Parasnath Controversy Mahajutan : पारसनाथ बचाओ महाजुटान में बोले लोबिन हेंब्रम, 24 फरवरी को रहेगा झारखंड बंद

Updated:
विज्ञापन

Parasnath Controversy Mahajutan Live Updates: मरांग बुरु पारसनाथ के मुद्दे पर मरांग बुरु पारसनाथ बचाओ आंदोलन के तहत मंगलवार को गिरिडीह जिले के मधुबन में महाजुटान हुआ. हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए. आदिवासियों के प्रमुख धर्मगढ़ की रक्षा के लिए आंदोलन का शंखनाद किया गया. पारसनाथ बचाओ आंदोलन को लेकर अपडेट्स के लिये बने रहिये प्रभात खबर के Live सेक्शन में…

विज्ञापन

लोबिन हेंब्रम ने किया 24 फरवरी को झारखंड बंद का आह्वान

पारसनाथ बचाओ महाजुटान में शामिल होने पहुंचे बोरियो विधायक लोबिन हेंब्रम ने कहा कि इस मुद्दे को लेकर 24 फरवरी को झारखंड बंद रहेगा. सत्र के दौरान भी सदन में इसे उठाया जाएगा.

पारसनाथ बचाओ महाजुटान कार्यक्रम में पहुंचे जयराम महतो

पारसनाथ बचाओ महाजुटान कार्यक्रम में कई नेताओं के अलावा जयराम महतो भी पहुंचे.

पारसनाथ बचाओ महाजुटान कार्यक्रम में शामिल हुए कई नेता

गिरिडीह के मधुबन में महाजुटान कार्यक्रम में गीताश्री उरांव, सालखन मुर्मू, लोबिन हेम्ब्रम समेत कई नेता शामिल हुए.

पारसनाथ बचाओ महाजुटान कार्यक्रम के दौरान सिकंदर हेंब्रम का संबोधन

महाजुटान कार्यक्रम के दौरान मंच से पारसनाथ बचाओ संघर्ष समिति के संयोजक सिकंदर हेंब्रम ने जैन समाज के एक व्यक्ति पट पर गंभीर आरोप लगाया. कहा जैन मुनि से पैसे के बल पर आदिवासियों को खरीदने की बात कही गयी है. सिकंदर हेंब्रम ने कहा कि ऐसे व्यक्ति पर एफआईआर दर्ज प्रशासन कड़ी कार्रवाई करें, नहीं तो आदिवासी समाज के लोग ऐसे व्यक्ति का सेंदरा कर देंगे.

पारसनाथ बचाओ महाजुटान कार्यक्रम में शामिल हुए पूर्व सांसद सालखन हेंब्रम

पारसनाथ बचाओमहाजुटान कार्यक्रम में शामिल होने पूर्व सांसद सालखन हेंब्रम पहुंच चुके है. फिलहाल, कार्यकर्ताओं के साथ मंच की ओर रवाना हुये है. थोड़ी ही देर में सभा को संबोधित करेंगे.

Parasnath Controversy Mahajutan : पारसनाथ बचाओ महाजुटान में बोले लोबिन हेंब्रम, 24 फरवरी को रहेगा झारखंड बंद

पारसनाथ बचाओ संघर्ष समिति का महजुटान कार्यक्रम जारी

गिरिडीह के मधुबन में पारसनाथ बचाओ संघर्ष समिति का महजुटान कार्यक्रम जारी है. हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए. मधुबन थाना के समीप स्थित मैदान में महाजुटान कार्यक्रम आयोजित है. अलग- अलग जिलों से लोग पहुंचे हैं.

Parasnath Controversy Mahajutan : पारसनाथ बचाओ महाजुटान में बोले लोबिन हेंब्रम, 24 फरवरी को रहेगा झारखंड बंद
विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola