India Pakistan War : पाकिस्तान को पड़ी मार, तो बोला चीन– शांति
china on india pakistan war
India Pakistan War : चीन ने भारत और पाकिस्तान से शांति और संयम बरतने की अपील की है. पाकिस्तान के ड्रोन हमले का भारतीय सेना लगातार जवाब दे रही है. अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने कहा कि रुबियो ने इस बात पर जोर दिया कि दोनों पक्षों को गलत अनुमान लगाने से बचने और बातचीत को फिर से स्थापित करने के तरीके तलाशने की आवश्यकता है.
India Pakistan War : चीन ने शनिवार को भारत और पाकिस्तान से शांति और संयम बरतने की अपील की है. चीनी विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा कि वह दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव पर करीबी नजर रख रहा है और स्थिति को लेकर गहरी चिंता है. मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि चीन चाहता है कि भारत और पाकिस्तान क्षेत्र में शांति और स्थिरता बनाए रखें. उन्होंने दोनों पक्षों से राजनीतिक समाधान की ओर लौटने और ऐसे किसी भी कदम से बचने को कहा जिससे तनाव और बढ़ सकता है. चीन ने बातचीत और शांतिपूर्ण समाधान को प्राथमिकता देने का आग्रह किया है.
चीन ने कहा है कि भारत और पाकिस्तान के बीच शांति के साथ स्थिरता दोनों देशों के बुनियादी हितों के साथ-साथ पूरे क्षेत्र की भलाई के लिए जरूरी है. चीन का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय भी यही अपेक्षा करता है और वह इस दिशा में रचनात्मक भूमिका निभाता रहेगा. यह बयान उस समय आया है जब जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के जवाब में भारतीय सशस्त्र बलों ने मंगलवार देर रात पाकिस्तान और पीओके में आतंकवादी ठिकानों पर मिसाइल हमले किए. इसके बाद से भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव काफी बढ़ गया है.
यह भी पढ़ें : S-400 : एस-400 को लेकर पाकिस्तान फैला रहा है झूठ, सेना ने कहा– पाक सेना को पहुंचा है बहुत नुकसान
अमेरिकी विदेश मंत्री ने किया एस. जयशंकर को फोन
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने शनिवार को अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो से बात करने के बाद कहा कि भारत का दृष्टिकोण हमेशा से ही संतुलित और जिम्मेदाराना रहा है और आगे भी ऐसा ही रहेगा. जयशंकर और रुबियो के बीच फोन पर बातचीत ऐसे समय में हुई जब भारत और पाकिस्तान की सेनाओं ने एक-दूसरे के ठिकानों को निशाना बनाया है. दोनों देशों के मध्य पहले से ही जारी गंभीर टकराव और बढ़ गया है. जयशंकर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, “आज सुबह अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो से बातचीत हुई. भारत का दृष्टिकोण हमेशा से ही संतुलित और जिम्मेदाराना रहा है और आगे भी ऐसा ही रहेगा.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अमिताभ कुमार
अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.
अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.
प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए








