Heavy Rain Alert: बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र, 14 से 19 सितंबर तक भारी बारिश, आंधी-तूफान का अलर्ट

Updated:
विज्ञापन

Heavy Rain Alert: कई राज्यों में बारिश की आशंका

Heavy Rain Alert: मौसम विभाग के अनुसार पश्चिम-मध्य और उससे सटे उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी, उत्तरी आंध्र प्रदेश-दक्षिण ओडिशा तटों पर निम्न दबाव का क्षेत्र बन गया है. जिसके प्रभाव से 14-15 तारीख के दौरान ओडिशा और महाराष्ट्र में भारी वर्षा होने की संभावना है. जबकि 14 तारीख को तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में; 14-16 तारीख के दौरान छत्तीसगढ़ में; 14-17 सितंबर के दौरान तेलंगाना में, 14 और 15 तारीख को तटीय महाराष्ट्र में और 15 सितंबर, 2025 को मध्य महाराष्ट्र में बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है. जबकि 15 सितंबर, 2025 के आसपास पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल हो रही हैं.

विज्ञापन

Heavy Rain Alert: मौसम विभाग के अनुसार 14-18 तारीख के दौरान अरुणाचल प्रदेश में; 14-16 तारीख और 18, 19 सितंबर को असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अधिकांश/कई स्थानों पर हल्की/मध्यम बारिश/गरज के साथ छीटों में भारी वर्षा की संभावना है. 13 से 16 सितंबर को अरुणाचल प्रदेश, 14 और 15 सितंबर को असम और मेघालय में बहुत भारी बारिश होने की संभावना है.

14-17 तारीख के दौरान तेलंगाना सहित कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार 16-19 तारीख के दौरान तमिलनाडु में; 14 तारीख को तटीय आंध्र प्रदेश और यनम; 14-17 तारीख के दौरान तेलंगाना; 14-16 सितंबर के दौरान उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में कई/कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश/तूफान और तेज हवाएं (30-40 किमी प्रति घंटे की गति) के साथ भारी बारिश की संभावना है. अगले 5 दिनों के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा में तेज सतही हवाएं (30-50 किमी प्रति घंटे की गति) चलने की संभावना है.

14-17 सितंबर के दौरान बिहार-झारखंड में भारी बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार 14-16 के दौरान पश्चिमी मध्य प्रदेश; 14-15 के दौरान पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ और ओडिशा; 14-16 के दौरान छत्तीसगढ़; 14 और 17-19 के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह; 14-19 के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम; 14-17 सितंबर के दौरान बिहार; 15-17 सितंबर के दौरान झारखंड में हल्की से मध्यम बारिश/तूफान और अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है. 14 को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम; 14-16 सितंबर के दौरान बिहार में भारी बारिश की संभावना है.

14-15 सितंबर के दौरान के दौरान भारी बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार 14-15 सितंबर के दौरान कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में कई/कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश/तूफान और अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है. 14 और 15 को कोंकण और गोवा; 15 सितंबर को मध्य महाराष्ट्र में बहुत भारी बारिश की संभावना है.

14-16 को उत्तराखंड में भारी बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार 14 को हिमाचल प्रदेश; 14-16 को उत्तराखंड; 15-19 सितंबर के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ/अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश/तूफान और अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola