India Pakistan War: ‘पूरा पाकिस्तान खत्म करूंगी’, शहीद की 11 साल की बेटी का संकल्प देश को रुला देगा, Video

Updated:
विज्ञापन
India Pakistan War

Vartika, Daughter of Sergeant Surendra Moga

India Pakistan War: शहीद सुरेंद्र कुमार का पार्थिव शरीर जब गांव पहुंचा, तो माहौल गमगीन हो गया. अंतिम दर्शन के लिए उमड़ी भीड़ में हर आंख नम थी. करीब दो घंटे की तिरंगा यात्रा के बाद जब उनका शव घर पहुंचा, तो मां बेसुध होकर गिर पड़ीं. पत्नी सीमा तो पति का चेहरा छूने के लिए प्लास्टिक तक फाड़ने लगीं. 8 साल का बेटा दक्ष अपने पिता की देह से लिपटकर फूट-फूटकर रोने लगा.

विज्ञापन

India Pakistan War: राजस्थान के झुंझुनूं जिले का मेहरादासी गांव आज शोक में डूबा है. लेकिन उसी गांव की 11 साल की एक बेटी ने जो संकल्प लिया है, उसने पूरे देश की आंखें नम कर दी हैं. पाकिस्तान की ओर से हुए हमले में शहीद हुए एयरफोर्स के जवान सुरेंद्र कुमार मोगा की बेटी वृतिका ने कहा है— “मैं पापा की तरह फौजी बनूंगी और चुन-चुनकर बदला लूंगी.”

तिरंगे में लिपटी देह, परिवार की टूटी आस

शहीद सुरेंद्र कुमार का पार्थिव शरीर जब गांव पहुंचा, तो माहौल गमगीन हो गया. अंतिम दर्शन के लिए उमड़ी भीड़ में हर आंख नम थी. करीब दो घंटे की तिरंगा यात्रा के बाद जब उनका शव घर पहुंचा, तो मां बेसुध होकर गिर पड़ीं. पत्नी सीमा तो पति का चेहरा छूने के लिए प्लास्टिक तक फाड़ने लगीं. 8 साल का बेटा दक्ष अपने पिता की देह से लिपटकर फूट-फूटकर रोने लगा. वहीं बेटी वृतिका की आंखों में आंसू तो थे, पर आवाज में जुनून था.

“पाकिस्तान को खत्म कर देना चाहिए” — वृतिका

वृतिका का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह अपने पिता को याद करते हुए कहती है. “मेरे पापा बहुत अच्छे थे. दुश्मनों का खात्मा करते हुए खुद शहीद हो गए. कल रात 9 बजे आखिरी बार बात हुई थी. पापा ने कहा था, ड्रोन घूम रहे हैं लेकिन हमला नहीं हो रहा. उन्होंने कहा था कि मैं सेफ हूं. अब लगता है पूरा पाकिस्तान खत्म कर देना चाहिए. मैं पापा का बदला लूंगी. पापा की तरह फौजी बनूंगी. चुन-चुनकर बदला लूंगी.”

Also Read: इमरान खान से पहले पाकिस्तान में जुल्फिकार अली भुट्टो को दी गई थी जेल में यातना, फिर फांसी

विज्ञापन
Abhishek Pandey

लेखक के बारे में

By Abhishek Pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola