India-China Tension : क्या मोदी सरकार सर्जिकल स्ट्राइक करेगी ? जानें झड़प के बाद किसने कही ये बात

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 13 Dec 2022 10:10 AM

विज्ञापन

India-China Tension : चीन और भारत के सैनिकों की झड़प के बाद राजनीतिक प्रतिक्रियाएं आ रहीं हैं. AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा है कि यह क्यों हुआ और हमारे फौजियों की हालत कैसी है और क्या सरकार सर्जिकल स्ट्राइक करेगी ?

विज्ञापन

India-China Tension : भारतीय और चीनी सैनिकों की अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के नौ दिसंबर को झड़प हुई, जिससे दोनों पक्षों के कुछ जवान मामूली रूप से घायल हुए हैं. भारतीय सैनिकों ने चीनी पीएलए सैनिकों का डटकर मुकाबला किया. इस झड़प के बाद राजनीति गरम है. राजनीतिक प्रतिक्रियाओं का आना जारी है. मामले को लेकर AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी की भी प्रतिक्रिया सामने आयी है.

AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा है कि यह क्यों हुआ और हमारे फौजियों की हालत कैसी है और क्या सरकार सर्जिकल स्ट्राइक करेगी ? यह सब सरकार को बताना चाहिए इसलिए हम कल सदन में स्थगन प्रस्ताव लाएंगे. यह देश की ज़मीन का मामला है ना ही राजनीतिक मुद्दा. उन्होंने कहा कि झड़प 9 को हुई थी. जब संसद का सत्र चल रहा था तो सरकार ने संसद में उसी दिन क्यों नहीं बताया ? मुझे अपनी सेना पर पूरा भरोसा है लेकिन सरकार का कमजोर नेतृत्व है कि वह चीन का नाम तक नहीं लेते. इस पर सदन में चर्चा होनी चाहिए.

undefined
कांग्रेस की प्रतिक्रिया

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने अपने ट्विटर वॉल पर लिखा कि एक बार फिर हमारे सैनिकों को चीन ने उकसाया है. हमारे सैनिकों ने बहादुरी से मुकाबला किया और कुछ जवान घायल भी हुए. हम राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर राष्ट्र के रूप में एक हैं और इसका राजनीतिकरण नहीं करेंगे. लेकिन मोदी सरकार को एलएसी (लाइन ऑफ एक्जुअल कंट्रोल) पर चीन की आक्रामकता और अप्रैल 2020 से हो रहे निर्माण कार्य को लेकर ईमानदार होना चाहिए.

Also Read: India-China Tension: भारत-चीन झड़प की गूंज संसद में देगी सुनाई, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने बुलायी बैठक हमारे जवान देश का गौरव

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भारतीय और चीनी सैनिकों की अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के निकट एक स्थान पर नौ दिसंबर को हुई झड़प को लेकर कहा है कि ‘‘हमारे जवान देश का गौरव हैं. केजरीवाल ने ट्वीट किया, हमारे जवान देश की शान हैं. उनके शौर्य को मैं सलाम करता हूं और ईश्वर से उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola