ePaper

केरल, महाराष्ट्र समेत इन राज्यों में फिर से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामले, स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी यह जरूरी सलाह

Updated at : 21 Feb 2021 12:46 PM (IST)
विज्ञापन
केरल, महाराष्ट्र समेत इन राज्यों में फिर से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामले, स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी यह जरूरी सलाह

देश के राज्यों पांच राज्य केरल, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और पंजाब में कोरोना संक्रमण के दैनिक मामलों में एक बार फिर से तेजी आ रही है. स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि केरल और महाराष्ट्र में 74% से अधिक सक्रिय मामले हैं. पंजाब और जम्मू-कश्मीर में भी रोज नए मामलों में तेजी देखी जा रही है.

विज्ञापन
  • इन राज्यों में फिर से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामले

  • केरल और महाराष्ट्र में हैं 74% से अधिक सक्रिय मामले

  • स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी यह सलाह

देश के राज्यों पांच राज्य केरल, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और पंजाब में कोरोना संक्रमण के दैनिक मामलों में एक बार फिर से तेजी आ रही है. स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि केरल और महाराष्ट्र में 74% से अधिक सक्रिय मामले हैं. पंजाब और जम्मू-कश्मीर में भी रोज नए मामलों में तेजी देखी जा रही है.

संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए केंद्र ने इन राज्यों को आरटी-पीसीआर परीक्षणों के बढ़ते अनुपात पर ध्यान केंद्रित करके समग्र परीक्षण में सुधार करने के लिए काम करने की सलाह दी है. इसके साथ ही सभी नकारात्मक रैपिड टेस्ट परिणामों को अनिवार्य रूप से आरटी-पीसीआर परीक्षण कराने की सलाह दी है और कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए दिये गये गाइडलाइन का सख्ती से पालन करनेके लिए कहा है.

Also Read: Corona New Strain: ज्यादा खतरनाक है कोरोना वायरस का नया भारतीय स्ट्रेन, एम्स निदेशक ने दी यह चेतावनी

बता दें कि महाराष्ट्र में हर रोज औसतन 5 से 6 हजार कोरोना संक्रमण के नये मामले सामने आ रहे हैं. इधर केरल में भी कोरोना संक्रमण के नये मामलों में तेजी आयी है. यहां से हर रोज औसतन 4-5 हजार कोरोना संक्रमण के नये मामले सामने आ रहे हैं. इन सबके बीच एम्स के निदेशक डॉ रणदीप गुलेरिया ने कहा है कि महाराष्ट्र में कोरोना वायरस का नया भारतीय स्ट्रेन पाया गया है. जो पहले वाले कोरोना वायरस से ज्यादा संक्रमण फैलाने वाला और ज्यादा खतरनाक है.

एक निजी चैनल से बातचीत नें एम्स निदेशक ने कहा कि झुंड प्रतिरक्षा (Herd Immunity) एक मिथक है क्योंकि देश की पूरी आबादी की रक्षा के लिए कम से कम 80 फीसदी लोगों में संक्रमण के खिलाफ एंटीबॉडी की आवश्यकता है. साथ ही कहा कि कोरोना का नया स्ट्रेन उन लोगों को भी संक्रमित कर सकता है जो संक्रमण से ठीक हो चुके हैं और जिन्होंने कोरोना वायरस के खिलाफ एंटीबॉडी विकसित की है.

डॉ रणदीप गुलेरिया का बयान ऐसे समय में आया है जब देश के पांच राज्यों महाराष्ट्र, केरल, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और पंजाब में कोरोना संक्रमण के नये मामलों में तेजी आयी है. इधर केंद्र सरकार ने भी तीन करोड़ स्वास्थ्यकर्मियों और फ्रंटलाइन श्रमिकों को टीकाकरण करने की योजना बनायी है. इसके बाद 50 वर्ष की आयु के 27 करोड़ से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जायेगा.

Also Read: Lockdown News : फिर लगेगा लॉकडाउन ? महाराष्ट्र में कोरोना का कहर जारी, विशेषज्ञों ने कही ये बात

Posted By: Pawan Singh

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola