Aaj ka Mausam : बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर, इन राज्यों में होगी भारी बारिश, आया IMD  का अलर्ट

Published by : Amitabh Kumar Updated At : 14 Sep 2025 4:50 AM

विज्ञापन

14 सितंबर को कैसा रहेगा मौसम जानें (Photo: PTI)

Aaj ka Mausam : मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के असर से देश के कई हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक बारिश का दौर जारी रहेगा. 14 से 15 सितंबर तक ओडिशा और महाराष्ट्र में भारी बारिश हो सकती है, जबकि 14 सितंबर को तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में भी बारिश तेज रहेगी. जानें अन्य राज्यों के मौसम का हाल.

विज्ञापन

Aaj ka Mausam : मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, छत्तीसगढ़ में 14 से 16 सितंबर तक जोरदार बारिश होने की संभावना है. तेलंगाना में 14 से 17 सितंबर तक लगातार भारी बारिश हो सकती है. वहीं, तटीय महाराष्ट्र में 14 और 15 सितंबर को और मध्य महाराष्ट्र में 15 सितंबर को बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. 15 सितंबर के आसपास पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियाँ अनुकूल होने लगेंगी.

विभाग के अनुसार, 14 से 19 सितंबर के बीच देश के कई राज्यों में बारिश का दौर जारी रहेगा. 14 से 16 सितंबर को पश्चिम मध्य प्रदेश, 13 से 15 सितंबर को पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ और ओडिशा में, 14 से 16 सितंबर को छत्तीसगढ़ में हल्की से मध्यम बारिश और कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है.

बिहार में बहुत भारी बारिश होने की संभावना

14 और 17 से 19 सितंबर को अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, 14 से 19 सितंबर को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, 14 से 17 सितंबर को बिहार और 15 से 17 सितंबर को झारखंड में ज्यादातर जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश और कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना है. खासकर 14 सितंबर को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में के अलावा 14 से 16 सितंबर के बीच बिहार में बहुत भारी बारिश होने की संभावना है.

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश के आसार

14 सितंबर को हिमाचल प्रदेश, 14 से 16 सितंबर तक उत्तराखंड, 13 सितंबर को उत्तरी पंजाब और 15 से 19 सितंबर के बीच पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज-तूफान के साथ कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है.

यह भी पढ़ें : Heavy Rain Alert: बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र, 14 से 19 सितंबर तक भारी बारिश, आंधी-तूफान का अलर्ट

तमिलनाडु के अलावा इन राज्यों में बारिश की संभावना

IMD के अनुसार, 16 से 19 सितंबर के दौरान तमिलनाडु में, 14 सितंबर को तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में, 14 से 17 सितंबर तक तेलंगाना में जबकि 14 से 16 सितंबर तक उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. इन राज्यों में इस दौरान गरज-तूफान और तेज हवाएं (30–40 किमी/घंटा) चलने के साथ कुछ जगहों पर भारी बारिश के भी आसार हैं.

पूर्वोत्तर के राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

विभाग के अनुसार, 14 से 18 सितंबर के दौरान अरुणाचल प्रदेश में, 14 से 16 सितंबर व फिर 18-19 सितंबर को असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में ज्यादातर जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश और कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है. इनमें से अरुणाचल प्रदेश में 14 से 16 सितंबर तक, और असम व मेघालय में 14 और 15 सितंबर को बहुत भारी बारिश की संभावना है.

विज्ञापन
Amitabh Kumar

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola