भारत ने तुर्किए को चेताया, कहा- पाकिस्तान को समझाओ… बंद करे आतंकवाद का समर्थन
Published by : Pritish Sahay Updated At : 22 May 2025 7:56 PM
India Message To Turkey
India Message To Turkey: भारत ने पाकिस्तान का समर्थन करने वाले तुर्की को सख्त संदेश देते हुए कहा कि वो पाकिस्तान को समझाए की वो आतंकवाद का समर्थन करना बंद कर दे. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि भारत को उम्मीद है कि तुर्किए पाकिस्तान को यह समझाएगा की वो सीमा पार आतंकवाद को प्रोत्साहन देना बंद कर दे.
India Message To Turkey: भारत ने गुरुवार को तुर्की को कड़ा संदेश दिया है. विदेश मंत्रालय ने अपने संदेश में कहा कि तुर्की पाकिस्तान को समझाए की वो सीमा पार आतंकवाद का प्रोत्साहन देना बंद कर दे. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने गुरुवार को कहा कि भारत को उम्मीद है कि तुर्की पाकिस्तान को यह समझाएगा कि वो सीमा पार आतंकवाद को समर्थन देना बंद कर दे और आतंकियों पर कड़ी कार्रवाई करे.
विदेश मंत्रालय ने क्या कहा?
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा “हमें उम्मीद है कि तुर्की पाकिस्तान से सीमा पार आतंकवाद को अपना समर्थन बंद करने और दशकों से अपने यहां मौजूद आतंकी पारिस्थितिकी तंत्र के खिलाफ विश्वसनीय और सत्यापन योग्य कार्रवाई करने का आग्रह करेगा. रिश्ते एक-दूसरे की चिंताओं के प्रति संवेदनशीलता के आधार पर बनते हैं.”
बातचीत और आतंकवाद एक साथ नहीं- MEA
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने गुरुवार को साफ कर दिया कि बातचीत और आतंकवाद एक साथ हो सकता. जायसवाल ने कहा आतंकवाद के मामले में हम उन कुख्यात आतंकवादियों की लिस्ट भारत को सौंपने पर चर्चा करने के लिए तैयार हैं जिनकी सूची कुछ साल पहले पाकिस्तान को दी गई थी. विदेश मंत्रालय ने साफ कर दिया कि जम्मू और कश्मीर पर कोई भी द्विपक्षीय चर्चा केवल पाकिस्तान द्वारा अवैध रूप से कब्जाए गए भारतीय क्षेत्र को खाली करने पर होगी. सिंधु जल संधि तब तक स्थगित रहेगी जब तक कि पाकिस्तान विश्वसनीय और अपरिवर्तनीय रूप से सीमा पार आतंकवाद के लिए अपने समर्थन को त्याग नहीं देता.
दो पाकिस्तानी कर्मचारी निष्कासित- MEA
भारत की ओर से नई दिल्ली स्थित पाकिस्तान उच्चायोग के दो कर्मचारियों को अवांछित व्यक्ति घोषित किए जाने पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा “पाकिस्तान उच्चायोग के कर्मचारी ऐसी गतिविधियां कर रहे हैं जो उनकी आधिकारिक स्थिति के अनुरूप नहीं हैं और इसी कारण से उन्हें भारत छोड़ने के लिए कहा गया है. एक कर्मचारी भारत छोड़ चुका है, जबकि दूसरे को कल भारत छोड़ने के लिए 24 घंटे का समय दिया गया था.”
Also Read: ‘पानी और खून एक साथ नहीं बह सकते’, भारत की पाक को दो टूक, कहा- सिर्फ PoK खाली करने पर होगी बात
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










