्ञापन

अगले साल जी-20 शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता भारत करेगा. अमेरिका समेत पूरी दुनिया से भारत को समर्थन मिल रहा है. ऑस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त बैरी ओ फैरेल ने कहा है कि हम मिलकर काम करने की आशा करते हैं. वहीं अमेरिका कहा कि अगले साल भारत को मिले जी-20 की अध्यक्षता का समर्थन करने के लिए उत्साहित है.

विज्ञापन

G-20 India: अगले साल भारत जी-20 सम्मेलन की अध्यक्षता करेगा. भारत में होने वाले जी 20 के आयोजन को लेकर दुनिया के तमाम देश भारत को बधाई दे रहे हैं. इसी कड़ी में अमेरिका की ओर से भी बयान आया है. अमेरिकी राष्ट्रपति कार्यालय व्हाइट हाउस की ओर से कहा गया है कि अमेरिका अगले साल भारत में आयोजित जी-20 की अध्यक्षता का समर्थन करने के लिए उत्साहित है. भारत को मिली मेजबानी का कई और देशों ने भी स्वागत किया है.

अमेरिका ने जताया समर्थन: व्हाइट हाउस की ओर जारी बयान में कहा गया है भारत ने गुरुवार को दुनिया की सबसे अमीर अर्थव्यवस्थाओं के समूह की अध्यक्षता अगले साल के लिए संभाल ली है. इस मौके पर व्हाइट हाउस में हुए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रेस सचिव ने कहा कि अमेरिका मजबूत वैश्विक अर्थव्यवस्था का निर्माण करने का अपना प्रयास जारी रखेगा. व्हाइट हाउस ने कहा कि खाद्य, ऊर्जा सुरक्षा में आ रही चुनौतियों के साथ साथ जो भी मुद्दे है उनसे निपटने में भारत का समर्थन करने के लिए अमेरिका उत्साहित हैं.

मिलकर करेंगे काम- ऑस्ट्रेलिया: वहीं, भारत में ऑस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त बैरी ओ’फैरेल ने कहा है कि आज भारत के लिए एक अङम अवसर है, क्योंकि इसने G-20 की अध्यक्षता संभाली है. उन्होंने कहा कि हम एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य विषय पर अपने साझा उद्देश्यों और प्रगति को प्राप्त करने के लिए इसके साथ मिलकर काम करने की आशा करते हैं.

सही मुद्दों पर ध्यान दें विश्व के नेता: अगले साल देश में आयोजित हो रहे जी-20 सम्मेलन को लेकर भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने दिल्ली में कहा कि G20 दुनिया की वित्तीय,आर्थिक और विकास चुनौतियों को संबोधित करने के लिए समर्पित प्रमुख समूह है. इस कठिन समय में महत्वपूर्ण है कि विश्व के नेता सही मुद्दों पर ध्यान दें जो विशेष रूप से दुनिया के अधिक कमजोर वर्गों को प्रभावित करते हैं.

विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने कहा कि G-20 की अध्यक्षता दूसरों के साथ हमारी कहानी साझा करने का अवसर प्रदान करती है, विशेष रूप से उनके साथ जो हमारे कुछ अनुभवों को अपने प्रदर्शन या चुनौतियों पर स्थानांतरित कर सकते हैं.

गौरतलब है कि अगले साल होने वाले जी 20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी भारत कर रहा है. इस अवसर पर जी-20 लोगो वाले यूनेस्को विश्व धरोहर स्थलों सहित 100 स्मारकों को 1 दिसंबर से 7 दिसंबर तक सात दिनों के लिए रोशन किया जाएगा. जिन धरोहरों को रौशन किया जाएगा उनमें श्रीनगर के शंकराचार्य मंदिर से लेकर दिल्ली का लाल किला और तंजावुर के महान जीवित चोल मंदिर तक शामिल हैं.

Also Read: LAC के पास भारत-अमेरिका सैन्य अभ्यास से बौखलाया चीन, कहा- चीन और भारत समझौतों का ‘उल्लंघन’

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola