दिल्ली में आव्रजन रैकेट का भंडाफोड़, आईजीआई एयरपोर्ट से दो एजेंट गिरफ्तार

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Jun 2023 6:39 PM

विज्ञापन

दिल्ली पुलिस ने कहा कि आईजीआई एयरपोर्ट थाने की टीम ने आव्रजन रैकेट का भंडाफोड़ किया है. उसने बताया कि धंधेबाज श्रीलंकाई नागरिकों को भारत के रास्ते विदेशी तटों पर भेजने के नाम पर धोखाधड़ी करते थे.

विज्ञापन

नई दिल्ली : भारत की राजधानी दिल्ली में आव्रजन रैकेट का भंडाफोड़ किया गया है. इस रैकेट के जरिए श्रीलंका के लोगों को भारत के रास्ते दूसरे देश की तटों पर भेजने के नाम पर धोखाधड़ी की जाती थी. दिल्ली पुलिस ने इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (आईजीआई एयरपोर्ट) से दो लोगों को गिरफ्तार किया है. समाचार एजेंसी एएनआई के एक ट्वीट के अनुसार, दिल्ली पुलिस ने कहा कि आईजीआई एयरपोर्ट थाने की टीम ने आव्रजन रैकेट का भंडाफोड़ किया है. उसने बताया कि धंधेबाज श्रीलंकाई नागरिकों को भारत के रास्ते विदेशी तटों पर भेजने के नाम पर धोखाधड़ी करते थे. इस आरोप में दो एजेंट को गिरफतार किया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola