Live Updates

ICSE 10th, ISC 12th Result 2020 Updates : दसवीं और 12वीं का रिजल्ट का रिजल्ट घोषित, ऐसे देखें अपना परिणाम

Updated at : 10 Jul 2020 5:42 PM (IST)
विज्ञापन
ICSE 10th, ISC 12th Result 2020 Updates : दसवीं और 12वीं का रिजल्ट का रिजल्ट घोषित, ऐसे देखें अपना परिणाम

ICSE 10th, ISC 12th Result 2020, CISCE Board Class 10th, 12th Result 2020 at www.cisce.org, results.cisce.org, indiaresults.com : काउंसिल फॉर दि इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) द्वारा कक्षा 10वीं (ICSE) और 12वीं (ISC) के रिजल्ट्स की घोषणा कर दी गई. बोर्ड का रिजल्ट छात्र आधिकारिक वेबसाइट cisce.org या results.cisce.org पर देख सकते हैं. इससेे पहले, गुरूवार को बोर्ड ने आधिकारिक नोटिस जारी करते हुए कहा था कि 10 जुलाई को 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी किया जाएगा. बता दें कि बोर्ड ने कोरोना वायरस संकट के कारण इस बार एग्जाम रद्द कर दिए थे. CISCE बोर्ड रिजल्ट से जुड़े हर लेटेस्ट अपडेट के लिए पेज पर बने रहिए...

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
5:42 PM. 10 Jul 205:42 PM. 10 Jul

असफल हुए हुए 1377 छात्र

बता दें कि इस साल ISC में कुल 85,611 परीक्षार्थी सफल हुए और कुल 1377 छात्र असफल हुए हैं.

5:42 PM. 10 Jul 205:42 PM. 10 Jul

असाधारण परिस्थितियों को देखते हुए इस साल मेरिट सूची प्रकाशित नहीं की गई

आईसीएसई बोर्ड के सचिव गेरी अराथून ने बताया है कि, असाधारण परिस्थितियों को देखते हुए इस साल कक्षा 10 और 12 की बोर्ड परीक्षा की मेरिट सूची प्रकाशित नहीं की गई है.

5:42 PM. 10 Jul 205:42 PM. 10 Jul

जारी हुए 12वीं के आंकड़े

इस साल ISC परीक्षा में कुल 88,409 छात्र उपस्थित हुए थे, जिनमें से 85,611 ने परीक्षा पास की है. बता दें कि आईएससी का कुल पास प्रतिशत 96.84% है.

3:52 PM. 10 Jul 203:52 PM. 10 Jul

99.33% प्रतिशत विद्यार्थी हुए सफल

काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) ने कक्षा 10 (ICSE) का परिणाम घोषित कर दिया है. इस साल 10 वीं क्लास में 99.33% प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए हैं.

3:52 PM. 10 Jul 203:52 PM. 10 Jul

वेबसाइट क्रैश होने पर ऐसे देखें अपना रिजल्ट

यदि आपको भी वेबसाइट क्रैश होने की वजह से दिक्कत का सामना करना पड़े तो आप मैसेज के जरिए रिजल्ट चेक कर सकते हैं. दसवीं का रिजल्ट पता करने के लिए छात्रों को ICSE लिखकर एक स्पेस देने के बाद अपनी 7 डिजिट की यूनीक आईडी लिखनी होगी इसके बाद उसे 09248082883 पर भेज देना होगा.

3:52 PM. 10 Jul 203:52 PM. 10 Jul

रिजल्ट देखने के लिए इन स्टेप्स को करें फॉलो

आधिकारिक परिणाम वेबसाइट पर आईएससी परिणाम 2020 की जांच कैसे करें:

  • CISCE की आधिकारिक परिणाम वेबसाइट पर जाएं

  • होमपेज पर, ISC Result 2020 लिंक पर क्लिक करें

  • अपने क्रेडेंशियल्स में कुंजी और लॉग इन करें

  • ISC कक्षा 12 वीं का परिणाम 2020 डिस्प्ले स्क्रीन पर दिखाई देगा

  • आईएससी बोर्ड परीक्षा परिणाम डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंट आउट लें

3:52 PM. 10 Jul 203:52 PM. 10 Jul

महाराष्ट्र के शिक्षा मंत्री ने बढ़ाया छात्रों का मनोबल

नेशनल स्टूडेंट्स डे के अवसर पर महाराष्ट्र शिक्षा मंत्री ने दी छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आपका रिजल्ट आपके लिए बेस्ट है और राष्ट्र के निर्माण में आपका भविष्य उज्जवल है. शिक्षा मंत्री ने अपने ट्वीट में छात्रों का मनोबल बढ़ाया है.

3:52 PM. 10 Jul 203:52 PM. 10 Jul

इंटरनल असेसमेंट के आधार पर दिए गए अंक

इस साल 10वीं के छात्रों को उनके पिछले एग्जामिनेशंस और इंटर्नल असेसमेंट के आधार पर अंक दिए जाएंगे. बोर्ड एग्जाम में स्टूडेंट के तीन बेस्ट पेपर्स का एवरेज निकाला जाएगा, जिसके आधार पर उसे अंक दिए जाएंगे.

3:52 PM. 10 Jul 203:52 PM. 10 Jul

सारी जानकारी को सावधानी से भरकर देखें रिजल्ट

स्टूडेंट्स को अपना नाम, रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर सहित अन्य विवरण को एंटर करते समय सावधानी रखनी होगी. इसके लिए स्टूडेंट्स परीक्षा के दौरान मिलने वाले एडमिट कार्ड का इस्तेमाल करें. एडमिट कार्ड को देखकर ही सारी जानकारियां अपलोड करके एंटर बटन प्रेस करें.

3:52 PM. 10 Jul 203:52 PM. 10 Jul

ऐसे देख सकते हैं अपना परिणाम

सीआईएससीआई के 10वीं और 12वीं के नतीजों की घोषणा आज दोपहर 3 बजे घोषित कर दिया गया. छात्र अपना परिणाम cisce.org पर और SMS से देख सकते हैं.

3:52 PM. 10 Jul 203:52 PM. 10 Jul

सीआईएससीआई का रिजल्ट घोषित

काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेश (सीआईएससीआई) ने इस वर्ष की आईसीएसई (10वीं) और आईसीएस (12वीं) कक्षाओं की बोर्ड परीक्षाओं के नतीजों की घोषणा कर दी है. काउंसिल ने आईसीएसई एवं आईसीएस रिजल्ट 2020 पूर्व निर्धारित तिथि और समय के अनुसार आज दोपहर 3 बजे घोषित किये हैं.

3:52 PM. 10 Jul 203:52 PM. 10 Jul

कुछ देर में जारी होगा सीआईएससीआई का रिजल्ट

छात्रों को परिणाम देखने के लिए अपने एडमिट कार्ड की जरूरत पड़ेगी. रोल नंबर और जन्मतिथि की जानकारी प्रवेश पत्र से ले सकते हैं.

2:35 PM. 10 Jul 202:35 PM. 10 Jul

बिना इंटरनेट  के देख सकते हैं रिजल्ट

बिना इंटरनेट के भी छात्र अपना रिजल्ट देख सकते हैं. बोर्ड ने इसको लेकर एसएमएस की सुविधा शुरू की है. एसएमएस के माध्यम से आईसीएसई परिणाम की जांच करने के लिए छात्रों को आईसीएसई <स्पेस> रोल नंबर टाइप करना होगा और उसे 09248082883 पर भेजना होगा, इसके बाद छात्रों को रिजल्ट की जामकारी दे दी जाएगी.

2:35 PM. 10 Jul 202:35 PM. 10 Jul

इन पेपरों के नहीं हुए एग्जाम

बता दें कि एग्जाम रद्द होने के बाद CISCE में कक्षा 12 के लिए आठ और कक्षा 10 के लिए छह पेपर बचे थे, जिसका एग्जाम होन था.

2:35 PM. 10 Jul 202:35 PM. 10 Jul

इतने प्रतिशत पर होंगे पास

परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए छात्रों को आईसीएसई परीक्षा में 33 अंक हासिल करने होते हैं. आईएससई परीक्षा को पास करने के लिए, छात्रों को प्रत्येक विषय के साथ-साथ कुल अंकों में कम से कम 40 प्रतिशत अंक होने चाहिए.

12:12 PM. 10 Jul 2012:12 PM. 10 Jul

रिजल्ट चेक यहां करें

CISCE) बोर्ड के परीक्षार्थी अपना रिजल्ट काउंसिल की आधिकारिक वेबसाइट cisce.org या फिर results.cisce.org पर लॉग इन कर के देख सकते हैं. वहीं, यदि परीक्षार्थी एसएमएस के जरिए अपना रिजल्ट चेक करना चाहते हैं, तो उन्हें अपनी यूनिक आइडी 09248083883 पर इस फॉरमेट में भेजनी होगी-‘ICSE/ISC (Unique ID)’, जिसके बाद मोबाइल पर मैसेज के जरिए रिजल्ट आ जाएगा.

12:12 PM. 10 Jul 2012:12 PM. 10 Jul

ऐसे हुआ है मूल्यांकन

सीआईएससीई बोर्ड ने पिछले सप्ताह इन दो कक्षाओं के लिए एक वैकल्पिक मूल्यांकन योजना की घोषणा की थी. योजना के मुताबिक, उम्मीदवारों का मूल्यांकन तीन मापदंडों के आधार पर किया जाएगा. इनमें- सर्वश्रेष्ठ तीन विषयों के अंक, उनके आंतरिक मूल्यांकन के अंक और प्रोजेक्ट का मूल्यांकन शामिल है. छात्रों को उन विषयों में से तीन के सर्वश्रेष्ठ प्रतिशत अंकों का एक औसत मिलेगा जिसके लिए बोर्ड परीक्षा हो चुकी है.

12:12 PM. 10 Jul 2012:12 PM. 10 Jul

रांची के 7000 से अधिक छात्र हुए थे परीक्षा में शामिल

आईसीएसई बोर्ड के रिजल्ट आने में अब कुछ ही देर बच गया है. बोर्ड द्वारा 3 बजे रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा. बता दें कि इस बार रांची से 7000 से अधिक छात्र बोर्ड रिजल्ट में शामिल हुआ था.

12:12 PM. 10 Jul 2012:12 PM. 10 Jul

यहां जारी किया जाएगा रिजल्ट

आईसीएसई बोर्ड ने बताया कि बोर्ड का 10वीं और आईएससी 12वीं के छात्रों का रिजल्ट काउंसिल की आधिकारिक वेबसाइट के करियर सेक्शन में जारी किया जाएगा. छात्र यहां जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.

8:30 AM. 10 Jul 208:30 AM. 10 Jul

इस आधार पर मिलेंगे नंबर

सीआईएससीई का कहना है कि आंतरिक मूल्यांकन छात्र की कुशलता का पैमाना है और सर्वश्रेष्ठ तीन विषयों में औसत अंक उनकी सामान्य शैक्षणिक क्षमता का एक आकलन है. बता दें कि काउंसिल ने 2015 से 2019 के साथ-साथ वर्ष 2002 की बोर्ड परीक्षाओं के आंकड़ों का विस्तृत विश्लेषण किया है. प्रत्येक कारक और वेटेज को इस प्रकार चुना गया है, जिससे इस वर्ष बोर्ड परीक्षाओं में उपस्थित होने वाले सभी उम्मीदवारों के लिए निष्पक्षता सुनिश्चित की जा सके. असेसमेंट स्कीम को बेहतर तरीके से समझने के लिए परीक्षार्थी सीआईएससीई बोर्ड द्वारा जारी की गयी असेसमेंट स्कीम को भी देख सकते हैं.

8:30 AM. 10 Jul 208:30 AM. 10 Jul

स्कूल के प्रधानाचार्य देख सकते हैं रिजल्ट

आईसीएसई बोर्ड रिजल्ट को छात्र के अलावा स्कूल के प्रधानाचार्य भी देख सकते हैं. इसके लिए उन्हें लॉग-इन पासवर्ड से एक्सेस करना होगा. प्रधानाचार्य सभी बच्चों को रिजल्ट दिखा भी सकते हैं.

8:30 AM. 10 Jul 208:30 AM. 10 Jul

दोबारा मौका मिलेगा या नहीं? संशय

आईसीएसई बोर्ड के छात्रों को दोबारा एग्जाम देने का मौका मिलेगा या नहीं, इस पर अभी संशय बरकरार है. वहीं सीबीएसई बोर्ड ने अपने छात्रों को दोबारा एग्जाम देने के मौके की बात कही है.

8:30 AM. 10 Jul 208:30 AM. 10 Jul

ढ़ाई लाख स्टूडेंट्स हुए थे शामिल

सीआईएससीई बोर्ड एग्जाम में इस बार तकरीबन ढ़ाई लाख लोग शामिल हुए थे, जिनका आज रिजल्ट आना है. कोरोना वायरस संकट के कारण बोर्ड को एग्जाम रद्द करना पड़ा.

8:30 AM. 10 Jul 208:30 AM. 10 Jul

सिलेबस में कटौती

सीआईएससीई बोर्ड ने इस बार कोरोना संकट के कारण देर से शुरू होने वाले सेशन को देखते हुए सिलेबस में कटौती की फ़ैसला किया है. बोर्ड ने इस बार 9-12 कक्षा तक के छात्रों के लिए 25 फीसदी सिलेबस की कटौती करने का निर्णय लिया है. वहीं सीबीएसई भी इस साल सिलेबस में कटौती किया है.

8:30 AM. 10 Jul 208:30 AM. 10 Jul

यहां देख सकते हैं रिजल्ट

परीक्षार्थी अपना रिजल्ट काउंसिल की आधिकारिक वेबसाइट cisce.org या फिर results.cisce.org पर लॉगइन कर के देख सकते हैं. वहीं, यदि परीक्षार्थी एसएमएस के जरिए अपना रिजल्ट चेक करना चाहते हैं, तो उन्हें अपनी यूनिक आइडी 09248083883 पर इस फॉरमेट में भेजनी होगी-‘ICSE/ISC (Unique ID)’.

7:18 AM. 10 Jul 207:18 AM. 10 Jul

एसएमएस के जरिए भी जानकारी ले सकते हैं

आईसीएसई बोर्ड ने बताया कि छात्र अपने परिणाम को एसएमएस के जरिए भी जानकारी ले सकते हैं. यदि परीक्षार्थी एसएमएस के जरिए अपना रिजल्ट चेक करना चाहते हैं, तो उन्हें अपनी यूनिक आइडी 09248083883 पर इस फॉरमेट में भेजनी होगी-‘ICSE/ISC (Unique ID)’.

7:18 AM. 10 Jul 207:18 AM. 10 Jul

आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं रिजल्ट

आईसीएसई बोर्ड ने बताया कि बोर्ड का 10वीं और आईएससी 12वीं के छात्रों का रिजल्ट काउंसिल की आधिकारिक वेबसाइट के करियर सेक्शन में जारी किया जाएगा. छात्र यहां जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.

7:18 AM. 10 Jul 207:18 AM. 10 Jul

आज जारी किया जाएगा रिजल्ट

काउंसिल फॉर दि इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) द्वारा कक्षा 10वीं (ICSE) और 12वीं (ISC) के रिजल्ट्स की घोषणा आज 3 बजे की जाएगी. बोर्ड ने इसको लेकर तैयारी पूरी कर ली है. बोर्ड का रिजल्ट छात्र आधिकारिक वेबसाइट cisce.org पर देख सकते हैं. इससेे पहले, गुरूवार को बोर्ड ने आधिकारिक नोटिस जारी करते हुए कहा था कि शुक्रवार 10 जुलाई को रिजल्ट जारी किया जाएगा. बता दें कि बोर्ड ने कोरोना वायरस संकट के कारण इस बार एग्जाम रद्द कर दिए थे.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola