ePaper
Live Updates

India China Face off Updates : भारत-चीन तनाव के बीच प्रधानमंत्री मोदी से मिले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

Updated at : 17 Jun 2020 10:24 PM (IST)
विज्ञापन
India China Face off Updates : भारत-चीन तनाव के बीच प्रधानमंत्री मोदी से मिले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

India China Ladakh Border Dispute Today Latest News Live Update in Hindi, India China Border Tensions: लद्दाख में चीन सीमा (एलएसी) पर सोमवार की रात गलवान घाटी के पास हुए हिंसक झड़प में एक कर्नल समेत देश के 20 जवान शहीद हो गये. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस झड़प में चीनी की ओर से भी 43 सैनिक हताहत हुए हैं, जिसमें से कई की मौत हो चुकी है. इधर भारत-चीन सीमा क्षेत्रों की स्थिति पर चर्चा करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने 19 जून को शाम 5 बजे सर्वदलीय बैठक बुलाई है. विभिन्न राजनीतिक दलों के अध्यक्ष इस वर्चुअल बैठक में हिस्सा लेंगे. पीएम कार्यालय (PMO) ने यह जानकारी दी है. LAC से जुड़ी हर अपडेट के लिए बनें रहें हमारे साथ...

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
10:24 PM. 17 Jun 2010:24 PM. 17 Jun

सीमा पर भारत-चीन तनाव के बीच प्रधानमंत्री से मिले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

लद्दाख के गलवान घाटी में भारत और चीनी सैनिकों के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ गयी है. इस बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ आपात बैठक की.

10:24 PM. 17 Jun 2010:24 PM. 17 Jun

भारत और चीन के बीच हुई जनरल स्‍तर की बातचीत

गलवान घाटी में हिंसक झड़प की घटना के बाद भारत और चीन के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है. इस बीच दोनों देशों के प्रमुख जनरलों के बीच बातचीत हुई. हालांकि सूत्रों के हवाले से खबर है कि किसी तरह के जमीनी बदलाव और मतभेद के न होने के कारण बातचीत का कोई नतीजा निकल कर नहीं आया. सूत्रों के हवाले से खबर है कि आने वाले दिनों में और अधिक वार्ता की जाएंगी.

10:24 PM. 17 Jun 2010:24 PM. 17 Jun

बिहार पहुंचा शहीद जवानों का पार्थिव शरीर, दी गयी श्रृद्धांजलि

गलवान घाटी में शहीद जवान हवलदार सुनील कुमार को पटना एयरपोर्ट पर श्रृद्धांजलि दी गयी. समारोह में बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष संजय जायसवाल और राजद नेता तेजस्वी यादव मौजूद थे. भाजपा सांसद रामकृपाल यादव ने कहा, मैं शहीद हवलदार सुनील कुमार और 20 अन्य जवानों को सलाम करता हूं. ये मेरी धरती का लाल था. मुझे गर्व है उनकी शहादत पर.

10:24 PM. 17 Jun 2010:24 PM. 17 Jun

ममता सरकार देगी बंगाल के शहीद जवानों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये

लद्दाख में भारत और चीनी सैनिकों के बीच हुई हिंसक झड़प में शहीद हुए 20 जवानों में पश्चिम बंगाल के भी दो शामिल हैं. बंगाल की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी ने सैनिकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता और सरकारी नौकरी देने की घोषणा की है.

10:24 PM. 17 Jun 2010:24 PM. 17 Jun

गलवान में हिंसक झड़प के पीछे चीन की बड़ी साजिश, विदेश मंत्री का बड़ा बयानममता बनर्जी देंगी बंगाल के शहीद जवानों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये

भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने चीन के विदेश मंत्री के साथ हुई बातचीत में कहा, गलवान में भारत और चीनी सैनिकों के साथ हुई हिंसक झड़प के पीछे चीन की बड़ी साजिश थी. विदेश मंत्री ने कहा, चीन ने इस घटना के लिए पहले से योजना बनायी थी. उन्‍होंने बताया, चीन ने जमीनी हालात को बदलने की साजिश की है.

10:24 PM. 17 Jun 2010:24 PM. 17 Jun

भारत और चीन के विदेश मंत्रियों ने की फोन पर बात

लद्दाख में भारत और चीनी सैनिकों के बीच हिंसक झड़प की घटना के बाद उपजे हालात के बाद भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने चीन के विदेश मंत्री वांग यी के साथ फोन पर बात की.

10:24 PM. 17 Jun 2010:24 PM. 17 Jun

चीन, भारत जल्द से जल्द सीमा विवाद सुलझाने के लिए सहमत : चीनी विदेश मंत्रालय

चीनी विदेश मंत्रालय के हवाले से खबर है कि चीन, भारत जल्द से जल्द सीमा विवाद को सुलझाने के लिए सहमत हो गये हैं. रायटर के अनुसार चीनी विदेश मंत्री वांग यी ने कहा, भारत संघर्ष के लिए जिम्मेदार लोगों को कड़ी सजा दे और साथ ही अग्रिम पंक्ति के सैनिकों को नियंत्रित करने का अनुरोध किया.

10:24 PM. 17 Jun 2010:24 PM. 17 Jun

पीएम मोदी ने शहीदों की याद में देश को कराया दो मिनट का मौन, कहा, चीन को देंगे जवाब

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लद्दाख में चीन के साथ संघर्ष में शहीद हुए देश के जवानों की याद में पूरे देश को दो मिनट का मौन कराया. उन्‍होंने कहा, भारत अपनी अखंडता के साथ कोई समझौता नहीं करेगा. उन्‍होंने कहा, जवानों का बलिदान व्‍यर्थ नहीं जाएगा. पीएम मोदी ने कहा, भारत उकसाने पर यथोचित जवाब देने में सक्षम है.

10:24 PM. 17 Jun 2010:24 PM. 17 Jun

सीमा पर तनाव के बीच भारत और चीन के बीच मेजर जनरल स्‍तर की बातचीत

चीन में हिंसक झड़प के बाद लद्दाख के गलवान घाटी में भारत और चीन के बीच मेजर जनरल स्‍तर की बैठक हो रही है. जिसमें सीमा पर तनाव को कम करने पर चर्चा हो रही है. यह जानकारी सेना के सूत्रों के हवाले से आ रही है.

10:24 PM. 17 Jun 2010:24 PM. 17 Jun

भारतीय सैनिकों को आर्मी अस्पताल में दी गयी श्रद्धांजलिसीमा पर तनाव के बीच भारत और चीन के बीच मेजर जनरल स्‍तर की बातचीत

लद्दाख के गलवान घाटी में सोमवार शाम हुई झड़प में जान गंवाने वाले भारतीय सैनिकों को आर्मी अस्पताल में श्रद्धांजलि दी गयी. इलाके में चॉपर की आवाजाही भी दिखी.

10:24 PM. 17 Jun 2010:24 PM. 17 Jun

चीन के साथ हिंसक झड़प में घायल 4 जवानों की हालत गंभीर,

चीन के साथ सोमवार को लद्दाख में हुई हिंसक झड़प में भारत के 20 जवान शहीद हो गये और कुछ घायल भी हुए हैं. इधर 4 घायल जवानों की हालत गंभीर बतायी जा रही है. टाइम्‍स ऑफ इंडिया ने सूत्रों के हवाले से खबर चलायी है.

2:05 PM. 17 Jun 202:05 PM. 17 Jun

चीन मसले पर सर्वदलीय बैठक

चीन मसले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 19 जून की शाम 5 बजे सर्वदलीय बैठक बुलायी है. यह बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होगी.

2:05 PM. 17 Jun 202:05 PM. 17 Jun

चीनी विदेश मंत्रालय का बयान

चीनी विदेश मंत्रालय ने कहा है कि भारत के साथ तनाव खत्म करने की कोशिश जारी है. कूटनीतिक और सैन्य स्तर पर बातचीत चल रही है. गलवान घाटी का क्षेत्र चीन का रहा है. गलवान घाटी में हुई झड़प पर चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियन ने कहा कि चीन के तरफ से हम और अधिक झड़प नहीं देखना चाहते हैं.

2:05 PM. 17 Jun 202:05 PM. 17 Jun

सामने आयी गलवान घाटी की कुछ तस्वीरें

गलवान घाटी की कुछ तस्वीरें सामने आयीं हैं. ये तस्वीरें सेटेलाइट के द्वारा ली गयी है. तसवीर में हालांकि कुछ साफ नजर नहीं आ रहा है.

India China Face off Updates : भारत-चीन तनाव के बीच प्रधानमंत्री मोदी से मिले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
2:05 PM. 17 Jun 202:05 PM. 17 Jun

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट किया

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट किया कि शहीदों के शहादत को देश कभी भूलेगा नहीं…मेरी संवेदना शहीदों के परिवार के लोगों के साथ है. शहीदों की खबर पाकर मन दुखी है. उन्होंने कहा कि गलवान में सैनिकों की क्षति परेशान करने वाली और दर्दनाक है. हमारे सैनिकों ने अनुकरणीय साहस और वीरता का प्रदर्शन किया और भारतीय सेना की सर्वोच्च परंपराओं में अपने जीवन का बलिदान दिया.

2:05 PM. 17 Jun 202:05 PM. 17 Jun

चीनी दूतावास के बाहर विरोध प्रदर्शन

चीनी दूतावास के बाहर विरोध प्रदर्शन कर रहे स्वदेशी जागरण मंच के सदस्यों और कुछ पूर्व सैनिकों को पुलिस ने हिरासत में लिया है.

2:05 PM. 17 Jun 202:05 PM. 17 Jun

चीनी सेना के इस दुस्साहस पर पीएम और मोदी सरकार ने मौन क्यों ?

कांग्रेस के नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा है कि 20 जवानों के शहादत से पूरे देश में भारी रोष है. पूरे देश को हमारे वीर सपूतों के शौर्य पर गर्व है उन्होंने अपने प्राणों की आहुति दें भारत मां की अस्मिता की रक्षा की है. चीनी सेना के इस दुस्साहस पर पीएम और मोदी सरकार ने मौन साध लिया है.

2:05 PM. 17 Jun 202:05 PM. 17 Jun

चीनी पक्ष के 35 जवान हताहत

पीटीआई से आधिकारिक सूत्रों ने अमेरिकी खुफिया रिपोर्टों के हवाले से कहा कि गलवान घाटी में हुई झड़प के दौरान चीनी पक्ष के 35 जवान हताहत हुए.

2:05 PM. 17 Jun 202:05 PM. 17 Jun

मारे गए 40 से ज्यादा चीनी सैनिकों में कमांडिंग ऑफिसर भी शामिल

एलएसी पर भारत और चीन के सैनिकों के बीच हुई हिंसक झड़प में चीन को भी बहुत नुकसान पहुंचा है. बताया जा रहा है कि चीनी सेना का कमांडिंग अफसर झड़प में मारा गया है.

2:05 PM. 17 Jun 202:05 PM. 17 Jun

ब्रिटिश उच्चायोग का बयान

भारत और चीन के बीच हुई हिंसक झड़प पर ब्रिटिश उच्चायोग का बयान सामने आया है. उच्चायोग के प्रवक्ता ने कहा है कि स्पष्ट रूप से ये रिपोर्ट चिंताजनक हैं. चीन और भारत को सीमा से जुड़े मुद्दों को बातचीत के जरिए सुलझाना चाहिए. हिंसा से किसी को फायदा नहीं होगा.

2:05 PM. 17 Jun 202:05 PM. 17 Jun

शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा

एलएसी पर हिंसा को लेकर शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा कि बॉर्डर पर जो कुछ भी हुआ उसके लिए हम जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी या राहुल गांधी को जिम्मेदार नहीं ठहरा सकते हैं. हम सभी 20 जवानों की शहादत के लिए जिम्मेदार हैं. पूरा देश सरकार के साथ है, लेकिन उन्हें बताना चाहिए कि क्या गलत हुआ है.

2:05 PM. 17 Jun 202:05 PM. 17 Jun

रक्षा मंत्री ने मौजूदा स्थिति पर विदेश मंत्री से बात की

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने तीनों सेना प्रमुखों और चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ के साथ बुधवार को बैठक की. एएनआई ने अपने सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि रक्षा मंत्री ने मौजूदा स्थिति पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर से भी बात की है.

2:05 PM. 17 Jun 202:05 PM. 17 Jun

बड़ी संख्या में चीनी हताहत

15-16 जून की रात को हुई हिंसक झड़प में बड़ी संख्या में चीनी हताहत हुए है. एएनआई ने सूत्रों के हवाले से यह खबर दी है. हताहतों की संख्या का आंकलन झड़प वाली जगह से स्ट्रेचर्स और बाद में एंबुलेंस से निकाले गए चीनी सैनिकों पर आधारित है. चीनी हेलिकॉप्टरों की आवाजाही भी बढ़ गई है. मारे गए और घायलों दोनों की सही संख्या बताना मुश्किल है लेकिन ये संख्या 40 से अधिक होने का अनुमान है.

2:05 PM. 17 Jun 202:05 PM. 17 Jun

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की बैठक

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सीडीएस बिपिन रावत और तीनों सेनाओं के अध्यक्ष के साथ बैठक कर रहे हैं. उन्होंने एलएसी पर मौजूदा हालात को लेकर विदेश मंत्री से भी बात की है.

2:05 PM. 17 Jun 202:05 PM. 17 Jun

ये तो सरेआम ​धोखा

रक्षा विशेषज्ञ जी.डी.बख्शी ने कहा कि भारत-चीन सीमा पर 53 साल से कोई फायरिंग नहीं हुई थी. धक्का-मुक्की होती रहती है. इस बार जो हुआ वो पूरी तरह अस्वीकार्य है. चीन के साथ बातचीत हो चुकी थी, ये तो सरेआम ​धोखा था. अब हमें चीन को कड़ी चेतावनी देनी होगी कि धक्का-मुक्की का दौर अब नहीं चलेगा.

10:46 AM. 17 Jun 2010:46 AM. 17 Jun

सारण के जवान सुनील कुमार सुरक्षित

गलवान घाटी में हिंसक झड़प मामले में बिहार के सारण के जवान सुनील कुमार सुरक्षित हैं. बताया जा रहा है कि एक जैसे दो नाम होने से असमंजस हुआ. प्राप्त जानकारी के अनुसार जवान के घर और गांव में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है. जवान परसा थाना क्षेत्र के दिघरा गांव का है.

2:05 PM. 17 Jun 202:05 PM. 17 Jun

पूरे देश में गुस्सा

लद्दाख में एलएसी पर भारत और चीन के बीच हिंसक झड़प के बाद देश भर में चीन को लेकर गुस्सा है. वाराणसी में एनजीओ विशाल भारत संस्थान के बैनर तले लोगों ने चीनी झंडा और चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग का पुतला जलाया है.

10:46 AM. 17 Jun 2010:46 AM. 17 Jun

सरकार ने दी छूट

टीवी रिपोर्ट्स की मानें तो, सरकार ने सेना को ग्राउंड सिचुएशन के तहत कोई भी निर्णय लेने की छूट दे दी है. सही नहीं यह भी साफ कर दिया है कि भारत अपनी संप्रभुता से किसी तरह का कोई समझौता नहीं करेगा. भारत का कहना है कि चीन एलएसी पर अपनी आपत्ति दर्ज करा सकता है लेकिन ताकत का इस्तेमाल करके इसे बदलने की कोशिश नहीं कर सकता है.

10:46 AM. 17 Jun 2010:46 AM. 17 Jun

चार भारतीय सैनिकों की हालत गंभीर

चीनी सैनिकों के साथ सोमवार शाम हुई हिंसक झड़प के बाद चार भारतीय सैनिकों की हालत गंभीर बतायी जा रही है. एएनआई ने सूत्रों के हवाले से ये खबर दी है.

10:46 AM. 17 Jun 2010:46 AM. 17 Jun

भारत और चीन के बीच हुई हिंसक झड़प को लेकर राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर साधा निशाना

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने ट्विटर वॉल पर लिखा कि पीएम चुप क्यों हैं? वह क्यों छिप रहे हैं? बस बहुत हुआ…हम जानना चाहते हैं कि क्या हुआ है…चीन की हिम्मत कैसे हुई हमारे सैनिकों को मारने की? उनकी हिम्मत कैसे हुई हमारी जमीन लेने की?

10:46 AM. 17 Jun 2010:46 AM. 17 Jun

भारत और चीन के बीच हालात पर करीब से नजर रख रहा है अमेरिका

अमेरिका पूर्वी लद्दाख में भारत और चीन की सेनाओं के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद स्थिति पर करीब से नजर रख रहा है और उम्मीद करता है कि विवाद को शांतिपूर्ण ढंग से हल कर लिया जाएगा. विदेश मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने कहा कि वास्तविक नियंत्रण रेखा पर भारत और चीन की सेनाओं के बीच हालात पर हम करीब से नजर रख रहे हैं.

10:46 AM. 17 Jun 2010:46 AM. 17 Jun

एलएसी पर चीनी और भारतीय सैनिकों के बीच हिंसक झड़प पर संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने जताई चिंता

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने भारत और चीन के बीच वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर हिंसा और मौत की खबरों पर चिंता जताई और दोनों पक्षों से “अधिकतम संयम” बरतने का आग्रह किया. गुतारेस के प्रवक्ता ने मंगलवार को यह जानकारी दी.

10:46 AM. 17 Jun 2010:46 AM. 17 Jun

देश की सुरक्षा और अखंडता के लिए हम साथ खड़े हैं : सोनिया

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने लद्दाख की गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ हिंसक झड़प में 20 भारतीय जवानों की शहादत पर दुख जताते हुए कहा कि देश की सुरक्षा और क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा के लिए हम सब साथ खड़े हैं. उन्होंने कहा कि, ‘‘लद्दाख की गलवान घाटी में हमारी सेना के अधिकारी और जवानों की शहादत पर बहुत दुख और गहरी पीड़ा हुई है. उनके अदम्य साहस और सर्वोच्च बलिदान को नमन है. उनके परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है.” सोनिया ने कहा, ‘‘देश की सुरक्षा और क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा में हम सब साथ खड़े हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

डिजिटल जर्नलिज्म में 14 वर्षों से अधिक का अनुभव है. करियर की शुरुआत Prabhatkhabar.com से की. राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर अच्छी पकड़ है. राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहन लेखन का अनुभव रहा है. तथ्यपरक रिपोर्टिंग और विश्लेषणात्मक लेखन में विशेष रुचि है. ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग खबरों पर लगातार फोकस रहता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola