ePaper

निर्दलीय विधायक बलराज कुंडू के घर आयकर की रेड, ससुराल भी पहुंची IT की टीम, इस कारण दिया था सरकार से इस्तीफा

Updated at : 25 Feb 2021 1:11 PM (IST)
विज्ञापन
निर्दलीय विधायक बलराज कुंडू के घर आयकर की रेड, ससुराल भी पहुंची IT की टीम, इस कारण दिया था सरकार से इस्तीफा

हरियाणा के महम से निर्दलीय विधायक बलराज कुंडू के आवास समेत कई ठिकानों पर आयकर विभाग ने छापेमारी (Income Tax Raid) की है. इसके अलावा उनके रिश्तेदारों के भी कई ठिकानों पर आयकर की टीम ने छापा मारा है. इस दौरान इलाके में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई.

विज्ञापन
  • निर्दलीय विधायक बलराज कुंडू के ठिकानों पर आयकर का छापा

  • ससुराल भी पहुंची आईटी की टीम

  • 40 रिश्तेदारों के आवास पर भी छापेमारी

हरियाणा के महम से निर्दलीय विधायक बलराज कुंडू के आवास समेत कई ठिकानों पर आयकर विभाग ने छापेमारी (Income Tax Raid) की है. इसके अलावा उनके रिश्तेदारों के भी कई ठिकानों पर आयकर की टीम ने छापा मारा है. इस दौरान इलाके में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई. आयकर विभाग, बलराज कुंडू के दिल्ली और गुड़गांव स्थित कार्यालय सहित 40 अन्य ठिकानों पर रेड कर रही है. गौरतलब है कि कुंडू ने हरियाणा सरकार से बीते साल समर्थन वापस ले लिया था.

ससुराल में भी आयकर के छापे: निर्दलीय विधायक बलराज कुंडू के रिश्तेदारों के घर भी आयकर की रेड हो रही है. यहां तक की कुंडू के ससुराल में भी छापेमारी हो रही है. उनका ससुराल हांसी शहर में हिसार चुंगी के वकील कॉलोनी में है. आयकर विभाग की टीम ने अहले सुबह ही उनके आवास पर पहुंच गई. उस समय आवास पर उनकी सास मैना देवी ही मौजूद थी.

बता दें, बलराज कुंडू किसानों के आंदोलन में भी बढ़चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं. दिल्ली के टिकरी बॉर्डर पर किसान रसोई के नाम से उनका भंडारा चल रहा है. जिसमें दिनभर किसानों को भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है. वहीं, विधायक बलराज कुंडी स्कूल-कॉलेज की छात्राओं के लिए भी कई बसें निशुल्क चलवाते हैं.

क्यों लिया था सरकार से समर्थन वापस : गौरतलब है कि विधायक बलराज कुंडू ने रोहतक के पूर्व विधायक मनीष ग्रोवर पर भ्रष्टाचार के कई आरोप लगाए थे. कुंडू ने आरोप लगाया था कि बतौर सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर ने शुगर मिल में जमकर घोटाला किया था.

यहीं नहीं, रोहतक नगर निगम में भी भ्रष्टाचार किया था. इन आरोपों के अलावा उन्होंने सरकार को चेतावनी दी थी कि अगर सरकार उक्त मंत्री पर कार्रवाई नहीं करती तो वे सरकार से समर्थन वापस ले लेंगे. हालांकि, उनकी शिकायत के बाद गृह मंत्री अनिल विज ने एक एसआईटी गठित की थी. लेकिन ग्रोवर पर कोई कार्रवाई नहीं हुई. इसके बाद बलराज कुंडू ने सरकार से समर्थन वापस ले लिया.

Also Read: महाराष्ट्र में डरा रही है कोरोना की बढ़ती रफ्तार, मुंबई एक दिन में 1000 से ज्यादा पॉजिटिव, जानिए दिल्ली समेत और राज्यों का हाल

Posted by: Pritish Sahay

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola