29, 30 और 31 मई को भारी से बहुत भारी बारिश, गरज-चमक के साथ तूफानी हवा, IMD का हाई अलर्ट

Edited by Pritish Sahay
Updated:
विज्ञापन

Heavy Rain Alert

Heavy Rain Alert: मौसम विभाग (India Meteorological Department) का अनुमान है कि अगले 3 से 4 दिनों के दौरान पश्चिमी तट केरल, कर्नाटक, तटीय महाराष्ट्र और गोवा पर भारी से बहुत भारी बारिश जारी रहने की संभावना है. 28 से 30 मई के दौरान केरल में अत्यधिक भारी वर्षा होने की संभावना है.

विज्ञापन

Heavy Rain Alert: देश में अगले 3 से 4 दिनों तक कई इलाकों में जोरदार बारिश की संभावना है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department) के मुताबिक ओडिशा तट से दूर बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिमी भाग पर एक निम्न दबाव क्षेत्र बना हुआ है. यह धीरे-धीरे उत्तर की ओर बढ़ रहा है. आईएमडी के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान यह बंगाल की खाड़ी के उत्तरी भाग पर एक कम दबाव के क्षेत्र में परिवर्तित हो सकती है. मौसम विभाग का अनुमान है कि पूर्वोत्तर राज्यों और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 30 मई तक बहुत भारी से अत्यंत भारी वर्षा की संभावना है.

3 से 4 दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक पश्चिमी तट केरल, कर्नाटक, तटीय महाराष्ट्र और गोवा पर अगले 3 से 4 दिनों के दौरान भारी से बहुत भारी बारिश जारी रहने की संभावना है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक केरल में 28-30 के दौरान, कर्नाटक के तटीय और घाट क्षेत्रों में 28-29 और तमिलनाडु के घाट क्षेत्रों में 29 और 30 मई को अत्यंत वर्षा होने की संभावना है. वहीं एक नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण 29 मई से उत्तर-पश्चिम भारत में गरज और बिजली के साथ तेज़ हवा का एक नया दौर शुरू होने की संभावना है.

दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत का मौसम

  • 28 मई से 1 जून के दौरान केरल और माहे, कर्नाटक में गरज, बिजली और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की गति तक पहुंचने वाली तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है.
  • 28 से 31 मई के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, रायलसीमा और तेलंगाना में गरज, बिजली और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की गति तक पहुंचने वाली तेज हवाएं चलेंगी.

पश्चिम भारत का मौसम

  • आईएमडी के मुताबिक 28 मई से 2 जून के दौरान कोंकण और गोवा में गरज-चमक के साथ छिटपुट से लेकर काफी व्यापक बारिश की संभावना है.
  • 29 मई को मध्य महाराष्ट्र, 29 मई से 2 जून के दौरान कोंकण और गोवा के कुछ स्थानों पर भारी से लेकर बहुत भारी बारिश होने की संभावना है.

पूर्वोत्तर भारत का मौसम

  • अगले 7 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है.
  • 29 मई से 1 जून के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है.
  • अगले 7 दिनों के दौरान असम और मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 29 और 30 मई को असम और मेघालय में अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है.
  • 29 मई को नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में, 30 मई को अरुणाचल प्रदेश, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी भारी वर्षा होने की संभावना है.

पूर्वी और मध्य भारत का मौसम

  • 29 मई से 1 जून के दौरान विदर्भ, छत्तीसगढ़, गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, मध्य प्रदेश, बिहार में गरज, बिजली और 40-50 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने की संभावना है.
  • 29 मई को पूर्वी मध्य प्रदेश और 30 मई को बिहार में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने की संभावना है.

उत्तर-पश्चिम भारत का मौसम

  • जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा चंडीगढ़ और दिल्ली में गरज, बिजली और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है.
  • 29 मई से 2 जून के दौरान उत्तर प्रदेश, राजस्थान में छिटपुट से लेकर छिटपुट बारिश हो सकती है. 30 जून तक राजस्थान में 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है.
  • 29-31 मई को जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद, 29 और 30 मई को पंजाब, 30 मई को हरियाणा चंडीगढ़ और दिल्ली में भी बारिश हो सकती है.
विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola