ED के समन की कोई कितनी बार कर सकता है अनदेखी? जानें क्या कहता है कानून

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 18 Dec 2023 9:45 PM

विज्ञापन

केजरीवाल को नोटिस मिलने पर आम आदमी पार्टी ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला किया. आप ने कहा, केस पूरी तरह से फर्जी है. मोदी ने सबसे ज्यादा अरविंद केजरीवाल से डरते हैं. वो उन्हें चुनाव में हरा नहीं सकते तो षड्यंत्र का सहारा लेते हैं.

विज्ञापन

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 21 दिसंबर को पूछताछ के लिए दूसरी बार समन जारी किया है. पहली बार उन्हें दो नवंबर को पेश होने के लिए बुलाया था, लेकिन वह यह आरोप लगाते हुए जांच एजेंसी के समक्ष उपस्थित नहीं हुए कि नोटिस राजनीति से प्रेरित और कानून के मुताबिक विचारणीय नहीं था. दूसरी बार समन के जवाब में केजरीवाल क्या कदम उठाते हैं यह देखने वाली बात है. लेकिन अगर दूसरी बार भी दिल्ली के मुख्यमंत्री ईडी के सामने पेश नहीं होते हैं, तो आगे क्या होगा. यह सबसे बड़ा सवाल है.

ईडी के पास क्या है विकल्प

अगर कोई शख्स ईडी के पास पेश होने से इनकार कर देता है, तो जांच एजेंसी दूसरी बार समन जारी करती है. शख्स तब भी पेश नहीं होता है, तो उसे दूसरा समन जारी की जाती है. जरूरत पड़ने पर शख्स को ईडी समय भी दे सकती है. लेकिन तीसरी बार भी पूछताछ के लिए शख्स नहीं पहुंचता है तो ईडी कानूनी कार्रवाई करने के लिए स्वतंत्र है. यही नहीं ईडी शख्स के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी करने के लिए कोर्ट के सामने अर्जी लगा सकता है. ईडी गैर-जमानती वारंट जारी करने के बाद शख्स को गिरफ्तार भी कर सकती है.

केजरीवाल को नोटिस दिए जाने पर मोदी सरकार पर भड़की आम आदमी पार्टी

केजरीवाल को नोटिस मिलने पर आम आदमी पार्टी ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला किया. आप ने कहा, केस पूरी तरह से फर्जी है. मोदी ने सबसे ज्यादा अरविंद केजरीवाल से डरते हैं. वो उन्हें चुनाव में हरा नहीं सकते तो षड्यंत्र का सहारा लेते हैं.

Also Read: नीतीश-लालू और तेजस्वी यादव I-N-D-I-A की बैठक में होंगे शामिल, दिल्ली में कल सीट बंटवारे पर हो सकता है मंथन

शराब घोटाला मामले में ईडी कर रही है जांच, सिसोदिया और संजय सिंह की हो चुकी है गिरफ्तारी

मालूम हो दिल्ली शराब घोटाला मामले की जांच ईडी कर रही है. इस मामले में आप नेता मनीष सिसोदिया और संजय सिंह को ईडी पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है. उम्मीद है कि एजेंसी जल्द ही मामले में पूरक आरोप पत्र दाखिल करेगी.

क्या है दिल्ली आबकारी नीति मामला

गौरतलब है कि शराब व्यापारियों को लाइसेंस देने के लिए दिल्ली सरकार की 2021-22 की आबकारी नीति को कुछ शराब कारोबारियों को फायदा पहुंचाने के लिए बनाया गया था, जिन्होंने कथित तौर पर इसके लिए रिश्वत दी थी. आप ने इस आरोप का बार-बार खंडन किया है. बाद में नीति को रद्द कर दिया गया और दिल्ली के उप राज्यपाल ने केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से जांच की सिफारिश की, जिसके बाद ईडी ने धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया.

AAP का आरोप पार्टी को खत्म करने की हो रही साजिश

पहले समन के बाद, आप ने आरोप लगाया था कि 2024 के लोकसभा चुनावों से पहले भारत के शीर्ष नेताओं को निशाना बनाने की भाजपा की साजिश के तहत केजरीवाल को गिरफ्तार किया जाएगा और ईडी का नोटिस उस पार्टी को खत्म करने का एक प्रयास है, जो दिल्ली और पंजाब में सत्ता में है. ईडी ने मामले में दायर अपने आरोप पत्र में कई बार केजरीवाल के नाम का उल्लेख किया है और कहा है कि आरोपी अब रद्द की जा चुकी दिल्ली आबकारी नीति 2021-22 को तैयार करने के संबंध में उनके संपर्क में थे.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola