Heavy Rain Alert: 4 से 10 सितंबर तक भारी से अति भारी बारिश, आंधी-बिजली की चेतावनी, IMD का अलर्ट
Published by : Pritish Sahay Updated At : 04 Sep 2025 10:03 PM
Heavy Rain Warning: अगले 7 दिनों तक बारिश की चेतावनी
Heavy Rain Alert: देश के विभिन्न राज्यों में मानसून पूरी ताकत से सक्रिय है. कई क्षेत्रों में जबरदस्त बारिश का सिलसिला जारी है. भारतीय मौसम विभाग के अनुसार गुजरात में 7 सितंबर तक भारी से अति भारी बारिश की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार कोंकण-गोवा, मध्य महाराष्ट्र, पश्चिमी मध्य प्रदेश में आने वाले दिनों में भारी बारिश का दौर जारी रहेगा. 4 से 7 सितंबर के दौरान असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के कई इलाकों में भारी बारिश का दौर जारी रह सकता है. पश्चिम बंगाल, बिहार, ओडिशा, पंजाब, हरियाणा समेत कई और राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है.
Heavy Rain Alert: देश के कई राज्यों में मानसून पूरी तरह सक्रिय है. कई हिस्सों में अति भारी बारिश का भी दौर जारी है. आईएमडी का अनुमान है कि गुजरात राज्य में 7 सितंबर तक भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. गुजरात क्षेत्र में कुछ स्थानों पर 4 से 6 सितंबर के दौरान, सौराष्ट्र और कच्छ में 6 और 7 सितंबर को अत्यंत भारी बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र और पश्चिमी मध्य प्रदेश में 4 और 5 सितंबर को भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है, पूर्वी राजस्थान में 4 से 7 सितंबर तक भारी बारिश होने की संभावना है. आईएमडी ने कई राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है.
4 से 7 सितंबर- पंजाब, राजस्थान, उत्तराखंड में भारी बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक 4 से 8 सितंबर के दौरान उत्तराखंड और राजस्थान में कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती है. कई इलाकों में भारी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है. 4 और 10 तारीख को पंजाब, 4, 5 और 8 से 10 सितंबर के दौरान हरियाणा, चंडीगढ़ भारी बारिश की संभावना है. 9 सितंबर को पूर्वी उत्तर प्रदेश, 6 और 7 सितंबर को पश्चिमी राजस्थान, 4 से 7 सितंबर के दौरान पूर्वी राजस्थान में भारी बारिश हो सकती है. मौसम विभाग के मुताबिक अगले 7 दिनों के दौरान इन इलाकों में गरज और बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहेगा.
4 से 10 सितंबर- बंगाल, ओडिशा, बिहार में भारी बारिश
देश के कई राज्यों में मानसून एक्टिव है. 4 से 6 सितंबर के दौरान पश्चिमी मध्य प्रदेश, 4 और 5 तारीख को पूर्वी मध्य प्रदेश, 4 सितंबर को विदर्भ, छत्तीसगढ़ और ओडिशा, 6 और 7 सितंबर को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, 5 सितंबर और 7 से 10 सितंबर के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, 8 से 10 सितंबर के दौरान बिहार, 4 और 5 सितंबर को पश्चिमी मध्य प्रदेश में कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. अगले 7 दिनों के दौरान इन राज्यों के कई स्थानों पर गरज और बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश का भी दौर जारी रहेगा.
4 से 10 सितंबर तक असम, मेघालय, केरल में तेज बारिश
4 से 7 सितंबर के दौरान असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के कई इलाकों में भारी बारिश का दौर जारी रह सकता है. 4 और 6 से 10 सितंबर के दौरान अरुणाचल प्रदेश में कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. 4 सितंबर को केरल और माहे में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है. तमिलनाडु में 8 और 9 सितंबर को भारी बारिश हो सकती है. अगले 5 दिनों के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, रायलसीमा में तेज हवाएं चल सकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










