Today Newsletter: जोशीमठ मामले में सुप्रीम कोर्ट का तत्काल सुनवाई से इनकार, पढ़ें अब तक की 5 बड़ी खबरें

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 10 Jan 2023 1:45 PM

विज्ञापन

Today Newsletter, 10 January 2022: झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश समेत समूची हिंदी पट्टी की बड़ी खबरें आपको इस Newsletter में मिलेंगी. इसमें आपको Life Style news, National news, International news, Sports News, Hyperlocal News पढ़ने को मिलेंगी.

विज्ञापन
जोशीमठ मामले में सुप्रीम कोर्ट का तत्काल सुनवाई से इनकार, कहा- हर मामले के लिए हमारे पास आना जरूरी नहीं
undefined

सुप्रीम कोर्ट ने जोशीमठ मामले पर मंगलवार को तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया है. शीर्ष अदालत ने इसपर सुनवाई के लिए अब 16 जनवरी की अगली तारीख मुकर्रर की है. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हर मामले में शीर्ष अदालत आने की आवश्यकता नहीं है. विस्तृत खबर

Parasnath Controversy Mahajutan LIVE: आदिवासियों का पारसनाथ बचाओ महाजुटान शुरू, उमड़ी लोगों की भीड़
undefined

Parasnath Controversy Mahajutan Live Updates: मरांग बुरु पारसनाथ के मुद्दे पर मरांग बुरु पारसनाथ बचाओ आंदोलन के तहत मंगलवार को गिरिडीह जिले के मधुबन में महाजुटान होगा. आदिवासियों का प्रमुख धर्मगढ़ की रक्षा के लिए आंदोलन का शंखनाद करेंगे. विस्तृत खबर

Bihar News: आरा में बच्चों की रहस्यमय मौत से हड़कंप, महादलित बस्ती में फैली महामारी, कई भर्ती
undefined

Bihar News: आरा के चरपोखरी प्रखंड के नगरी गांव स्थित महादलित बस्ती में बच्चों की मौत हो रही है जिससे हड़कंप मचा हुआ है. बताया जा रहा है कि मिजिल्स आउटब्रेक नामक बीमारी फैल गयी है और इससे बस्ती के लोगों के बीच दहशत का माहौल है. दो बच्चों की जान इस बुखार ने ही ले ली. वहीं दो और बच्चों का इलाज अस्पताल में चल रहा है. विस्तृत खबर

Pathaan Trailer: पठान ट्रेलर आज रिलीज हो गया, 4 साल बाद पर्दे पर दिखे शाहरुख खान, दीपिका का स्वैग उड़ाएंगे होश
undefined

Pathaan Trailer Released: सिद्धार्थ आनंद की फिल्म पठान (Pathaan) का ट्रेलर आज आखिकार लंबे इंतजार के बाद रिलीज हो गया है. फिल्म में शाहरुख खानदीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम को साथ देखकर फैंस काफी उत्सुक है. विस्तृत खबर

Ind vs SL 1st ODI Live Score: टीम इंडिया की बल्लेबाजी शुरू, शुभमन गिल और रोहित शर्मा क्रीज पर
undefined

टीम इंडिया की बल्लेबाजी शुरू हो गयी है. कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल सलामी बल्लेबाज के तौर पर क्रीज पर मौजूद हैं. दोनों से आज एक बड़ी साझेदारी की उम्मीद की जा रही है. विस्तृत खबर

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola