चीन के साथ जारी तनाव के बीच सेना को मजबूत कर रही है मोदी सरकार, एयर चीफ मार्शल ने कही ये बात

Edited by Amitabh Kumar
Updated:
विज्ञापन

india china tension : एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने युद्ध और अभियानों के दौरान अपने संसाधनों का प्रभावी ढंग से उपयोग करने के लिए सेना, वायुसेना और नौसेना की क्षमताओं के एकीकरण करने संबंधी परियोजना पर कहा कि यह काम प्रगति पर है.

विज्ञापन

India China Tension : सीमा पर चीन के साथ तनाव के बीच केंद्र की मोदी सरकार वायुसेना को मजबूत कर रही है. एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने मंगलवार को कहा कि हम जो अनिश्चित भू-राजनीतिक स्थिति देख रहे हैं, वह मजबूत सेना की आवश्यकता को फिर से रेखांकित कर रही है. वायुसेना अतिरिक्त 97 हल्के लड़ाकू विमान तेजस मार्क 1ए खरीदने पर विचार कर रही है. हम स्थिति पर लगातार नजर रख रहे हैं और हमारी अभियानगत योजनाएं पुख्ता हैं. वायुसेना प्रमुख ने पूर्वी लद्दाख में एलएसी के हालात पर कहा कि हम स्थिति पर लगातार नजर रख रहे हैं. हमारी अभियानगत योजनाएं पुख्ता हैं. वायुसेना अगले सात-आठ साल में ढाई-तीन लाख करोड़ रुपये के सैन्य मंचों, हार्डवेयर को शामिल करने पर विचार कर रही है. हमें रूस से एस-400 मिसाइल प्रणाली की तीन इकाइयां प्राप्त हुई हैं, उम्मीद है कि शेष दो इकाइयां अगले वर्ष तक मिल जाएंगी.

एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने युद्ध और अभियानों के दौरान अपने संसाधनों का प्रभावी ढंग से उपयोग करने के लिए सेना, वायुसेना और नौसेना की क्षमताओं के एकीकरण करने संबंधी परियोजना पर कहा कि यह काम प्रगति पर है. उन्होंने कहा कि हमने अग्निपथ योजना की सफलता सुनिश्चित करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी है.

Also Read: पहला सी-295 विमान वायुसेना में शामिल, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ऐसे की पूजा

वायुसेना को एस-400 मिसाइल प्रणाली की तीन इकाइयां प्राप्त हुई

एयर चीफ मार्शल वी आर चौधरी ने मंगलवार को कहा कि वायुसेना अगले सात-आठ साल में ढाई-तीन लाख करोड़ रुपये के मिलिट्री प्लेटफॉर्म, उपकरण एवं हार्डवेयर शामिल करने पर विचार कर रही है. वायुसेना दिवस से पहले उन्होंने मीडिया को संबोधित किया और कहा कि वायुसेना खासकर पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के पास हालात पर लगातार नजर रख रही है. वायुसेना प्रमुख चौधरी ने एक प्रश्न का उत्तर देते हुए कहा कि वायुसेना को एस-400 मिसाइल प्रणाली की तीन इकाइयां प्राप्त हुई हैं और शेष दो इकाइयां अगले वर्ष तक मिल जाने की उम्मीद है.

Also Read: भारतीय वायुसेना का तेजस विमान अपग्रेड होगा, अमेरिका में PM मोदी करेंगे ऐतिहासिक जेट डील

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola