'पानी और खून एक साथ नहीं बह सकते', भारत की पाक को दो टूक, कहा- सिर्फ PoK खाली करने पर होगी बात  

Published by : Pritish Sahay Updated At : 22 May 2025 7:28 PM

विज्ञापन

India Action on Pakistan

India Action on Pakistan: पाकिस्तान के साथ बातचीत पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने गुरुवार कड़ा संदेश देते हुए कहा कि बातचीत और आतंकवाद एक साथ नहीं चल सकते. जायसवाल ने कहा कि पीएम मोदी ने पहले ही साफ कर दिया है कि पानी और खून एक साथ नहीं बह सकता है.

विज्ञापन

India Action on Pakistan:  गुरुवार को विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने पाकिस्तान को जमकर लताड़ लगाई. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के साथ सिर्फ पीओके खाली करने पर बात होगी. जायसवाल ने कहा कि कश्मीर मुद्दे पर भारत-पाकिस्तान के बीच तीसरे देश के दखल को मंजूर नहीं किया जाएगा. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने यह भी कहा कि पाकिस्तान जब तक आतंकवाद के लिए अपने समर्थन को त्याग नहीं देता तब तक उससे बात नहीं हो सकती है. उन्होंने सिंधू समझौते को निलंबित करने के फैसले पर भी कहा कि पानी और खून एक साथ नहीं बह सकता है.

बातचीत और आतंकवाद एक साथ नहीं- MEA

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि बातचीत और आतंकवाद एक साथ नहीं चल सकते. आतंकवाद के मामले में हम उन कुख्यात आतंकवादियों को भारत को सौंपने पर चर्चा करने के लिए तैयार हैं जिनकी सूची कुछ साल पहले पाकिस्तान को दी गई थी. मैं इस बात पर जोर देना चाहूंगा कि जम्मू और कश्मीर पर कोई भी द्विपक्षीय चर्चा केवल पाकिस्तान द्वारा अवैध रूप से कब्जाए गए भारतीय क्षेत्र को खाली करने पर होगी. सिंधु जल संधि तब तक स्थगित रहेगी जब तक कि पाकिस्तान विश्वसनीय और अपरिवर्तनीय रूप से सीमा पार आतंकवाद के लिए अपने समर्थन को त्याग नहीं देता.

https://twitter.com/ANI/status/1925514353173762535

बहुपक्षीय प्रतिनिधिमंडल पर रणधीर जायसवाल ने कहा “सात प्रतिनिधिमंडल हैं. तीन प्रतिनिधिमंडल रवाना हो चुके हैं. यह एक राजनीतिक मिशन है. हम आतंकवाद से लड़ने के अपने संकल्प को दुनिया तक पहुंचाने के लिए एक मजबूत पहुंच बनाना चाहते हैं. हम चाहते हैं कि दुनिया आतंकवाद के सभी रूपों और अभिव्यक्तियों से लड़ने के लिए एक साथ आए. हम दुनिया से आग्रह करना चाहते हैं कि वे सीमा पार आतंकवाद के लिए जिम्मेदार लोगों को जवाबदेह ठहराएं. पाकिस्तान पिछले 40 सालों से भारत के खिलाफ इसे अंजाम दे रहा है.  अब उसके कार्यों को उजागर करने की आवश्यकता है. पाकिस्तान को भारत के खिलाफ किए गए आतंकी हमलों के लिए जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए.”

https://twitter.com/ANI/status/1925512556761821298

चीन-पाकिस्तान और अफगानिस्तान पर कही यह बात

चीन में पाकिस्तान, चीन और अफगानिस्तान के विदेश मंत्रियों के बीच त्रिपक्षीय वार्ता पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा “हमने कुछ रिपोर्ट देखी हैं. इसके अलावा मुझे कुछ और नहीं कहना है.” विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर की अफगानिस्तान के कार्यवाहक विदेश मंत्री के साथ बातचीत पर उन्होंने कहा “हमने एक विज्ञप्ति जारी की थी. विदेश मंत्री ने पहलगाम आतंकी हमले की कड़ी निंदा करने के लिए कार्यवाहक विदेश मंत्री को धन्यवाद दिया, उन्होंने कई क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को आगे बढ़ाने पर भी सहमति जताई है. विदेश मंत्री ने झूठी और निराधार रिपोर्टों के माध्यम से भारत और अफगानिस्तान के बीच अविश्वास पैदा करने के हाल के प्रयासों को दृढ़ता से खारिज करने का भी स्वागत किया.”

https://twitter.com/ANI/status/1925510248023896143
विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola